herzindagi
fruit cream chaat recipe main

वीकेंड पर कुछ खाना है अलग तो घर पर 15 मिनट में बनायें फ्रूट क्रीम चाट

इस वीकेंड आपके पास भी घर पर बहुत काम है तो इस तरह से 15 मिनट में बनायें ठंडी फ्रूट क्रीम चाट और गर्मी से पाएं राहत। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-06-21, 18:14 IST

गर्मी की मुश्किल का अंदाजा वीकेंड के दिनों में ज्यादा लगता है। क्योंकि वीकेंड पर हम पहले तो घर का पूरा काम करते हैं और फिर कपड़े धोते हैं। ऐसे में पूरा वीकेंड काम करने में और पसीना बहाने में निकल जाता है। ऐसे में गर्मी की इस गर्माहट को खत्म करने के लिए फ्रूट क्रीम चाट बेस्ट ऑप्शन है। 

फलों की चाट

फ्रूट क्रीम चाट एक तरह से फलों की चाट है जिसमें टेस्ट के लिए ऊपर से क्रीम और रूह अफ्ज़ा जैसी चीजों को मिलाया जाता है। सबसे अच्छी बात है कि यह हर किसी को पसंद आती है और यह हेल्दी होती है। तो अगर इस आने वाले वीकेंड पर आपके पास भी घर पर बहुत काम है तो इस तरह से 15 मिनट में फ्रूट क्रीम चाट बनाइए। यह हर किसी को पसंद आएगी। 

फ्रूट क्रीम चाट ऑब्जेक्टिव्स

  • कितने लोगों को सर्व किया जा सकता है: 4 
  • बनाने में लगने वाला टाइम : 15 मिनट
  • डिफिकल्टी : मीडियम

Read More: खट्टे-मीठे आम से घर पर इस तरह से बनाएं मेवा मिलाकर स्पेशल लड्डू

आवश्यक सामग्री :

fruit cream chaat recipe inside

  • मलाई/क्रीम – 1-1/2 कप
  • शक्कर – 1/3 कप पिसी हुई),
  • 1 सेब 
  • 1 आम (पका हुआ, थोड़ा कड़ा),
  • 1 केला (मीडियम साइज़ का),
  • 1 संतरा (मीडियम साइज़ का),
  • काले अंगूर 100 ग्राम,
  • काजू – 6-7 
  • किशमिश – 6-7 
  • रूह अफ्ज़ा – 02 छोटे चम्मच

Read More: गर्मियों में नहीं होगी डिहाइड्रेशन की समस्या अगर पिएंगी ये डिटॉक्स सूप

 

 

फ्रूट क्रीम चाट बनाने की विधि

fruit cream chaat recipe inside

  • ठंडी-ठंडी और टेस्टी फ्रूट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले क्रीम/मलाई में शक्कर डाल कर अच्छी तरह से फेंट लें। 
  • इसके बाद सेब को धोकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इसी तरह केला और आम को छील कर इनके भी छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
  • इसी तरह से संतरा को भी छील कर उसकी फांकें अलग-अलग कर लें और फिर हर फांक के ऊपर की लेयर हटाकर उसके बीज निकाल दें। 
  • इसी के साथ अंगूर को भी धोलें और उसे दो-दो टुकड़ों में काट लें। 
  • काजू का गार्निश कर लें और किशमिश के डंठल निकाल लें। 
  • अब इन सारे फलों और मेवों को क्रीम में डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। 
  • फिर इसमें अपने टेस्ट के अनुसार एक-दो चम्मच रूह अफ्ज़ा डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  • आपकी फ्रूट क्रीम चाट तैयार है। 
  • आप इसे सर्व कर स्वाद लेकर खा सकती हैं। 

इस तरह से फल लें

फ्रूट चाट का हेल्दी बनाने के लिए मौसमी फलों को इस्तेमाल करें। इससे आफको फल सस्ते में भी मिल जाएंगे और ये हेल्दी भी रहेंगे। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।