भारतीय रसोई में तैयार होने वाली सब्जी से लेकर अन्य डिशेज में लहसुन का इस्तेमाल न हो ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। एक साइड किसी भी भोजन में स्वाद का तड़का लगाने का काम करता है लहसुन तो दूसरी तरफ कई लोग सेहत को दुरुस्त करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं।
कई महिलाएं एक साथ कई किलो लहसुन भी खरीदकर घर में रख लेती हैं ताकि बार-बार बाज़ार जाने की ज़रूरत न पड़े। ऐसे में ये लहसुन कभी-कभी अंकुरित भी होने लगते हैं। कभी ख़राब भी हो जाते हैं, जिसे कई महिलाएं भोजन में इस्तेमाल भी नहीं करती है। कई बार अंकुरित होने के बाद लहसुन सूखने भी लगते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बेहतरीन तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप लहसुन को अंकुरित होने से बचा सकती हैं। आइए जानते हैं।
अक्सर हम और आप सोचते हैं कि किसी ठंडी जगह पर रखने से लहसुन ख़राब नहीं होता है। लेकिन, लहसुन के साथ ऐसा नहीं है। लहसुन को अंकुरित से दूर रखने के लिए आप कभी भी नमी वाली जगह पर इसे न रखें। आप लहसुन को ऐसी जगह रखें जहां हवा का आना-जाना हो। कई महिलाएं लहसुन को फ्रिज में भी रख देती हैं, जिसके चलते ये अंकुरित होने लगते हैं। लहसुन अंकुरित न हो इसके लिए आप किसी खुली जगह पर ही रखें और पेपर से ढक भी सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:इन 5 तरीकों से कटे हुए फल और सब्जियों को काले होने से आप भी बचाएं
ऐसी बहुत सी चीजे हैं, जिन्हें एक साथ मिक्स करके रख दिया जाता है, तो अगले दो से तीन दिनों बाद ख़राब होने लगते हैं। कई महिलाएं आलू, प्याज और लहसुन को एक साथ मिक्स करके रखती हैं। बल्कि ऐसा नहीं करना चाहिए। आलू, प्याज और लहसुन में से अगर कोई भी अंकुरित होता है, तो उसमें से निकालने वाली गैस अन्य चीजों को प्रभावित करती है और उसके चलते अन्य सामान भी अंकुरित होने लगते हैं। (नहीं होगा आलू और प्याज अंकुरित?) ऐसे में आप लहसुन को किसी अन्य खाद्य पदार्थ में साथ मिक्स करके न रखें।
लहसुन अंकुरित न हो और लम्बे समय तक भी फ्रेश रहे। इसके लिए आप साबुत लहसुन की कलियों को एक-एक करके निकाल लीजिए। साबुत लहसुन के मुकाबले लहसुन की कलियां बहुत कम अंकुरित होते हैं। कलियां निकालकर आप फ्रिज में भी आसानी से रख सकती हैं। अगर आपको लगता है कि फ्रिज में रखने से कलियां ख़राब हो सकती हैं, तो आप किसी खुली जगह भी स्टोर कर सकती हैं।(1 साल तक खराब नहीं होगा छिला हुआ लहसुन?)
इसे भी पढ़ें:बिना फ्रिज कुछ इस तरह सुरक्षित रखें खाने-पीने की चीजों को
अक्सर देखा जाता है कि किसी भी चीज को लम्बे समय के लिए स्टोर करने या सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक बैग या बॉक्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, लहसुन के साथ ऐसा नहीं है। लहसुन को प्लास्टिक बॉक्स या बैग में रखने से भी अंकुरित होने लगते हैं। इसलिए ये अंकुरित न हो इसके लिए इन्हें किसी पपेर से तैयार लिफाफे में रखें। लिफाफे के अलावा आप इसे कपड़ों से तैयार झोले में भी रख सकती हैं। इससे लहसुन अंकुरित नहीं होते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@static.toiimg.com,www.reformationacres.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।