herzindagi
image

फ्री में लखनऊ को एक्सप्लोर करना है, तो इन खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहों पर पहुंच जाएं

Lucknow Free Places: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं। हम आपको लखनऊ की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के लिए कोई टिकट या चार्ज नहीं लगता है।
Editorial
Updated:- 2025-07-03, 16:40 IST

Lucknow free places to visit: देशभर में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को 'नवाबों के शहर' के नाम से जाना जाता है। लखनऊ अपने समृद्ध संस्कृति, वास्तुकला और लजीज व्यंजनों के लिए काफी प्रसिद्ध है। लखनऊ एक ऐसा शहर है, जो अपने कई शानदार, खूबसूरत और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। इसलिए यहां समय-समय पर देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको लखनऊ की जीवंत गलियों और बिरयानी की दुकानों से दूर कुछ ऐसी शानदार और खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप फ्री में घूम सकते हैं। इन जगहों पर परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ ही पहुंच सकते हैं।

जामा मस्जिद (Jama Masjid)

नवाबों के शहर लखनऊ में जब किसी शानदार और ऐतिहासिक जगह फ्री में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले जमा मस्जिद ही पहुंचते हैं। लखनऊ के हुसैनाबाद में स्थित एक जामा मस्जिद, एक मुस्लिम धर्म स्थल है, लेकिन यहां सभी धर्मों के लोग घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
जामा मस्जिद लखनऊ की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है, जिसका निर्माण साल 1840 के में शुरू हुआ था। जामा मस्जिद की वास्तुकला से पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। जामा मस्जिद की ऊंची छत, मेहराबदार प्रवेश द्वार, मजबूत स्तंभ और सुंदर चित्रकारी भी पर्यटकों को आकर्षित करती है।

इसे भी पढ़ें: कैंची धाम से करीब 71 किमी स्थित यह जगह पर्यटकों के लिए स्वर्ग है, आप भी घूम आएं

क्लॉक टॉवर (Clock Tower)

Clock Tower

लखनऊ में स्थित क्लॉक टॉवर, एक ऐतिहासिक और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां घूमने के लिए किसी भी प्रकार का टिकट या चार्ज नहीं लगता है। कहा जाता है कि यह देश का सबसे ऊंचा क्लॉक टॉवर है, जो करीब 221 फीट ऊंचा है।
क्लॉक टॉवर यानी घंटाघर का निर्माण साल 1881 के हुआ था। इस क्लॉक टॉवर को ब्रिटिश वास्तुकला के बेहतरीन नमूनों में से माना जाता है। इसलिए इस क्लॉक टॉवर की वास्तुकला सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। कहा जाता है कि लंदन के बिग बेन टावर की तर्ज पर बना है लखनऊ का यह घंटाघर।

छत्तर मंजिल (Chattar Manzil)

Chattar Manzil

लखनऊ में स्थित छत्तर मंजिल, एक ऐतिहासिक और लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। का जाता है कि छत्तर मंजिल भवन का निर्माण फ्रेंच आर्मी के रहने के लिए किया गया था। बाद में इस भवन को नवाब सआदत अली खान ने खरीद लिया था। यह भवन 7 मंजिला है, इसलिए इसे छत्तर मंजिल कहा जाता है। इस भवन की वास्तुकला इतिहास प्रेमियों को खूब आकर्षित करती है। इसलिए यहां हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। यहां घूमने के लिए कोई टिकट नहीं लगता है।

सिकंदर बाग (Sikandar Bagh)

Sikandar Bagh

सिकंदर बाग, लखनऊ में स्थित एक खूबसूरत और ऐतिहासिक उद्यान है। यह लखनऊ का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। इतिहास के अनुसार इस खूबसूरत बाग का निर्माण अवध के अंतिम नवाब वाजिद अली शाह ने अपनी बेगम सिकंदर महल बेगम के नाम पर बनवाया था।
सिकंदर बाग अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ऐतिहासिक कारणों की वजह से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि सिकंदर बाग 1857 में ब्रिटिश सेना और भारतीय सिपाहियों के बीच युद्ध केंद्र ही रहा है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर से 300 किमी के आसपास में स्थित हैं ये शानदार वॉटरफॉल्स, वीकेंड में पहुंच जाएं  

इन जगहों पर भी पहुंचें

लखनऊ में अन्य और भी कई ऐसी शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां आप फ्री में घूम सकते हैं। इसके लिए आप लखनऊ मरीन ड्राइव से लेकर  रूमी दरवाजा, श्री वेंकटेश्वर मंदिर, चंद्रिका देवी मंदिर घूम सकते हैं। इसके अलावा, लखनऊ में गोमती नदी के किनारे-किनारे सुबह-शाम को सूर्योदय और सूर्यास्त के लुभावने दृश्यों को कैमरे में कैद कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@backpackersunited,wikimedia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।