बच्चे हमेशा अपने माता-पिता से शिकायत करते हैं कि वह उन्हें कहीं घुमाने नहीं लेकर जाते। ऑफिस के काम और घर के काम के वजह से अगर आप बच्चों के लिए समय नहीं निकल पाते हैं, तो परेशान न हो। क्योंकि अब आपको बच्चों को घुमाने के लिए ऑफिस से छुट्टी नहीं लेनी पड़ेगी।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा में बच्चों को घुमाने के लिए कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां केवल बच्चे ही नहीं बल्कि आपको भी मजा आएगा। यहां आप कुछ ही घंटों में घूमकर वापस आ जाएंगे।
पिपली मिनी चिड़ियाघर (Pipli Mini Zoo)
- एंट्री फीस- 12-60 वर्ष के लोगों को 10 रुपये देने होंगे।
- स्कूली छात्रों के लिए एंट्री फीस 5 रुपये है।
- समय- सुबह 8:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक यह खुला रहता है।
- शाम को 4 बजे से 7 बजे तक के बीच आप यहां जा सकते हैं।
जिंद चिड़ियाघर (Jind Zoo)
यहां आप एसएच-10 के पास स्थित यह चिड़ियाघर बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट है। आप यहां सुबह या दोपहर के समय आ सकते हैं। शांत सड़कें और हरे-भरे पेड़ आपका मन मोह लेंगे। यह जींद से 5 किमी दूरी पर स्थित है। जंगली बिल्लियाँ और हमिंग बर्ड, मोर, हॉर्नबिल, ईगल, रीसस बंदर, सियार और नील गाय जैसे पशु देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- नारनौल का धोसी पहाड़ क्यों है इतना फेमस, जानें इसके बारे में सब कुछ
हिरण पार्क (Deer Park)
हिसार शहर में यह पार्क स्थित है। यहां आप हिरण की कई तरह की प्रजातियां देख सकते हैं। यहां आपको काला हिरण और चीतल चित्तीदार हिरण जैसे अलग-अलग तरह के हिरण देखने को मिलेंगे। ऐसा ही हिरण पार्क आपको महम में भी देखने को मिल जाएगा। (पूरे देश में फेमस हो गई हैं ये 3 खास जगह)
रोहतक मिनी चिड़ियाघर
इस चिड़ियाघर में बच्चे बोटिंग के साथ-साथ फिशिंग भी कर सकते हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो बच्चों के साथ यहां जाने का प्लान बनाएं। ये चिड़ियाघर कई तरह के वन्य जीवों के लिए हरियाणा में फेमस है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों