छोटे-छोटे कीड़े की वजह से खाने-पीने की चीजें बहुत बर्बाद होती हैं। हालांकि, इन कीड़ों को भगाने के लिए महिलाएं कई तरह की घरेलू उपाय भी करती हैं। कई बार ये छोटे-छोटे कीड़े सूजी के अंदर भी लग जाते हैं, जिसकी वजह से सूजी खाने योग्य नहीं होता है। कभी-कभी नमी की वजह से भी सूजी में कीड़े लग जाते हैं। सूजी के कीड़े लगने के बाद कई लोग उसे फेंक भी देते हैं। लेकिन, अब इस लेख को पढ़ने के बाद आप सूजी से कीड़ों को आसानी से निकाल सकती हैं और फिर से इस्तेमाल कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
सूजी में ज्यादातर सफ़ेद कीड़े लगते हैं। एक बार ये कीड़े सूजी में लग जाते हैं तो उसे निकालने में काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आप एक बार सूजी को अच्छे से छलनी की मदद से छानकर कुछ देर के लिए धूप में रख सकती हैं। इससे आधे कीड़े छलनी से और आधे कीड़े घूप के चलते निकल जाएंगे। सूजी को आप तेज धूप में ही रखें और बीच-बीच में एक से दो बार अच्छे से चला दें। इससे कीड़े भाग सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:लम्बे समय तक सेब नहीं होंगे ख़राब, अपनाएं ये टिप्स एंड हैक्स
सूजी से कीड़े को निकालने के लिए आप घर में मौजूद कपूर का भी उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए आप सूजी को किसी बर्तन में रख दें। इसके बाद इसके ऊपर से अखबार को डालकर फैला दीजिए और चार से पांच कपूर को अखबार के ऊपर डालकर लगभग 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। इसकी तेज गंद के चलते कीड़े आसानी से भाग सकते हैं। जैसे ही कीड़े सूजी से बाहर निकल जाएं आप एक बार छलनी से अच्छे से छान लीजिए। अब आप चाहें तो इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।(आप जानते हैं कैसे बनती है सूजी?)
अगर आप सूजी को रखने के लिए एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करती हैं और फिर भी कीड़े लग जाते हैं, तो आप नीम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले नीम के पत्तों को अच्छे से साफ कर लीजिए और लगभग 10 से 15 पत्तों को डालकर लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। ध्यान रहे इस बीच कि पत्ते में पानी बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। जब एक बार कीड़े निकल जाएं तो आप सूजी को इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:घर पर आसानी से काली मिर्च पाउडर बना सकते हैं तो बाज़ार से क्यों खरीदना
ये तो लगभग सभी जानते हैं कि सूजी में कीड़े लगाने तभी शुरू होते हैं, जब उसे सही तरीके से स्टोर नहीं करते हैं। जैसे सूजी का ढक्कन खुला छोड़ देना या फिर ढीला छोड़ देना। ऐसे में आप कोशिश करें कि सूजी का ढक्कन पूरी तरह से टाइट हो। इसके अलावा आप सूजी को कांच से बने एयर टाइट जार या फिर कंटेनर में रखें। हालांकि, इन टिप्स को अपनाने के बाद भी कीड़े नहीं निकलते हैं और खाने योग्य नहीं है तो आप उस सूजी का इस्तेमाल ना ही करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@ak.picdn.ne,prod.healthline.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।