किचन से ऐसे हटाएं भुनगे, खाना रहेगा हाईजीनिक

आपने यकीनन सब्जियों या फलों पर छोटी मक्खियां और कीड़ों को उड़ते देखा होगा, जो पूरे किचन में रखें दूसरे सामान को भी खराब करने का काम करते हैं। ऐसे में इन्हें दूर करने के लिए ये तरीके आजमाए जा सकते हैं। 

 
get rid of fruit flies in kitchen

हमारे किचन या फ्रिज में फलों की टोकरी रखी होती है। पर आपने नोटिस किया होगा कि टोकरी रखने के कुछ देर बाद ही ऊपर छोटी-छोटी मक्खियां और कीड़े भिनभिनाने लगते हैं। पर क्या आपको पता है कि इन छोटी-छोटी मक्खियों को भुनगा कहा जाता है।

यह मक्खियां फलों पर चिपक जाती हैं और अगर गलती से फल खोले रह जाएं, तो भुनगो की बाढ़ आ जाती है। फिर यह न सिर्फ फलों में बल्कि किचन में रखे हर सामान पर लग जाते हैं, जो हाइजीन के हिसाब से बिल्कुल भी ठीक नहीं होता।

हालांकि, यह कीड़े किसी भी मौसम में पैदा हो जाते हैं, लेकिन इस मौसम में भुनगे ज्यादा पैदा होते हैं। ऐसे में किचन की क्लींजिंग बहुत जरूरी हो जाती है क्योंकि इनके जरिए खाना खराब होने की समस्या भी बढ़ जाती है। आइए जानें मक्खियों से छुटकारा पाने के कुछ आसान उपायों के बारे में।

भुनगे के बारे में जानें

Fruit flies

भुनगे को फ्रूट फ्लाइज के नाम से भी जाना जाता है। यह वहां पैदा होते हैं जहां खाना फरमेंट हो रहा हो। कुल मिलाकर जहां भी सड़ता हुआ खाना होता है वहां पर ये भुनगे पैदा हो जाते हैं। यह न सिर्फ फलों पर बल्कि ऑर्गेनिक मटेरियल्स वाली जगहों पर भी पैदा हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि किचन को चेक करें कि कहीं खाना खराब तो नहीं हो रहा है।

इसे जरूर पढ़ें-इन Fruit Storage Ideas की मदद से किचन को करें आर्गेनाइज

भुनगे से छुटकारा पाने के हैक्स

Fruits flies remedies

नमी वाली जगह से रखें दूर

इस मौसम में वायु में नमी बनी रहती है इसलिए आप कोशिश करें कि फल या सब्जी को ऐसी जगह रखें, जहां नमी मौजूद न हो क्योंकि अगर आप फलों की टोकरी को नमी वाली जगह पर रखने से भुनगे लग सकते है।

दालचीनी पाउडर का करें छिड़काव

भुनगे से राहत पाने के लिए आपको मार्केट से कुछ खरीदने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको बस अपने किचन में मौजूद दालचीनी पाउडर का इस्तेमालकर सकती हैं। आप टोकरी में फल रखने से पहले दालचीनी का छिड़काव करें और फिर कपड़ा रखकर फलों को स्टोर करें।

एल्युमिनियम फॉयल में तेल लगाकर करें स्टोर

भुनगे को फल से रखने के लिए आप नीम का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कहा जाता है कि नीम की खुशबू से भुनगे दूर भागते हैं। इसके लिए आप फलों की टोकरी को एल्युमिनियम फॉयल (एल्युमीनियम फॉइल कैसे बनता है) में रोल करें और ऊपर से नीम का तेल लगा लें। फल रखने के बाद टोकरी के पास भुनगे नहीं आएंगे और आपके फ्रूट्स हमेशा फ्रेश रहेंगे।

हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि कई बार आधा फल खाकर आधा रख देते हैं। पर वो थोड़ी देर बाद काला पड़ जाता है ऐसे में जब भी आप बचा हुआ फल रखें तो एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करें।

कॉटन के फैब्रिक के साथ रखें काली मिर्च

how to remove fruit flies

भुनगे को किचन की अन्य जगहों से दूर रखने के लिए कॉटन के फैब्रिक के साथ काली मिर्च के 5 से 7 दाने रख सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि काली मिर्च की स्मेल भुनगे पास नहीं आते। आप कपड़े में काली मिर्च बांधकर जगह-जगह रख सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-इस होममेड सॉल्यूशन से दूर भागेंगे भुनगे, फल और सब्जियां भी रहेंगी ताजी

खाने को सही से स्टोर करें

Fruit files remedies

भुनगे को कम करने के लिए आपको इस समस्या को सबसे पहले सही करना है। खाने को हमेशा ढक कर ही स्टोर करें और फलों को सड़ने न दें। भुनगे दिन में 500 से अधिक अंडे दे सकते हैं और अगर यह एक बार किचन में पैदा हो गए तो समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।

भुनगे ज्यादा मीठे फलों के आस-पास ज्यादा आते हैं और ऐसे में आपको इन फलों को जाली से ढककर रखना चाहिए। आप अपने घर में जितनी सफाई रखेंगे उतना अच्छा होगा। अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP