कहीं आप भी गलत तरीके से तो नहीं धो रहे फालसा? जानिए सही तरीका

फालसा बेहद नाजुक फल है, इसलिए इसे सही तरीके से धोने का तरीका पता होना चाहिए वरना सारा फालसा धुल जाएगा और सिर्फ बीज का हिस्सा बचता है।  
image

फालसा छोटा, बैंगनी रंग का फल न सिर्फ स्वाद में खट्टा-मीठा होता है, बल्कि यह शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C और फाइबर इसे गर्मी में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं। लेकिन कुछ लोग इसे सिर्फ इसलिए नहीं खाते क्योंकि इसे धोना बहुत ही मुश्किल भरा हुआ काम है।

कुछ लोग तो इसे जल्दबाजी में धोकर खा जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस फालसे को आप बड़े चाव से खा रहे हैं, कहीं उसे गलत तरीके से धोकर खाने से उसका फायदा नहीं बल्कि नुकसान तो नहीं हो रहा? फालसा बेहद नाजुक फल है और अगर आपको इसे धोने का सही तरीका न पता हो तो उसका गूदा हट जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो इस लेख में जानते हैं फालसा को धोने का सही तरीका क्या है।

फालसा धोते वक्त न करें ये गलतियां

How do you soak fruit to wash in hindi

  • फालसा को अगर पानी में भिगो रहे हैं, तो ज्यादा देर तक न रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे फालसा गल सकता है, जिससे स्वाद बिगड़ जाएगा।
  • तेज पानी की धार से फालसा बिल्कुल भी न धोएं, क्योंकि इससे गूदा टूटकर निकल जाएगा और यह मटमैले हो जाएंगे।
  • सीधे खाने से उस पर लगे धूल, मिट्टी, कीटनाशक या केमिकल्स आपके शरीर में जा सकते हैं।
  • कई लोग नमक या डिटर्जेंट में धोते हैं, जो ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है।

फालसा धोने का सही तरीका क्या है?

  • फालसे को धोने के लिए हमेशा परात या स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करें। इसमें बर्तन बहुत ही आराम से डालें और इन्हें ज्यादा न रगड़ें क्योंकि यह फट जाते हैं।
  • इसके बाद फालसा नमक वाले पानी में डालें। नमक वाला पानी बनाने के लिए आप 1 लीटर पानी में लगभग 1 छोटा चम्मच सेंधा नमक मिलाएं।
  • इससे सारी गंदगी बाहर निकल जाती है और फालसे को ज्यादा रगड़ने की भी जरूरत नहीं पड़ती। इस पानी में फालसा लगभग 5 मिनट तक रखें और फिर पानी को निथार लें।अब छलनी में फालसे छानें और बहते साफ पानी से एक बार और धो लें। किसी सूती कपड़े या टिशू पर फैला दें। सुखाने के बाद इसे खाने के लिए सर्व करें।

फालसा धोते समय विनेगर का इस्तेमाल कब और कैसे करें?

यह तो हम सभी को पता है कि विनेगर एक नेचुरल क्लीनर है, जिसका इस्तेमाल फल और सब्जियों को साफ करने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूदमिट्टी को हटाने में मदद करता है।

फालसा जैसे नाजुक फलों को धोते समय अगर सही मात्रा में और सही समय पर विनेगर का इस्तेमाल किया जाए, तो यह बहुत फायदेमंद हो सकता है।

विनेगर का इस्तेमाल कब करें?

easy tips to wash phalsa in hindi

  • जब फालसा बाजार से लाएं और उस पर सफेद परत या मैल दिखे, तब विनेगर का इस्तेमाल करें।
  • जब आप फालसा बिना फ्रिज में रखे थोड़ा लंबा स्टोर करना चाहते हैं, तब विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे करें विनेगर का इस्तेमाल?

  • एक बड़े बर्तन में 1 लीटर पानी लें।
  • फिर इसमें 2 बड़े चम्मच सफेद सिरका मिलाएं।
  • अब फालसे को उसमें 2 मिनट के लिए डालें।
  • धीरे-धीरे फालसे को मिलाएं, ताकि मैल निकल जाए।
  • इसके बाद साफ पानी से दो बार अच्छे से धो लें, ताकि सिरके का स्वाद न रह जाए।
  • आखिर में टिशू या कपड़े पर फैला दें और सूखने दें।

इस तरह आप फालसे को धोकर इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP