किचन में कुछ गैजेट्स या एप्लाइंसेस ऐसे होते हैं, जो कुकिंग को बेहद आसान कर देते हैं। उनके बिना किचन में कितनी मशक्कत करनी होती है और उनके होने से सब कुछ आसान हो जाता है। ऐसा ही एक Appliance है किचन में रखा आपका ब्लेंडर, जिसमें कितनी सारी चीजें आप चुटकी में ब्लेंड कर लेती हैं। चटनी हो, कोई स्मूदी हो, किसी भी चीज को मिक्स करना हो या पेस्ट बनाना हो, सबस कुछ आपका ब्लेंडर कर सकता है। आपका एक ब्लेंडर मल्टी-टैलेंटेड है लेकिन इसकी भी अपनी एक लिमिट होती है। कुछ फूड आइट्म्स आपके स्वाद और ब्लेंडर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानें ऐसे कुछ फूड आइट्म्स के बारे में।
हड्डियां
हड्डियों को कभी भी ब्लेंडर में नहीं डालना चाहिए। बड़ी हड्डियां (जैसे चिकन या पोर्क) ब्लेड को जाम कर सकते हैं और तोड़ देंगे। ब्लेंडर के ब्लेड्स बड़ी हड्डियों को ब्लेंड नहीं कर सकते हैं। ऐसा करने से यह भी हो सकता है कि आपका कंटेनर भी टूट जाए। ऐसे फूड आइटम्स जैसे छोटी मछलियां आदि इनमें बड़ी और मोटी हड्डी नहीं होती लेकिन फिर भी यह आपके ब्लेड्स को जाम कर सकती हैं। अगर आप कभी मछली मिक्स करना भी चाहें, तो उससे हड्डियों को निकाल दें इसके साथ बराबर पानी भी डालें, ताकि बिना जाम हुए ब्लेंडर अपना काम कर सके।
साबूत खड़े मसाले
अगर आप उनमें से हैं जो अपने ब्लेंडर में बिना सोचे समझे खड़े मसाले भी डालकर ब्लेंड करने की कोशिश करती हैं, तो इससे बचना चाहिए। ब्लेंडर के ब्लेंड्स इतने तेज और मजबूत नहीं होते जिससे वह खड़े मसालों को अच्छी तरह पीस सके। इसके अलावा अगर पाउडर बनता भी है तो वह उतना स्मूद नहीं बन पाता। इसलिए बेहतर है कि आप स्पाइस ब्लेंडर का ही इस्तेमाल करें। यह खासतौर से साबूत मसालों को पीसने के लिए बनाए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें :किचन में जरूर रखें यह टूल्स, झटपट निपट जाएगा आपका काम
गर्म गर्म चीजें
टमाटर की चटनी बनाने के लिए उसे पकाए और तुरंत ब्लेंडर में पीसने के लिए डाल दिया, क्या आप भी ऐसा ही करती हैं? अगर हां, तो ऐसा बिल्कुल न करें यह खतरनाक हो सकता है। गर्गगर्म चीजें या तरल पदार्थ ब्लेंडर में डालने से आपके ब्लेंडर में प्रेशर बनेगा और वह फट सकता है। अगर आपको गर्मागर्म चीजें ब्लेंड करनी ही हैं तो इसके लिए इमल्शन ब्लेंडर का इस्तेमाल करें या फिर अपने फूड आइटम को ठंडा होने दें।
इसे भी पढ़ें :इन Smart Kitchen Appliances की मदद से अपनी लाइफ को इजी बनाएं
बहुत ज्यादा फ्रॉजन आइटम्स
जी हां, स्मूदी बनाने के लिए आप भी फ्रोजन फ्रूट्स या आइट्म्स को लेकर ब्लेंडर में डाल देती होंगी। ऐसा भी बिल्कुल न करें। बहुत ज्यादा फ्रोजन आइटम्स हार्ड होते हैं और ये ब्लेंडर के ब्लेड्स को तोड़ सकते हैं। आपके कंटेनर को भी नुकसान पहुंच सकता है। अगर ब्लेंडर ठीक भी रहता है, तो हार्ड फ्रोजन आइटम आसानी से ब्लेंड नहीं हो पाते। इससे आपका जूस या स्मूदी में जंक्स आदि रह सकते हैं। कोशिश करें कि अपने ज्यादा फ्रोजन फ्रूट्स को थोड़ा नॉर्मल होने के लिए रूम टेंपरेचर पर रहने दें।
कॉफी बीन्स
तकनीकी रूप से तो आप कॉफी बीन्स को एक ब्लेंडर में पीस सकती हैं। ऐसा तब किया जा सकता है, जब आप थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बीन्स को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर रही हों। हालांकि कॉफी बीन्स से कॉफी तभी बेहतर तरीके से पाउडर रूम में बनेंगी जब आप उन्हें कॉफी ग्राइंडर में ही मिक्स करेंगी। इसके चांस ज्यादा हैं कि नॉर्मल ब्लेंडर में ग्रैन्युल्स वैसे ही रह जाएं और आपकी कॉफी का स्वाद बिगड़ जाए।
आइस क्यूब्स
एक स्टैंडर्ड ब्लेंडर में आइस क्यूब्स ब्लेंड कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि उसके ब्लेड हार्ड और सॉलिड आइट्म्स को ब्लेंड करने के लिए नहीं बने होते हैं। अगर आप ऐसा करती हैं तो हो सकता है कि आपको अनइवन टुकड़े मिलें या फिर आपके ब्लेड्स की शार्पनेस पर असर पड़ सकता है। ब्लेंडर के ब्लेड्स डल हो सकते हैं या फिर टूट भी सकते हैं। आपका ब्लेंडर क्या-क्या कर सकता है इसके लिए जरूरी है कि आप इंस्ट्रक्शन मैनयुल जरूर पढ़ें और फिर उसी हिसाब से अपने फूड आइट्म्स को ब्लेंडर में ब्लेंड करें।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। किचन से जुड़ी ऐसी ही जानकारियों के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit : freepik, unsplash & shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों