फ्रिज से बदबू दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

फ्रिज को साफ रखना बेहद जरूरी है। अन्यथा फ्रिज से बदबू आने लगती है। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-11-13, 14:00 IST
tips to remove smell from refrigerator

कुछ चीजें हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। इसमें से एक फ्रिज भी है। यह कहा जा सकता है कि बिना फ्रिज के किचन अधूरा है क्योंकि इसके इस्तेमाल से खाने को लंबे समय तक स्टोर किया जाता है। खासतौर पर गर्मी के दौरान फ्रिज की आवश्यकता ज्यादा होती है क्योंकि इस समय खाना जल्दी खराब हो जाता है।

क्या आपके भी फ्रिज से बदबू आती है? जबकि आपने एक या दो दिन पहले ही इसे साफ किया होता है? क्या आपने कभी इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश की है? और आप बदबू से छुटकारा पाने के लिए क्या करती हैं? किसी महंगे फ्रेशनर का उपयोग करती हैं? आज हम आपको कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या को कम कर सकती हैं।

क्यों आती है फ्रिज से बदबू?

reasons for bad smell in fridge

  • फ्रिज से बदबू आने के कई कारण हैं। क्या आप भी पके हुए खाने को ढक्कर नहीं रखती हैं? अगर आप भी ऐसा करती हैं तो बता दें कि इस वजह से फ्रिज में बदबू आने लगती है। खुले खाने की बदबू आसानी से फैल जाती है।
  • अक्सर जल्दबाजी या गलती से फ्रिज में खाना गिर जाता है। खासतौर पर दूध गिरने के कारण फ्रिज सबसे ज्यादा गंदा और बदबूदार हो जाता है। इसलिए अगर फ्रिज में कोई भी चीज गिर जाए तो इसे तुरंत साफ करें।
  • कई बार हम जरूरत से ज्यादा सब्जियां या फल खरीद लाते हैं, जो कुछ समय बाद खराब हो जाते हैं। इसके कारण पूरे फ्रिज में बदबू फैल जाती है।

संतरा आएगा काम

how to use orange for reduce bad smell in fridgeअगर आपके फ्रिज में किसी कारणवश बदबू आ रही है तो आप इसके लिए संतरे के रस का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए आपको संतरे का रस निकालना होगा। इसके बाद जब भी आप फ्रिज साफ करें तो पानी में जूस की कुछ बूंदें मिला लें। इससे फ्रिज की सारी बदबू दूर हो जाएगी। अगर संतरा नहीं है तो आप इसकी जगह पुदीना का इस्तेमाल कर सकती हैं। (किचन सिंक की बदबू कैसे दूर करें)

इसे भी पढ़ें:साफ करने के बाद भी किचन से आती है बदबू तो करें ये काम

कॉफी बीन्स का करें इस्तेमाल

how to use coffee grounds for reduce bad smell in fridgeक्या आपको भी कॉफी की खुशबू पसंद है? कॉफी की स्मैल काफी स्ट्रॉन्ग होती है, इसलिए यह आसानी से घर में फैल जाती है। कॉफी का इस्तेमाल चेहरे से लेकर घर की सफाई तक के लिए किया जाता है। क्या आपके भी फ्रिज से कुछ ही दिनों में बदबू आने लगती है? आप इससे छुटकारा पाने के लिए इस हैक को ट्राई कर सकती हैं। बदबू को दूर करने के लिए ताजे कॉफी ग्राउंड्स लें। इसे एक बाउल या बेकिंग शीट में डालकर फ्रिज में रख दें। कॉफी बदबू को कम कर देगा और आपका फ्रिज एकदम फ्रेश हो जाएगा। (बेकिंग सोडा से जुड़े किचन हैक्स)

इसे भी पढ़ें:किचन की खिड़की और अलमारी में जमी गंदगी हो जाएगी मिनटों में साफ, बस सिरके का ऐसे करें इस्तेमाल

इन बातों का रखें ध्यान

  • फ्रिज गंदा न हो इसके लिए आप प्लास्टिक पेपर का उपयोग कर सकती हैं।
  • कोशिश करें कि खाने को किसी अच्छे डिब्बे में ही स्टोर करके फ्रिज में रखें।
  • हफ्ते में कम से कम एक बार फ्रिज की सफाई जरूर करें।
  • फ्रिज में ज्यादा सामान न रखें। इससे न केवल फ्रिज देखने में बेकार लगता है बल्कि चीजें खराब होने की भी संभावना बनी रहती है।

अगली बार जब भी आपके फ्रिज से बदबू आए तो आप इन हैक्स को ट्राई कर सकती हैं। यह घरेलू उपाय आपके कितने काम आएं, हमें जरूर बताएं। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP