मछली की बदबू को बर्तन से कुछ इस तरह आसानी से हटाएं

साफ करने के बाद भी बर्तन से मछली की बदबू नहीं जा रही है तो इन आइडियाज की मदद लें सकती हैं।

tips to get rid of fish smell from utensils

सर्दियों के मौसम में भारत के लगभग कई हिस्सों में लोग मछली खाना पसंद करते हैं। खासकर उत्तर भारत और साउथ के लोग कुछ अधिक ही पसंद करते हैं। लेकिन, बनाने और खाने के बाद सबसे अधिक मुश्किल आती है मछली के बर्तन धोने की। मछली बनाने के लिए उपयोग होने वाले लगभग सभी बर्तनों से कुछ अधिक ही बदबू आती है और अगर ये सही से साफ नहीं हो, तो इनसे महेशा बदबू आती रहती है। ऐसे में इस बदबू को दूर करना बहुत ज़रूरी हो जाता है। आइए जानते हैं ऐसे तरीके, जिनसे आप मछली की बदबू को पूरी तरह से आसानी से हटा सकती हैं।

नींबू

how to get rid of fish smell from utensils inside

मछली की बदबू को दूर करने के लिए नींबू बेहद ही कारगर है। इसके लिए आप नींबू के रस की कुछ बूंदें बर्तन में डालकर छोड़ दीजिये। इसके बाद इसमें थोड़ा गरम पानी भी डाले लें और थोड़ी देर रहने के बाद अच्छे से साफ कर लें। नींबू को बर्तन के किसी भी बदबू को दूर करने के लिए आप इस्तेमाल कर सकती हैं। आप इसके लिए नींबू वाले लिक्विड सोप का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

सिरका

how to get rid of fish smell from utensils inside

सिरके के इस्तेमाल से बर्तन को आप कभी भी चमका सकती हैं। इसकी तेज गंध किसी भी बदबू को आसानी से दूर कर देती है। इसे आप मछली की बदबू को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप मछली वाले बर्तन में सिरके की कुछ बूंदें डाल लें। थोड़ी देर बाद आप इसे साबुन या लिक्विड से साफ कर लीजिये। इसके इस्तेमाल से यक़ीनन बर्तन से मछली की बदबू आसानी से गायब हो जाएगी।

संतरे का छिलका

how to get rid of fish smell from utensils inside

संतरे का छिलका भी इस काम के लिए सही चीज है। अगर आपके घर में संतरे का छिलका है, तो उसे फेंके नहीं बल्कि अच्छे से कहीं रख दीजिये ताकि बाद में काम आ सके हैं। बर्तन से मछली की बदबू को दूर करने के लिए आप उस बर्तन में संतरे का छिलका और थोड़ा गरम पानी डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिये। कुछ देर बाद पानी ठंडा होने पर इसे साफ कर लीजिये। आप देखेंगे कि बर्तन से मछली की बदबू गायब है।

नमक

get rid of fish smell from utensils inside

आप नमक की सहायता से भी मछली की बदबू को दूर कर कर सकती हैं। जी हां, अगर आप नमक को सिफ खाने में ही इस्तेमाल करती हैं, तो आज के बाद से आप बर्तन से मछली की बदबू को भी दूर करने में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप गरम पानी और नमक को बर्तन में डालकर कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिये और कुछ देर बाद साबुन या लिक्विड की मदद से साफ कर लीजिये।

इसे भी पढ़ें:अंडे की बदबू से हो गई हैं परेशान तो इन आसान तरीकों से झटपट साफ करें बर्तन


बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडाकी मदद से भी आप मछली की गंध को दूर कर सकती हैं। बेकिंग सोडा में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आसानी से किसी भी गंध को दूर कर देते हैं। इसके लिए आप बेकिंग सोडा को बर्तन में छिड़क दें और कुछ देर बाद साबुन से अच्छी तरह से सफाई कर दें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:(@static.toiimg.com,i.ytimg.com,images.herzindagi.info)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP