herzindagi
utensil cleaning ways

जानें पुराने बर्तनों को नया बनाने का आसान तरीका

अक्सर हम अपने घर में रखे गंदे और पुराने बर्तनों को फेक देते है, ऐसे में चलिए जानते है कैसे उन बर्तनों को फिर से बनाएं नया।
Editorial
Updated:- 2022-10-22, 11:19 IST

बर्तन चमकाना बड़ा मुश्किल काम है। उस पर अगर बर्तन जल जाए तो और मुसीबत हो जाता है। कई बार बर्तन ज्यादा घिसने से भी खराब हो जाता है। ऐसे में हमें अपने पुराने बर्तन को भेकने के बजाय उसे साफ करना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि कैसे अपने पुराने बर्तन को फिर से नया करें।

चिकनाई वाले बर्तन

अगर आपके घर में रखा चिकनाई वाला बर्तन खराब हो गया है और आप उसे फेंकने वाले है तो उसे फेंकने के वजह सिरका कपड़े में लेकर सिरके की मदद से उसकी सफाई करें। आपका बर्तन नए बर्तन की तरह चमकने लगेगा।

प्रेशर कुकर को फिर से करें नया

utensils cleaning hacks

अगर आपके घर में रखा प्रेशर कुकर गंदा और पुराना हो गया है तो उसे फेकने के जगह आप उसकी अच्छी से सफाई भी कर सकते है। प्रेशर कुकर में लगे दाग-धब्बों को साफ करने के लिए कुकर में पानी, 1 चम्मच वॉशिंग पाउडर व आधा नींबू डालकर उबाल लें। बाद में बर्तन साफ करने की वाले स्क्रबर से हल्का रगड़कर साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें-किचन के पुराने आइटम्स से कुछ इस तरह सजाएं अपना घर

जले हुए बर्तन न फेंके

कई लोग घर में रखे जले बर्तन को फेक देते है। बता दे कि हमें बर्तन को फेंकने की जरूरत नही है। आप चाहे तो जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए उसमें एक प्याज डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर बर्तन साबुन से साफ करें।

इसे भी पढ़ें-ये बेसिक किचन एप्लायंसेज आपके काम को करेंगे आसान

बर्तन में जमे मैल कैसे निकाले

अगर आपके घर में रखें बर्तन पर मैल जम गया है तो आप इसकी सफाई आसानी से कर सकते हैं। बर्तनों पर जमे मैल को साफ करने के लिए पानी में थोड़ा-सा सिरका व नींबू का रस डालकर उबाल लें। ऐसे में आपके बर्तन आसानी से साफ हो जाएंगे।

एल्यूमीनियम के बर्तनों को फिर से करे नया

एल्यूमीनियम के बर्तन बहुत जल्दी ही खराब हो जाते है। इन बर्तन को चमकाना कई बार काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। हम कई बार परेशान होकर ऐसे बर्तन को छोड़ देते है या फिर फेक देते है। इन बर्तनों को बर्तन धोने वाले पाउडर में थोड़ा-सा नमक मिलाकर बर्तनों को साफ करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।