आज हम आपको ऐसी दो सब्जियों के बारे में बताएंगे जो दिखने में एक जैसी लगती हैं। लेकिन इनका स्वाद और बनाने का तरीका बहुत अलग-अलग होता है। कुछ लोगों को नहीं पता होता है कि अरबी क्या है? कुछ लोगों को शकरकंद के बारे में नहीं पता होता। हममें से बहुत कुछ लोग इसे दोनों के नाम ही बदल देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों ही कितनी अलग सब्जियां हैं।
मुझे पता है कि आप भी इनमें कन्फ्यूज तो जरूरी होती होंगी, लेकिन आपकी यही कन्फ्यूजन आज हम दूर कर देंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको इन दोनों का अंतर बताएंगे। दोनों कैसी दिखती हैं, स्वाद कैसा होता है, बनती कैसे हैं आज आपको सब पता चलेगा। चलिए फिर बिना देर किए जानें इनके बीच का अंतर क्या है?
क्या होता है स्वीट पोटैटो/शकरकंद?
एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका के अनुसार, शकरकंद फूल वाले पौधे मॉर्निंग ग्लोरी परिवार से संबंधित एक कंद है। यह सफेद आलू से एकदम अलग होता है, अक्सर शकरकंद का गूदा नारंगी या पीला होता है, लेकिन यह सफेद, लाल या बैंगनी रंग का भी हो सकता है। यह आलू से थोड़ा बड़ा होता है और इसके रंग से इसकी पहचान की जा सकती है। साथ ही इसके पत्तों को भी खाया जा सकता है। यह फाइबर, पोटेशियम, विटामिन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है।
क्या होती है अरबी?
अरबी आलू या शकरकंद की तरह दिख सकती है, लेकिन एकदम अलग किस्म की सब्जी होती है। अरबी को अंग्रेजी में टैरो रूट कहा जाता है और जैसे कि नाम से पता चलता है यह एक स्टार्च रूट वेजिटेबल है। इसके पत्ते और जड़ दोनों को पकाकर और कच्चा खाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: शकरकंद से जुड़े ये हैक्स आपको भी पता होने चाहिए
क्या है दोनों में अंतर?
शकरकंद खाने में मीठा होता है और इसका एक वर्सेटाइल फ्लेवर होता है, जिसे खाने में आसानी से ऑल्टर किया जा सकता है। यह आमतौर पर सफेद, पीला, गुलाबी रंग का होता है और इसके छिलक बहुत पतले होते हैं। शकरकंद में शुगर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, सोडियम, विटामिन-ए, बीटा-कैरोटीन और पानी की बहुत अच्छी मात्रा होती है।
अरबी, शकरकंद की तरह मीठी नहीं होती है। यह आलू की तरह ज्यादा दिखती है क्योंकि इसका गुदा सफेद होता है। इसमें एक स्टार्च होता है, जिसकी वजह से काटने बाद यह चिपचिपी रहती है। अरबी में फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-सी और ई की बहुत अच्छी मात्रा होती है। अरबी की जड़ में दो तरह के कार्बोहाइड्रेट होते हैं -फाइबर और प्रतिरोधी स्टार्च, दोनों ही शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को बनाए रखने के लिए अच्छे माने जाते हैं।
अरबी से बनने वाली रेसिपीज
अरबी को कुछ लोग घुइया भी कहते हैं और इसकी सब्जी तो आपने खाई होगी। अरबी से आप कुछ बेहद शानदार चीजें बना सकती हैं। इससे आप अरबी की टमाटर वाली सब्जी, अरबी की रोस्टेड टिक्की, अरबी कोफ्ता, अरबी कढ़ी आदि बहुत कुछ बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: बिना झंझट के अरबी को चुटकियों में ऐसे करें साफ, जानें छीलने का आसान तरीका भी
शकरकंद से बनने वाली रेसिपीज
सर्दियों में जगह-जगह आपके शकरकंद की चाट के स्टॉल जरूर देखे होंगे। इसकी चटपटी चाट बहुत अच्छी लगती है। आप इससे फ्राइज बना सकती हैं, शकरकंद के कटलेट बनाए जा सकते हैं। कुछ लोग इसके पराठे खाना पसंद करते हैं तो कुछ करी में इसका इस्तेमाल करते हैं।
अब तो आपको पता ही चल ही गया होगा कि इन दोनों में क्या अंतर होता है? आप इस तरह किस सब्जी में अंतर नहीं कर पाती हैं हमें कमेंट कर बताएं। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों