महाकाल की नगरी यानी उज्जैन घूमने के लिए हर दिन हजारों सैलानी पहुंचते हैं। इन हजारों सैलानी में से सबसे अधिक शिव के भक्त ज़रूर शामिल होते होंगे, क्योंकि उज्जैन शहर का महाकालेश्वर मंदिर पूरे भारत में एक पवित्र और फेमस स्थान है। आप भी कभी न कभी महाकाल का दर्शन करने ज़रूर गए होंगे।
अगर आप उज्जैन गए हैं तो क्या आप बता सकते हैं कि यहां मौजूद डरावनी जगहों के बारे में जानते हैं या कभी घूमने के लिए गए हैं। इस लेख में हम आपको उज्जैन में मौजूद उन डरावनी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सूरज ढलते ही कोई भी नहीं जाना चाहता है। आइए जानते हैं।
उज्जैन में मौजूद भर्तहरि गुफा/भर्तृहरि गुफा एक प्राचीन स्थल है। कई लोगों के लिए यह गुफा एक धार्मिक स्थल भी है, लेकिन कई लोग इसे डरावनी जगह भी मानते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस प्राचीन गुफा में से आधी रात को अजीबो-गरीब आवाजे आती रहती हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह गुफा इस कदर डरावनी है कि कोई भी दिन के उजाले में भी अलेके जाने से डरता है।
इसे भी पढ़ें:क्या सच में इस झील के पानी का रंग बदलता है? आप भी जानें
शिप्रा नदी के किनारे मौजूद कालियादह महल भी उज्जैन की डरावनी जगहों में से एक है। कहा जाता है कि इसका निर्माण मांडू के सुल्तान में करवाया था। लेकिन आपको बता दें कि आज के समय में महल के कुछ हिस्से खंडहर के रूप में तब्दील हो चुके हैं और कई लोग इसे डरावनी जगह भी मानते हैं। कई लोगों का मनाना है कि उस समय यहां कैदी को बंधक बनाकर रखा जाता है और उनकी मृत्यु के बाद इसी महल में छोड़ दिया जाता था।(उदयपुर की ये डरावनी जगह)
इसे भी पढ़ें:क्या सच में दिल्ली में 1 नहीं बल्कि 2 कुतुब मीनार है? पढ़ें पूरी खबर
भर्तृहरि गुफा और कालियादह महल के अलावा उज्जैन में ऐसी कई जगहें हैं जो डरावनी जगहों में शामिल है। जैसे-पीर मत्स्येंद्रनाथ भी डरावनी जगहों में शामिल है। यह स्थल भर्तहरि गुफा/ भर्तृहरि गुफा से कुछ ही दूरी पर मौजूद है और लोगों का मानना है कि भर्तृहरि गुफा के साथ पीर मत्स्येंद्रनाथ से भी रात के समय अजीबो-गरीब आवाजे आती रहती है।(गाजियाबाद की डरावनी जगहें)
इसके अलावा रूमी का मकबरा को भी डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। यह स्थान एक टीले पर और मुख्य शहर से दूर मौजूद है जिसके चलते कोई भी सूरज ढलते ही जाने से डरता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@connectingtraveller,hlimg)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।