herzindagi
natural insect repellent

बरसात में किचन की लाइट जलते ही मंडराने लगते हैं कीड़े? गांव वालों के इन देसी जुगाड़ से कर दें इनकी छुट्टी

Kitchen hacks to remove rainy insects: बरसात के मौसम में नमी के बाद दूसरी बड़ी समस्या बरसाती कीड़ों की होती है। अगर आपके भी किचन में शाम के वक्त ये कीड़े आकर आतंक मचाने लगते हैं, तो आज हम आपको इनसे छुटकारा पाने के कुछ देसी जुगाड़ बताने जा रहे हैं। जिनको आप जरूर अजमाकर देखें।
Editorial
Updated:- 2025-07-18, 15:09 IST

बारिश के मौसम देखने में बहुत अच्छा लगता है, लेकिन उसके बाद हर जगह सीलन की बदबू, गंदगी और सबसे बड़ी समस्या बरसाती कीड़ों की होती है। शाम होते ही जैसे ही आप घर में किसी भी जगह की लाइट जलाते हैं छोटे-छोटे कीड़े लाइट के आसपास और फिर पूरे घर में मंडराने लगते हैं। इन कीट-पतंगों को निकालना भी बेहद मुश्किल भरा काम होता है। कमरों के अलावा जब इन बारिश के कीड़ों का किचन में मंडराना शुरु होता है तो यह और भी ज्यादा दिक्कत का काम होने लगता है।

दरअसल, रसोई में खाने-पीने की चीजें रखी होती हैं और बारिश में पनपने वाले यह कीड़े हर चीज पर आतंक मचाने लगते हैं। किचन में थोड़ा हाईजीन का भी ख्याल रखना पड़ता है। वहां की हर चीज का संबंध हमारी सेहत से जुड़ा होता है। ऐसे में हमें इन बरसाती कीड़ों का किचन से सफाया करना बहुत जरूरी होता है। बाजार में मिलने वाली कीटनाशक दवाओं को किचन में छिड़कना ठीक नहीं होता है। जिसकी वजह से आज हम आपको इस लेख में गांव वालों के कुछ देसी जुगाड़ बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप कीड़ों को किचन में आने से रोक सकती हैं। आइए फिर जान लेते हैं क्या हैं वो चीजें और आपको कैसे इसका यूज करना है।

बरसाती कीड़ों को किचन से भगाने के देसी जुगाड़

आप नीचे बताए जा रहे इन जुगाड़ को आसानी से घर में रखी चीजों की मदद से आजमा सकती हैं। इनको करने में मेहनत और पैसे दोनों बच जाएंगे।

monsoon pest control

लहसुन और तेजपत्ता करेगा कमाल

  • इसके लिए आपको लहसुन की करीब 4-5 कलियां छील लेनी हैं।
  • अब आप मसालदानी में रखे 3-4 तेजपत्ते भी लें।
  • फिर आपको एक बड़ा मिट्टी का दिया लेना है।
  • उसमें आप लहसुन की कलियां और तेजपत्ते के टुकड़ें तोड़कर रखें।

ये भी पढ़ें: बारिश में लाल चीटियां ने बिल से निकलकर किचन में बना लिया है ठिकाना, यह 1 जादुई नुस्खा करेगा नौ-दो ग्यारह

garlic use for remove insects

  • ऊपर से दो कपूर की गोलियां भी रख दें।
  • अब इसमें आपको आग लगाकर बुझा देना है।
  • कपूर, लहसुन और तेजपत्ते की तेज स्मेल से एक भी बरसाती कीड़ा आपकी किचन में भी आएगा।
  • यह धुआं आपकी सेहत के लिए भी हानिकारक नहीं रहेगा।

नीम की पत्तियां

  • आपको गाय के गोबर का उपला लेना है।
  • अब इसपर आपको ताजी नीम की पत्तियां लाकर रख देनी हैं।
  • इसपर भी आप थोड़ी कपूर की गोलियां रख दें। ताकि यह आसानी से जल जाए।
  • इसमें अब आप माचिस से आग लगा दें।

neem leaves uses

  • इस धुएं को आप पूरे किचन में फैलने दें।
  • थोड़ी देर बाद आप देखेंगी सभी बरसाती कीड़े मर गए होंगे और बाहर से भी अंदर प्रवेश नहीं करेंगे। 

ये भी पढ़ें: किचन सिंक की जाली से बाहर आ रहे हैं कॉकरोच और झींगुर? इस 1 होममेड स्प्रे से होंगे छूमंतर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
किचन से बरसाती कीड़े कैसे भगाएं?
किचन से बरसाती कीड़े भगाने के लिए किचन में नीम की पत्ती और गोबर के उपले का धुआं कर दें।
बरसात में किचन से लाल चींटियां कैसे भगाएं?
इसके लिए अप एक बर्तन में चूने और हल्दी का पाउडर घोलकर उसको स्प्रे बोतल में भर लें और इसको किचन में छिडक दें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।