herzindagi
gawar phali washing tips in hindi

ग्वार फली धोते समय होती है परेशानी तो इन टिप्स को करें फॉलो

अगर आप भी ग्वार की फली सिर्फ इसलिए नहीं बनाते क्योंकि इसे वॉश करने में टाइम लगता है? अगर हां, तो हमारे बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं। इनकी मदद से चुटकियों में ग्वार की फली को धोया और काटा जा सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-09-09, 14:21 IST

ग्वार की फली वेजिटेरियन लोगों की फेवरेट होती है। वैसे तो यह दिखने में लोबिया और हरे बीन्स की तरह लगने वाली ये ग्वार की फलियां वास्तव में स्वाद में लाजवाब तो होती ही हैं, साथ ही सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी हैं।इसलिए लोग ग्वार की फली को अपने आहार में कई तरह से शामिल करते हैं।

कोई ग्वार के साथ आलू बनाता है, तो कोई कीमा बनाकर खाना पसंद करता है। मगर कई लोग ग्वार की फली सिर्फ इसलिए नहीं खाते, क्योंकि इसे साफ करने में टाइम लगता है। इसके अलावा, जब इसे काटने की बात आती है तो हमें आफत आने लगती है। अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं, तो हमारे बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं। 

ग्वार फली को छांटें

Gawar ki Phali washing tips

ग्वार की फली को धोने या रखने से पहले छांट लें। जो फली पीली या खराब हो गई हैं, उन्हें अलग कर दें। इस तरह आप सिर्फ ताजा और स्वस्थ फली को ही धोएंगे। साथ ही, ग्वार की फली के कीड़े भी बिन लिए जाएंगे, जिसे बहुत ही आसानी से स्टोर किया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- स्नैक्स में झटपट तैयार करें कुरकुरी ग्वार फली की नमकीन, नोट करें आसान रेसिपी

सिरके का करें इस्तेमाल

ग्वार की फली को बैक्टीरिया फ्री बनाने के लिए जरूरी है कि आप ग्वार की फली को मार्केट से लाते ही सिरके वाले पानी में डाल दें। ऐसा करने से ग्वार की फली में लगे बैक्टीरिया आपके फ्रिज, घर या किचन आदि में नहीं घुस पाएंगे। इसलिए आप 10 से 15 मिनट के लिए ग्वार की फली को सिरके वाले पानी में भिगोकर रख दें। 

हाथों को करें साफ

How to cut guvar

ग्वार की फली को धोने के लिए सबसे जरूरी स्टेप है कि आप अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक अच्छी तरह से धोएं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपके हाथों में पहले से ही कोई बैक्टीरिया लगे हुए हैं, तो वह आपके ग्वार की फली में भी लग सकते हैं। इसलिए ग्वार फली को धोने से पहले या काटने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोएं। 

काटने से पहले गर्म पानी से धोएं 

ग्वार फली को धोने से पहले ही काटना नहीं चाहिए। पहले उन्हें धोएं और फिर काटें, ताकि सब्जी पर जमी मिट्टी और धूल साफ हो सके। साथ ही,  ग्वार फली को ठंडे पानी की बजाय गुनगुने पानी से धोएं। इससे फली पर लगी मिट्टी, धूल और अन्य अवशेष आसानी से निकल जाते हैं। इसके लिए एक बड़े बर्तन में गुनगुना पानी भरें और फली को उसमें डुबोकर धोएं।

धोने का तरीका

How to cut guvar in Hindi

  • ग्वार फली को वॉश करने के लिए एक बर्तन में थोड़ा पानी लें और उसमें एक टीस्पून बेकिंग सोडा डाल दें।
  • इस पानी में ग्वार फली को डुबोकर 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद ग्वार फली  को सादे पानी से धोएं और सुखाने के लिए रख दें।
  • अब बारी आती है ग्वार फली को काटने की, आप ग्वार फली को जैसा चाहे काट लें। फिर अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें।
  • बस हो गया आपका ग्वार फली साफ, अब आप ग्वार फली बना सकते हैं।  

इसे जरूर पढ़ें- फटे हुए फॉयल पेपर को फेंके नहीं, किचन में इन तरीकों से करें उपयोग

इन बातों का भी रखें ध्यान

gawar ki phali cleaning tips

  • कई लोग ग्वार फली से पेस्टीसाइड्स को हटाने के लिए साबुन के पानी का इस्तेमाल करते हैं, आप ऐसा नहीं करें।
  • आप ग्वार फली को साफ करने के लिए नेचुरल फ्रूट एंड वेजिटेबल क्लीनर का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • फिटकरी वाले पानी को भी ग्वार फली से पेस्टीसाइड्स को दूर करने के लिए बेस्ट माना जाता है। इसके इस्तेमाल से कुछ ही देर में रासायनिक पदार्थ साफ हो जाते हैं।
  • ग्वार फली को धोते समय आप अपने हाथों को कवर भी कर सकती हैं। 

इन टिप्स की मदद से आप किचन के स्लैब को साफ कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें HerZindagi के साथ। 

Image Credit- (@Freepik) 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।