इस बात में कोई दोराय नहीं है कि किचन में काम करते हुए महिलाओं को अपने दिन का काफी समय खर्च करना पड़ता है। सब्जियों को काटने से लेकर रोटियां बनाने में यूं ही एक-डेढ़ घंटा निकल जाता है और पता भी नहीं चलता। कई बार तो ऐसा होता है कि महिलाएं समय बचाने के लिए सुबह और शाम का खाना एक साथ ही बना देती है। हालांकि यह आपके लिए आसान होगा, लेकिन गरमा-गरम ताजे खाने की बात ही कुछ और होती है। वैसे डॉक्टर्स भी ताजा बना हुआ खाना खाने की सलाह देते हैं।
ऐसे में महिलाओं के लिए मुश्किल यह होती है कि वह हर दिन किचन में इतना समय किस तरह बिताएं। कई बार तो जब कई लोगों के लिए खाना बनाना होता है तो चॉपिंग में ही काफी सारा वक्त बीत जाता है। यकीनन यह आपके लिए भी कभी-कभी इरिटेटिंग होता होगा। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, मार्केट में ऐसे कई किचन टूल्स काफी सस्ते दामों में उपलब्ध हैं, जो ना सिर्फ आपके समय की बचत करते हैं, बल्कि इससे आपका किचन का काम भी काफी आसान हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ किचन टूल्स के बारे में बता रहे हैं-
इसे भी पढ़ें:बर्तनों में लग गए हैं पीले और काले दाग तो इन टिप्स से उन्हें चमकाएं
वेजिटेबल चॉपर
खाना बनाते समय सबसे ज्यादा समय जिस चीज में लगता है, वह है सब्जियां काटना। वैसे तो टमाटर की प्यूरी आदि बनाने के लिए आप ब्लेंडर या मिक्सी जार का इस्तेमाल करती होंगी। लेकिन अगर आप सब्जियों को काटने में लगने वाले समय की बचत करना चाहती हैं तो आपको वेजिटेबल चॉपर जरूर खरीदना चाहिए। यह चंद सेकंड में ही आपकी सब्जियों को काट देता है। बस आप सब्जियों को धोएं और वेजिटेबल चॉपर में डालकर स्ट्रिंग को खींचें। यह मार्केट में अलग-अलग साइज में मिलता है और इसकी मदद से आप सब्जियां काटने के साथ-साथ अंडे को फेंटना व मीट को बारीक करना जैसे काम भी कर सकती हैं। (मिट्टी के बर्तन से न करें इंकार) मेनुअल वेजिटेबल चॉपर की शुरूआती रेंज 250 रूपए से शुरू होती है, वहीं इलेक्टिक वेजिटेबल चॉपर के लिए आपको 1000-1500 रूपए खर्च करने पड़ सकते हैं।
रोटी मेकर
किसी भी महिला को यकीनन यह कभी पसंद नहीं आएगा कि वह किचन में घंटों खड़ी होकर रोटियां ही पकाती रहें। अक्सर परिवार के सदस्यों के लिए रोटियां पकाने के चक्कर में उनके साथ बैठकर खाने का आनंद उसे कभी नहीं मिल पाता। लेकिन अगर आप किचन की गर्मी से दूर परिवार के साथ बैठकर रोटियां पकाना और खाना चाहती हैं तो इसमें रोटी मेकर आपके काम आएगा। (इन चीजों को भी फ्रिज में रखने से होता है फायदा) बस आप आटा लगाकर उसकी लोई बनाएं। उसके बाद मेकर में थोड़ा सा सूखा आटा छिड़कें। अब आप आटे की लोई बनाएं और उसे रोटी मेकर में रखकर स्विच ऑन करें और फिर हैंडल दबाएं। एक तरफ पकने पर दूसरी तरफ पलटें। यह आपको पतली और गोल रोटियां बनाने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें:किचन में रखें बर्तन भी बिगाड़ सकते हैं आपका भविष्य, अगर वास्तु के इन नियमों को करेंगी नजरअंदाज
इलेक्ट्रिक कूकर
इलेक्ट्रिक कूकर तो यकीनन हर घर में होना चाहिए। अगर आप अब तक सिंपल कूकर को यूज करती आई हैं तो आपको अब इसे इलेक्ट्रिक कूकर से स्विच कर देना चाहिए। आप इलेक्ट्रिक कूकर में सिर्फ चावल से बिरयानी ही नहीं बना सकतीं, बल्कि इससे गरमागरम ब्रेकफास्ट बनाने से लेकर सब्जियों को उबालना व सूप आदि बनाना जैसे कई काम आप इस इलेक्ट्रिक कूकर में कर सकती हैं।(किचन को मॉडर्न बनाएं)
इस लेख को पढ़ने के बाद आपका मन भी इन किचन टूल्स को खरीदने का कर रहा होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों