Thu Apr 16, 2026 | Updated 01:53 AM IST
right way to store roti in casserole

Kitchen Hacks: कैसरोल में इस तरह रखें रोट‍ियां, शाम तक नहीं सूखेगी एक भी चपाती

How To Store Roti In Casserole: हमारे यहां भारतीय घरों में रोटियां बनाना तो रोज का काम है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक नरम रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। अक्सर ऐसा होता है कि सुबह की बनाई हुई रोटियां दोपहर या शाम तक हार्ड और सूखी हो जाती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपको कैसरोल में रोट‍ियों को रखने का आसान तरीका बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-15, 17:38 IST

How To Keep Roti Soft For Longer: हमारे यहां भारतीय घरों में कुछ बने या न बने, रोटियां जरूर बनती हैं। ऑफिस के लिए लंच पैक करना हो या फिर रात का खाना क्यों न बनाना हो, रोटियां बनाना तो रोज का काम है। हालांकि, कई बार लोगों को ऐसी दिक्कत का सामना करना पड़ता है कि सुबह बनाई गई रोटियां दोपहर या शाम तक हार्ड हो जाती हैं, या तो सूखी हो जाती हैं। इससे खाने का मजा बेकार हो जाता है।

कई बार तो लोग इन रोटियों को बाहर डाल देते हैं। अगर आप रोटियों को कैसरोल में रखती हैं और ये फिर भी सूख जाती हैं या सख्त हो जाती हैं, तो हम आपको इसे सॉफ्ट बनाए रखने का आसान तरीका बता रहे हैं। इससे रोटियां लंबे समय तक सॉफ्ट और फ्रेश बनी रहेंगी। आइए उन तरीकों के बारे में जानते हैं-

right way to store roti in casserole (2)

कैसरोल में रोटियां रखने का सही तरीका

अगर आप रोटियों को कैसरोल में भी सही तरीके से स्टोर नहीं करेंगी तो ये हार्ड तो हो ही जाएंगी। इसलिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए-

यह भी पढ़ें- गर्मी में कौन-सी Roti खानी चाह‍िए? मास्टरशेफ ने बताया मौसम के हिसाब से चपाती चुनने का सही तरीका

कपड़ा या टिश्यू का इस्तेमाल जरूर करें

रोटियों को सीधे कैसरोल में रखने के बजाय एक साफ सूती कपड़ा या टिश्यू पेपर इस्तेमाल करें। मेरी मम्मी भी रोटियों को जब कैसरोल में रखती हैं तो सूती कपड़े में लपेट देती हैं। इससे ये घंटों तक सॉफ्ट बनी रहती हैं। इसके लिए कैसरोल के अंदर सबसे पहले एक साफ कपड़ा बिछा दें। फिर रोटियों को रख दें। ऊपर से भी उसी कपड़े से रोटियों को लपेट दें। इससे रोटियों में एक्स्ट्रा नमी नहीं आती हैं और रोटियां पसीजती भी नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- Roti Making Tips On Induction: इंडक्शन पर भी बनेगी फूली-फूली और नरम रोटि‍यां, बस अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक

गरम-गरम रोटियां तुरंत बंद न करें

कई बार लोग गलतियां कर देते हैं कि ताजी गरम रोटियों को बनाकर तुरंत कैसरोल में रखकर बंद कर देते हैं। ऐसे में भाप बनने के कारण रोटियों का गीला होना तो स्वाभाविक है। इसके लिए आप रोटियों को दो मिनट के लिए ठंडा होने दें। फिर कैसरोल में रखें। इससे रोटियां गीली नहीं होंगी और उनका टेक्सचर भी सही रहेगा।

यह भी पढ़ें- मां के हाथ का जादू, बची हुई रोटी को मिक्सी में पीसकर मेरी मां ने बनाया ऐसा टेस्टी नाश्ता; आप भी कर सकती हैं ट्राई

right way to store roti in casserole (1)

घी या मक्खन लगाकर रोटियां रखें

अगर आप चाहती हैं रोटियां लंबे समय तक सॉफ्ट बनी रहें तो आप चपाती को सेंकने के बाद उस पर घी भी लगाकर रख सकती हैं। इससे भी रोटियां लंबे समय तक ताजी लगती हैं। घी से रोटियों में नमी बनी रहती है और ये सूखती भी नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- लाख कोशिशों के बाद भी टूट रही बाजरे की रोटी, अपनाएं ये तरीके; बनेगी एकदम परफेक्ट

इन बातों का रखें ध्यान

  • रोटियों का आटा सॉफ्ट रहने दें।
  • आटा गूंथने के बाद उसे 15 से 20 मिनट के लिए सेट होने दें।
  • रोटी बनाने के बाद उसे ज्यादा देर तक खुला न रखें।
  • ज्यादा देर के लिए रोटी रखना हो तो कपड़े को थोड़ा गीला कर सकती हैं।

तो अगर आप भी सही तरीके से रोटियों को कैसरोल में रखेंगी, तो वो घंटों तक नरम और फ्रेश बनी रहेंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
कैसरोल में रोट‍ियों को कैसे रखें?
सूती कपड़े में लपेटकर रोट‍ियाें को रखें। इससे ये सॉफ्ट बनी रहती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।