स्टॉक और ब्रॉथ दोनों को ही कुकिंग के दौरान इस्तेमाल किया जाता है। ये दोनों ही फ्लेवर युक्त लिक्विड होते हैं, जिनका उपयोग सॉस और सूप यहां तक कि सब्जी बनाने के लिए किया जाता है, या फिर इसका ऐसे ही सेवन भी किया जाता है।
अमूमन लोग स्टॉक और ब्रॉथ दोनों को एक ही समझ लेते हैं, जबकि वास्तव में इन दोनों में काफी अंतर होता है। ये सामान्य पानी से अलग है और ये दोनों ही न्यूट्रिशन से भी भरे हुए होते हैं। लेकिन फिर भी ये दोनों लिक्विड एक नहीं है।
हो सकता है कि आप भी अब तक ब्रॉथ और स्टॉक दोनों को एक समझती आई हों। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ब्रॉथ और स्टॉक के बीच के अंतर के बारे में बता रहे हैं-
ब्रॉथ जिसे शोरबा भी कहा जाता है, पारंपरिक रूप से मीट को पानी में उबालकर बनाया जाता है। जिसमें कुछ सब्जियों व हर्ब्स को मिक्स किया जाता है। कुछ समय पहले तक ब्रॉथ शब्द का उपयोग केवल मीट बेस्ट लिक्विड के लिए किया जाता था, लेकिन आज के समय में वेजिटेबल ब्रॉथ शोरबा बहुत आम हो गया है।
इसके अलावा, इन दिनों लोग बोन ब्रॉथ बनाना भी काफी पसंद करते हैं, जिसे हड्डियों, सब्जियों और हर्ब्स को पानी में उबाल कर बनाया जाता है। मीट, सब्जियों और हर्ब्स से बनने वाले ब्रॉथ के बेहतरीन स्वाद के कारण इसे ऐसे भी पिया जा सकता है। कई बार, लोग सर्दी या फ्लू के इलाज के लिए भी इसे पीना पसंद करते हैं। ब्रॉथ स्टॉक की तुलना में पतला होता है और पानी की तुलना में अधिक टेस्टी होता है।
ब्रॉथ के विपरीत स्टॉक को मीट के स्थान पर बोन बेस्ड होता है। इसमें बोन या कार्टिलेज को कई घंटों तक पानी में उबाल कर बनाया जाता है। स्टॉक ब्रॉथ की तुलना में थोड़ा अधिक गाढ़ा होता है। चूंकि स्टॉक को हड्डियों और कार्टिलेज से बनाया जाता है, इसलिए इसे बनाने के लिए काफी अधिक समय तक पकाया जाता है।
आप चाहें तो चिकन, बीफ, पोर्क और यहां तक कि मछली सहित कई प्रकार की हड्डियों के साथ स्टॉक बना सकती हैं। वैसे पिछले कुछ समय से वेजिटेबल स्टॉक को भी तैयार किया जाने लगा है, जो खाने की न्यूट्रिशन वैल्यू को बढ़ाने में मदद करता है। स्टॉक का उपयोग किसी भी डिश को एक न्यूट्रल बेस देने में इस्तेमाल किया जाता है।(बची हुई सब्जियों से बनाएं सूप)
इसे भी पढ़ें-जानें करी पाउडर और गरम मसाला में क्या होता है अंतर
इसे भी पढ़ें-घर पर आसानी से धनिया पाउडर बना सकते हैं, तो बाज़ार से क्यों खरीदना
तो अब आपको भी ब्रॉथ और स्टॉक दोनों के बीच के अंतर समझ आ गया होगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।