herzindagi
white and black salt difference

क्या आप जानती हैं काले और सफेद नमक के बीच का अंतर?

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में काले और सफेद नमक के बीच का अंतर बताने वाले हैं।</span>
Editorial
Updated:- 2022-11-04, 19:33 IST

खाने की सामग्री में सबसे मुख्य होता है नमक। खाना कोई से भी हो पर बिना नमक के नहीं बन सकता है। बिना नमक का खाना खाने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि नमक के कई प्रकार होते हैं?

जी हां, नमक कई तरह के होते हैं और आज हम नमक के उन्हीं प्रकारों में से दो प्रकार की इस लेख में बात करने वाले हैं। आज हम इस लेख में सफेद नमक और काले नमक के बीच क्या अंतर है और कौन सा ज्यादा अच्छा है, यह जानेंगे।

सफेद नमक के बारे में जाने

white salt

सफेद नमक वह नमक है जो रोजाना हमारे घरों में इस्तेमाल किया जाता है। यह समुद्र के नमक को कई तरह से छानकर बनाया जाता है(जानें कैसे बनता है सेंधा नमक)। कई प्रक्रियाओं से गुजर चुका यह नमक अन्य नमक की तुलना में कम पौष्टिक होता है। वैसे इसमें प्रचुर मात्रा में आयोडीन पाया जाता है। जब भी हमें थायराइड या फिर गोइटर तो नमक के पानी से गरारे करने की सलाह दी जाती है।

इसे जरूर पढ़ें-Expert: रोज करें सेंधा नमक का इस्‍तेमाल, होंगे अद्भुत फायदे

काले नमक के बारे में जाने

black salt

नमक के कई प्रकारों में से एक है काला नमक। सफेद नमक समुद्र से निकाला जाता है लेकिन काला नमक हिमालयी क्षेत्रों से पाया जाता है। यह एक प्रकार का सेंधा नमक होता है इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन और पोटैशियम क्लोराइड पाया जाता है।(कैसे बनता है काला नमक?)

काला नमक कई स्वास्थ्य समस्याओं जैसे डायबिटीज, कब्ज, उल्टी और रक्तचाप के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप वजन कम करना चाहती हैं तो सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर इसे पी सकती हैं।

सफेद और काले नमक में अंतर

  • सफेद नमक समुद्री नमक होता है लेकिन काला नमक हिमालयी छेत्रों से मिलता है।
  • काले नमक की तुलना में सफेद नमक कम फायदेमंद और पौष्टिक होता है।
  • सोडियम की मात्रा कम होने के कारण काले नमक को उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
  • ये दोनों भले ही अलग हो लेकिन है नमक के ही प्रकार है और इन दोनों ही नमक का घरों में खूब इस्तेमाल किया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें-समुद्री नमक के इस्तेमाल से दूर कर सकती हैं कई परेशानियों को, जानें इसके फायदे

आपके घर में कौन-सा नमक इस्तेमाल किया जाता है हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।