सर्दियों में ताजी मछली खरीदने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

अगर आप भी सर्दियों में ताजी मछली खरीदना चाहते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए।

 

how to buy fresh fish in winter

सर्दियों के मौसम में मैं तो मछली खाना बहुत पसंद करता हूं। शायद आप भी ठंड के मौसम में मछली खाना पसंद ज़रूर करते होंगे। वैसे बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लोग सर्दियों के मौसम में मछली खाना बहुत पसंद करते हैं। ऐसे कई लोग भी होते हैं जो रात में मछली को बनाकर रख देते हैं और अगले दिन खाना पसंद करते हैं।

लेकिन मछली तभी स्वादिष्ट लगती है जब मछली ताजी हो। जी हां, कई लोग ऐसी मछली खरीद लेते हैं जो बिल्कुल भी स्वादिष्ट नहीं लगती है, क्योंकि वो बर्फ वाली मछली होती है।

ऐसे में अगर आप भी मछली खरीदने जा रहे हैं तो अब आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से ताजी मछली खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं।

मछली की आंखें देखें

how to pick fresh fish

इंसान की आंखें झूट बोल सकती हैं, लेकिन मछली की आंखें झूट नहीं बोलती हैं। जी हां, ये पढ़ने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन ताजी मछली खरीदने और पहचानने का एक बेस्ट तरीका होता है।

कहा जाता है कि अगर मछली ताजी है तो उसकी आंखों पर सफ़ेद परत नहीं होता है। इसके अलवा ताजी मछली की आंखें चमकदार होने के साथ-साथ लाल और फूली हुई होती है। अगर मछली कुछ इस तरह न हो तो मछली बसी या ख़राब हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:सर्दियों में अंडे कई दिनों तक नहीं होंगे खराब, अपनाएं ये किचन टिप्स

मछली की गलफड़ चेक करें

tips to buy fresh fish in winter season

ताजी मछली खरीदने और पहचानने का एक और बेस्ट तरीका है मछली की गलफड़ चेक करना। जी हां, अगर आप मछली खरीदने जा रहे हैं तो मछली की गलफड़ को उठाकर देखें। अगर गलफड़ लाल रंग/रेड कलर है तो आप उस मछली को खरीद सकते हैं। कई बार मछली की गलफड़ सफ़ेद होता है। सफ़ेद होने का मतलब कि वो मछली ख़राब या फिर बर्फ की मछली हो सकती है।(मछली की बदबू दूर करने के टिप्स)

मछली को सूंघकर चेक करें

how to buy fresh fish from market

वैसे कई लोगों को मछली को सूंघना पसंद नहीं होता है, लेकिन ताजी मछली खरीदने के लिए यह एक बेस्ट तरीका हो सकता है। कहा जाता है कि मछली खरीदते समय उससे मछली की गंद आती है, लेकिन मछली की गंध के साथ किसी अन्य तरह की बदबू आती है तो फिर मछली ख़राब हो सकती है। ऐसे में आप सूंघकर भी मछली को खरीद सकते हैं।

मछली की त्वचा चेक करें

how to buy fresh fish in winter season

सर्दियों में ताजी मछली खरीदने का एक बेस्ट तरीका है मछली की त्वचा को चेक करना। जी हां, आपने ध्यान दिया होगा कि बर्फ में रखी मछली की त्वचा सफ़ेद रंग का होता है। अगर मछली ताजी होती है उसकी त्वचा हल्का रेडिस/गुलाबी होता है और उसका मांस एकदम फ्रेश होता है। अगर मछली के छिलके अपने आप बाहर निकल रहे हैं उसे खरीदने से बचें।

इसे भी पढ़ें:बोधगया की वो जगहें जहां लिट्टी-चोखा खाने के बाद बार-बार पहुंचेंगे आप


इन टिप्स को भी फॉलो करें

कहा जाता है कि जो मछली बासी होती है वो लूज होती है और जो ताजी होती है तो टाइट होती है। ताजी मछली को जब पीस में कटा जाता है तो वो अंदर से बिल्कुल रेड/गुलाबी होता है। बर्फ की मछली ख़राब या पीस सफ़ेद होता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।

Recommended Video

Image Credit:(@freepik,sutterstocks)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP