आटा हर भारतीय घर की रसोई का एक अभिन्न हिस्सा है। चाहे बात हो रोटियों की, पराठों कीया फिर केक और कुकीज बनाने की-आटे का उपयोग हर रसोई में होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आटा भी एक्सपायर हो सकता है? हां, यह सच है।
गेहूं का आटा, मैदा या किसी अन्य प्रकार का आटा लंबे समय तक स्टोर किया जाए, तो वह खराब हो सकता है। गेहूं का आटा, जो अधिकतर घरों में उपयोग होता है, अगर सही तरीके से स्टोर किया जाए तो उसकी शेल्फ लाइफ आमतौर पर 6 महीने से 1 साल तक हो सकती है।
जबकि मैदा और अन्य आटे की शेल्फ लाइफ कम होती है, क्योंकि इनमें अधिक प्रोसेसिंग होती है और ये जल्दी खराब हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आटे की शेल्फ लाइफ कितनी होती है और इसे कैसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
गेहूं का आटा ताजगी और पोषण से भरपूर होता है, लेकिन यह जल्दी खराब हो सकता है। इसका कारण है इसमें मौजूद नैचुरल ऑयल्स। ये ऑयल्स समय के साथ ऑक्सिडाइज होने लगते हैं, जिससे आटे का स्वाद और गुणवत्ता खराब हो सकती है। सामान्य तौर पर, गेहूं का आटा कमरे के तापमान पर 1-3 महीने तक चलता है। यदि इसे फ्रिज में स्टोर किया जाए, तो यह 6 महीने तक ताजा रह सकता है। फ्रीजर में स्टोर करने पर इसकी शेल्फ लाइफ 1 साल तक बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: Kitchen Hacks: गेहूं का आटा असली है या नकली, यूं करें पहचान
मैदा अधिक प्रोसेस्ड होता है, गेहूं के आटे की तुलना में ज्यादा समय तक चलता है। मैदा वैसे तो 6-8 महीने तक सुरक्षित रहता है। फ्रिज में स्टोर करने पर इसकी शेल्फ लाइफ 1 साल तक हो सकती है।
वहीं, अन्य प्रकार के आटे- बाजरा, ज्वार, या मक्के का आटा भी नैचुरल होते हैं और इनमें मौजूद ऑयल्स के कारण जल्दी खराब हो सकते हैं। इनकी शेल्फ लाइफ 1-2 महीने होती है। साथ ही, नारियल के आटे में नमी जल्दी आ जाती है, जिससे यह 1-2 महीने में खराब हो सकता है।
आटा खराब हो गया है या नहीं, इसे पहचानने के कुछ आसान तरीके यहां पर हैं-
इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं आटे की इन वैरायटी के बारे में?
यदि आपका आटा एक्सपायर हो चुका है, तो इसे फेंकने के बजाय आटे को गार्डन में खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। आटे का उपयोग बच्चों के लिए आटा क्ले या अन्य क्राफ्ट प्रोजेक्ट्स बनाने में करें। आटे का उपयोग घर की सफाई के लिए किया जा सकता है, जैसे जले हुए बर्तनों की सफाई।
हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। हम ऐसे ही हैक्स आपको बताते रहेंगे, पढ़ते रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।