कैसे पता करें नारियल में पानी है या मलाई? काम आएंगे ये आसान टिप्स

कई बार पानी वाला नारियल खरीदने की बजाय हम मलाई वाला नारियल खरीद लेते हैं। अगर आपको भी नारियल खरीदने में परेशानी हो रही है, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। 
image

नारियल एक ऐसा फल है, जिसे स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा होता है। इसलिए महिलाएं ब्रेकफास्ट में नारियल पानी पीना पसंद करती हैं। किसी को नारियल का ठंडा-मीठा पानी पसंद होता है, तो कोई उसकी सफेद मलाई का दीवाना होता है। हालांकि, अपनी पसंद के हिसाब से नारियल खरीद पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे हैक्स जिनकी मदद से अपनी पसंद का नारियल खरीदा जा सकता है। इस लेख में बताए गए टिप्स आपको पानी या मलाई वाले नारियल की पहचान करने में मदद करेंगे।

नारियल में पानी का पता कैसे लगाएं?

नारियल में पानी की मात्रा देखने के लिए आप इसकी आंखों यानी नारियल पर मौजूद तीन छेद को देख सकती हैं। अगर यह छेद सूखे हुए या सिकुड़े हुए दिख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि नारियल में पानी कम है। इसलिए बेहतर है कि आप इसे न खरीदें, फ्रेश छेद वाले नारियल को ही खरीदें।

Do coconuts have milk or water inside of them

कैसे पता करें नारियल में मलाई कितनी है?

नारियल को हिलाकर चेक करें, अगर पानी छलकने की आवाज आ रही है, तो इसका मतलब है कि पानी की मलाई बनने लगी है और पानी कम होता जा रहा है। इसलिए आप चलाकर चेक कर सकती हैं कि नारियल में पानी कम हो गया है।

इन टिप्स को करें फॉलो

  • आप नारियल को कान के पास लाकर हिलाकर भी देख सकती हैं। अगर अंदर से पानी की आवाज हम आ रही है, तो हो सकता है यह बिल्कुल भरा हुआ है।

Tips to Choose the Right Coconut

  • पानी वाले नारियल में वजन ज्यादा होता है, तो आप खुद चेक करें। अगर नारियल में मलाई ज्यादा है, तो यह हल्का होगा जिसमें से आवाज भी आएगी।
  • अगर नारियल हरा और मुलायम है, तो उसमें ज्यादातर पानी मिलेगा। वहीं, सूखा और भूरे रंग का नारियल अंदर से सख्त मलाई वाला होता है।
  • आप नारियल को ऊपर से कटवाकर भी चेक कर सकती हैं। पानी निकालने के बाद नारियल बेस्ट रहता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • बहुत हल्का नारियल बिल्कुल भी न खरीदें, क्योंकि अक्सर सूखा हुआ नारियल अंदर से खराब निकल सकता है।
  • पानी वाला नारियल फ्रिज में ज्यादा देर नहीं टिकता, इसलिए खरीदते ही इस्तेमाल करें।आप बड़े-बड़े नारियल खरीदें, ताकि इसमें दोनों चीजों का लुत्फ उठाया जा सके।

कौन-से नारियल में ज्यादा पानी होता है?

Do all coconuts have malai

अगर आप ज्यादा पानी वाले नारियल की तलाश में है, तो गोल दिखने वाले नारियल को खरीद सकती हैं। ऐसे नारियल हल्के और कच्चे होते हैं, जिसमें से पानी बहुत ज्यादा निकलता है। हालांकि, इस नारियल के अंदर मलाई बहुत कम निकलती है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP