herzindagi
Eat these five fruits for red cheeks

आहार में शामिल करें ये 5 फल, गाल हो जाएंगे लाल

खून बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव भी करने होते है। मगर कुछ ऐसे फल होते हैं, जिनका रोज सेवन करने से खून तो बढ़ता ही साथ ही सेहत से जुड़ी और समस्‍याएं भी ठीक हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन से फल हैं जिनको खाने से गालों में लाली आ जाती है। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-06-13, 20:56 IST

चेहरे की सुंदरता को खूबसूरती के पैमाने पर सबसे पहले आंका जाता है। अगर किसी महिला को फेस कट अच्‍छा होता है तो उसे ब्‍यूटीफुल कहा जाता है। चेहरे की खूबसूरती बहुत हद तक गालों की रंगत पर टिकी होती है। कहते है गलों पर लालपन खूबसूरत होने की निशानी होता है। मगर कभी आपने यह जानने की कोशिश की है कि गालों को लाल कैसे किया जा सकता है। वैसे कॉस्‍मेटिक्‍स की मदद से भी ऐसा किया जा सकता है मगर नेचुरली ऐसा करना हो तो इसके लिए आपको अपने शरीर का खून बढ़ाना होता है। खून बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव भी करने होते है। मगर कुछ ऐसे फल होते हैं, जिनका रोज सेवन करने से खून तो बढ़ता ही साथ ही सेहत से जुड़ी और समस्‍याएं भी ठीक हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन से फल हैं जिनको खाने से गालों में लाली आ जाती है। 

Eat these five fruits for red cheeks

अनार 

खून बढ़ाने के लिए अनार से अच्‍छा फल और कोई नहीं हो सकता है। यह शरीर में हीमोग्‍लोबिन की कमी को दूर करता है। खाने में भी यह बेहद स्‍वादिष्‍ट होता है। इसे सलाद, सब्‍जी और रायते में डाल कर खाया जा सकता है। अगर आप चाहें तो अनार का जूस भी पी सकती हैं या फिर इसे छील कर खा सकती हैं। इस फल में विटमिन्‍स, पोटेशियम, तांबा, लोहा, मैग्‍नीशियम, सोडियम और कैल्शियम होता है। आयरन का अच्‍छा सोर्स होने की वजह से अनार शरीर में खून बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

Eat these five fruits for red cheeks

सेब 

सेब से जुड़ी कहावत तो आपने सुनी ही होगी, ‘एन एप्‍पल ए डे द डॉक्‍टर अवे’ । यह कहावत सेब पर एकदम सही बैठती है। सेब में सेहत से जुड़े फायदों का भंडार होता है। सेब को वैसे तो बिना छीले ही खा लेना चाहिए मगर आप इसे अन्‍य तरीकों से भी खा सकती हैं। जैसे आप सुबह के वक्‍त नाश्‍ते में सेब का मुरब्‍बा खा सकती हैं। अगर आपको सेब का जूस अच्‍छा लगता है तो यह भी आपको फायदा पहुंचाएगा। इसके साथ ही आप सेब को दही में डाल कर या फिर ओट्स में डाल कर भी खा सकती हैं। 

चुकंदर 

अगर आपके शरीर में खुन की कमी है तो आपको चुकंदर भी फायदा करेगा। आप चुकंदर रोज खा सकती हैं मगर ध्‍यान रखिए चुकंदर सुबह या फिर दोपहर में ही खाएं क्‍योंकि यह ठंडा होता है और इससे आपको कोल्‍ड हो सकता है। चुकंदर भी आनार की तरह आपके शरीर में हीमोग्‍लोबिन की मात्रा बढ़ाता है जिससे आपकी त्‍वचा में हलका गुलाबीपन रहता है। 

Eat these five fruits for red cheeks

अंगूर 

अगर आप अंगूर खाती हैं तो बहुत अच्‍छी बात है और अगर नहीं खाती हैं तो खाना शुरु कर दें क्‍योंकि यह विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्‍वों का अच्‍छा स्रोत होता है। इसे अंगूर को भी आप दही में डाल कर खा सकती हैं।  

Eat these five fruits for red cheeks

गाजर 

गाजर भी शरीर में खून बढ़ाती है। गाजर को कई तरीकों से अपने आहार में शामिल कर सकती हैं। आप चाहें तो इसे सलाद की तरह खा सकती हैं या फिर आप इसकी स‍ब्‍जी भी बना सकती हैं। गाजर और चुकंदर का मिक्‍स्‍ड जूस भी काफी फायदेमंद होता है। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।