पंजाब के बारे में कहा जाता है की यह राज्य खाते पीते लोगों का है। यहां के हर शहर में होती है एक शौंधी खूशबू और यह जायका होता है अपनेपन का जो इनके खाने में भी झलकता है। ऐसा कहा जाता है की यहां के लोग खाने और खिलाने में बहुत दिलदार होते हैं और हो भी क्यों ना यहां का खाना होता ही है इतना लजीज। इन लजीज खानों को तकरीबन भारत के सभी क्षेत्र के लोग पसंद करते हैं। पंजाब में ज्यादातर गेहू, चावल और डेयरी प्रोडक्ट का उत्पादन होता है। इसलिए पंजाबी लोग इन्हें अपने खानों में ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इनके खाने में दूध और दही का काफी इस्तेमाल किया जाता है। यहां के लोगों को घी या बटर बहुत पसंद होता है। इसलिए इनके तकरीबन हर खाने में ऊपर से बटर या घी डाला जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: बटर चिकन बनाने की इससे बेस्ट रेसिपी नहीं होगी आपके पास
एक चीज जो टूरिस्टों को यहां खींच लाती है और वो है पंजाब के टेस्टी खाना। पंजाब के खाने के लोग देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी दिवाने हैं। तो अगर आप पंजाब जाने की सोच रही हैं तो कुछ खास जायकों को चखना बिल्कुल ना भूलें। पंजाबी खानों में आमतौर पर दाल मखनी, राजमा चावल, शाही पनीर, आलू पूरी, खीर, मक्की की रोटी और सरसों का साग, परांठा और हलवा शामिल होता है। पंजाबी खाना भी कई हिस्सों में बांटा गया है जैसे कि ब्रेकफास्ट, लंच, स्नैक्स, डिनर, ड्रिंक और मीठा। हर श्रेणी में अलग-अलग प्रकार के रेसिपीज है जैसे- ब्रेकफास्ट में पंजाब में लोग अमृतसरी कुल्चा, पराठा, लस्सी, छोले, हलवा पूरी, भटूरा, मखनी, दूध, फैनी, दही, खोया खाना पसंद करते हैं। वहीं, पंजाब में लोग डेयरी प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। जैसे- लस्सी, मिल्कशेक, छाछ, फल-सब्जियों के जूस, निम्बू पानी और जल जीरा के शौकीन होते हैं। यहां के लोग लंच और डिनर में राजमा चावल, बटर चिकन, सरसों का साग, दाल मखनी, अमृतसरी फिश, पालक पनीर, कढ़ी चावल, छोले चावल खाना पसंद करते हैं। यह सब सब्जियां चावल या रोटी के साथ खायी जाती है। पंजाब में रोटियां और पराठें भी कई तरीके से बनाई जाती है, जैसे- तंदूरी रोटी, नान, रोटी, कुल्चा और लच्छा परांठा, मक्की की रोटी, फुल्का, ज्वार की रोटी, पनीर, आलू, प्याज और कीमे का परांठा।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं पालक का परांठा, जानिए ये आसान रेसिपी
हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही 7 पंजाबी डिशेज के बारे में जिसे हर कोई पसंद करता है-
1. राजमा चावल और छोले चावल
पंजाब में राजमा चावल और छोले चावल बड़े चाव से खाया जाता है। सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि दुसरे राज्य के लोग भी इन रेसिपीज को बहुत पसंद करते हैं।
2. लस्सी और छांछ
पंजाब में लंच हो या डिनर बिना लस्सी के पूरा नहीं माना जाता। ठंडी-ठंडी लस्सी एक बड़े सा पीतल के गिलास में पी जाती है। यहां पाटियाला गिलास वाली लस्सी सबसे ज्यादा फेमस है। इन लस्सियों की खास ये है कि इन्हें ताजी और मलाईदार दही के साथ बनाया जाता है।
3. मक्के की रोटी और सरसों का साग
पंजाबी सरसों के साग की बात ही कुछ और होती है. लाख कोशिश कर लें जो टेस्ट यहां के सरसों के साग में मिलेगा वो कहीं आपको और नहीं मिलेगा. सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी का मजा ही कुछ और है। पंजाब में हर घर में सरसों का साग और मक्के की रोटी गुड़ के साथ खाई जाती है।
इसे जरूर पढ़ें: सरसों का साग घर पर कैसे बनाएं कि सब उंगलियां चाटते रह जाएं
4. दाल तड़का और दाल मखनी
पंजाब में अरहर की दाल में तड़का लगाकर इसे बनाया जाता है। दाल तड़का और दाल मखनी आमतौर पर रोटी और चावल के साथ खाया जाता है।
5. पराठें और नान
पंजाब के खानों की बात करें और पराठों का जिक्र ना हो ऐसा हो नहीं सकता। आलू, प्याज, गोभी, मटर, गाजर, मूली और भी ना जाने कितने तरह के पराठे यहां बनाएं जाते हैं । सिर्फ यही नहीं इन पराठों के साथ दिए जाने वाले अचार, मक्खन और दही से इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है। तंदूरी नान भी यहां बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है।
6. पालक पनीर
पंजाबी पालक पनीर का टेस्ट शानदार होता है। पालक को पीसकर बनाई गयी यह रेसिपी आमतौर पर रोटी के साथ खायी जाती है।
7. बटर चिकन और कढ़ाई चिकन
पंजाब में नॉन वेज भी बड़े चाव से खाया जाता है। बटर चिकन और कढ़ाई चिकन पंजाब की ही देन हैं। लजीज मसालों से बनी यह रेसिपीज आपकी जबान कभी भूल नहीं पायेगा।
Photo courtesy- (Hungry for Goodies, SpiceRoots, RecipeBlog & wikiHow)
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों