फ्रिज में लोग ठंडा गर्म तमाम तरह की चीजें रखते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अनजाने में अपने फ्रिज में गर्म चीजों को रख देते हैं। बता दें कि फ्रिज में गर्म खाना रखने के एक या दो नहीं कई सारे नुकसान है और इससे फ्रिज, रखे हुए भोजन और आपके स्वास्थ्य तीनों पर असर पड़ता है। इस लेख में हमने फ्रिज में गर्म खाना रखने के नुकसान में विस्तार से बताया है, चलिए जानते हैं।
जब गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखा जाता है, तो यह फ्रिज के अंदर का तापमान बढ़ा सकता है। फ्रिज का आइडियल तापमान 4°C (39°F) होता है। गर्म खाना रखने से यह तापमान अस्थिर हो सकता है, जिससे आपका फ्रिज खराब हो सकता।
गर्म खाने को फ्रिज में रखने से फ्रिज के अंदर के तापमान अनबैलेंस हो जाता है जिसके कारण फ्रिज में रखे दूसरे भोजन जल्दी खराब हो सकते हैं। अगर तापमान 4°C से ऊपर चला जाता है, तो खाद्य पदार्थों के भीतर बैक्टीरिया और कीटाणुओं का विकास तेजी से हो सकता है, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: फ्रिज में फूड स्टोर करने का भी होता है एक तरीका
गर्म भोजन को फ्रिज में रखने से उसकी क्वालिटी और स्वाद पर भी प्रभाव पड़ सकता है। गर्म भोजन ठंडा होते समय कंप्रेस्ड हो सकता है और इसकी बनावट और स्वाद दोनों प्रभावित हो सकता है। यह भोजन की पोषण वैल्यू को भी प्रभावित कर सकता है।
गर्म खाना फ्रिज के वेंटिलेशन को प्रभावित कर सकता है। जब फ्रिज में गर्म खाना रखते हैं, तो वेंटिलेशन सिस्टम को अधिक काम करना पड़ता है, जिससे फ्रिज की एनर्जी खपत बढ़ सकती है और फ्रिज की लाइफ कम हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: फ्रिज में खाना स्टोर करने का सही तरीका पंकज भदौरिया से जानें
गर्म खाने को तुरंत फ्रिज में रखने से फ्रिज में रखे और दूसरे भोजन की खराब होने की समस्या हो सकती है। अगर खाना बहुत गर्म होता है, तो फ्रिज के अंदर भाप और नमी उत्पन्न हो सकती है, जिससे दूसरे भोजन की खराब सकता है। इसके अलावा, गर्म खाना रखने से अन्य खाद्य पदार्थों के साथ क्रॉस-कंटैमिनेशन (संक्रमण) का खतरा बढ़ जाता है।
खाने को फ्रिज में रखने से पहले उसे कमरे के तापमान पर ठंडा करने की कोशिश करें। आप इसे बड़े बर्तन में डाल सकते हैं ताकि जल्दी ठंडा हो। खाना जब अच्छे से ठंडा हो जाए तब उसे फ्रिज में रखें, जिससे खाना और फ्रिज दोनों ठीक रहे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।