अन्य मौसम के मुकाबले सर्दियों के मौसम में नमी होने की वजह से खाने-पीने की चीजें बहुत बर्बाद होती हैं। खाने-पीने की चीजों में कीड़े लगने लगते हैं जिकसी वजह से सूजी, चीनी आदि से लेकर बेसन भी ख़राब हो जाते हैं। हालांकि, कीड़ों को भगाने के लिए महिलाएं कई तरह की घरेलू उपाय भी करती हैं। कई बार बेसन में छोटे-छोटे कीड़े मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से बेसन खाने योग्य नहीं होता है। कई बार कीड़े लगने की वजह से बेसन को फेंक भी देते हैं। ऐसे में आज इस लेख में हम आपको कुछ आसान टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से बेसन से कीड़ों को निकाल सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
बेसन में मौजूद कीड़े को आसानी से निकालने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले बेसन को किसी बर्तन में रखकर अच्छे से फैला दीजिए। बेसन फ़ैलाने के बाद ऊपर से एक से दो अख़बार को अच्छे से रख दीजिए। अब इस अख़बार के ऊपर चार से पांच कपूर को रखकर लगभग 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। तेज महक के चलते बेसन में मौजूद छोटे-छोटे कीड़े आसानी से भाग सकते हैं। जब कीड़े निकल जाए तो छलनी से अच्छे से छान लीजिए। अब आप चाहें तो इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:मैदा में मिलावट की पहचान के लिए आप भी अपनाएं ये तरीके
किसी भी चीज में कीड़े तब लगने गलते हैं जब उसे सही तरीके से स्टोर नहीं करते हैं। जैसे-बेसन का ढक्कन खुला छोड़ देना या फिर ढीला छोड़ देना। ऐसे में कोशिश करें कि बेसन का ढक्कन पूरी तरह से टाइट हो। इसके अलावा सूजी, चीनी आदि की तरह बेसन को भी कांच से बने एयर टाइट जार या फिर कंटेनर में ही स्टोर करें। इस्तेमाल करने के बाद जार का ढक्कन बंद करना न भूलें।(बेसन में मिलावट की पहचान करें) इससे काफी हद तक बेसन में लगने वाले कीड़ों को रोका जा सकता है।
अगर किसी भी मौसम में बेसन में कीड़े लग जाते हैं, तो आप उन कीड़ों को भगाने के लिए नीम के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे कुछ ही देर में कीड़े आसानी से भाग सकते हैं। इसके लिए नीम के लगभग 10-20 पत्तों को अच्छे से साफ कर दीजिए और बेसन में डालकर लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। ध्यान रहें, पत्तों में पानी बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। जब बेसन से कीड़े निकल जाएं तो आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:प्याज, लहसुन और अदरक छीलना हो जाएगा आसान जब आप फॉलो करेंगे ये 3 हैक्स
बेसन में ज्यादातर छोटे-छोटे कीड़े लगते हैं। एक बार ये कीड़े बेसन में लग जाते हैं, तो उन्हें निकालना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में बेसन को छलनी में छानकर कुछ देर तेज धूप में रख सकती हैं। इससे काफी हद तक कीड़े आसानी से भाग जाते हैं। जब कीड़े निकल जाए तो आप फिर से छलनी से छानकर इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, इन सभी टिप्स को अपनाने के बाद भी कीड़े नहीं निकल रहे हैं या फिर बेसन ख़राब दिखाई दे रहा है, तो इसका इस्तेमाल करने से बचें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@jagranimages,imimg)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।