स्‍ट्रॉबेरी के साथ कहीं आप भी तो नहीं खा रहे कीड़े? जानें साफ करने के आसान टिप्स

correct way to clean strawberries: स्‍ट्रॉबेरी का सीजन आ चुका है, लेकिन इसे खाने से पहले सही तरह से धोना बहुत ही जरूरी है। अक्सर बाजार में मिलने वाली स्‍ट्रॉबेरी में काफी गंदगी होती है। ऐसे में आइए जानें, स्‍ट्रॉबेरी को क्लीन करने का सही तरीका...
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-01-08, 17:08 IST
correct way to clean strawberries at home to kill insects

Best way to wash strawberries: सर्दियों के मौसम में स्‍ट्रॉबेरी मार्केट में खूब मिलती है। इससे बनी आइसक्रीम से लेकर स्मूदी तक सभी डिशेज का स्वाद ही अलग होता है, लेकिन स्‍ट्रॉबेरी को डाइट में शामिल करने के लिए इसे अच्छे से साफ करना बहुत ही जरूरी है। स्‍ट्रॉबेरी पर छोटे-छोटे कीड़े होते हैं, जो कई बार आंखों से भी दिखाई नहीं देते। यदि आप ऐसी स्‍ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को नुकसान हो सकते हैं।

स्‍ट्रॉबेरी को खाने से पहले उसे सही से धोना बहुत ही जरूरी है। इसे केवल पानी से धोने से स्‍ट्रॉबेरी के अंदर की गंदगी साफ नहीं होती। कई लोग फलों और सब्जियों को साफ करने के लिए साबुन और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसे गलत माना जाता है। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। अगर आप भी स्‍ट्रॉबेरी खाने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको इसकी सफाई करने के कुछ आसान तरीके बताएंगे, जिससे आप स्‍ट्रॉबेरी में मौजूद कीड़ों को खाने से बचे सकते हैं। आइए जानें, स्‍ट्रॉबेरी की सफाई कैसे करते हैं?

विनेगर से करें साफ

clean with vinegar (2)

बाजार से खरीदी हुई स्ट्रॉबेरी को क्लीन करने के लिए आप विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बड़े बर्तन में पानी और विनेगर को मिलाकर एक अच्छा सा घोल तैयार कर लें। अब अपनी स्‍ट्रॉबेरी को पानी की मदद से साफ करें। इसके बाद इसे विनेगर वाले घोल में 20 मिनट तक भिगो लें। बाद में इसका पानी पोंछकर इसे खाया जा सकता है।

नमक के पानी से धोएं

wash with salt water

अगर आपके पास विनेगर मौजूद नहीं है, तो आप केवल नमक की मदद से भी स्ट्रॉबेरी में मौजूद कीड़ों को साफ कर सकते हैं। इसके लिए गुनगुना पानी में 2 चम्मच नमक मिला लें। इसमें स्ट्रॉबेरी को 5-7 मिनट तक डुबोकर रखें। बाद में इसे पानी से अच्छे से रगड़कर धोएं और सूती कपड़े से पोंछ लें।

बेकिंग सोडा से करें क्लीन

Clean with baking soda

अगर आपकी स्ट्रॉबेरी ज्यादा गंदी दिख रही है और उसमें कीड़े भी हैं, तो उसे साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा की मदद ले सकते हैं। इसके लिए एक बड़े बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें बेकिंग सोडा मिला लें। इस घोल में स्‍ट्रॉबेरी को 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इस तरीके से स्‍ट्रॉबेरी अच्छे से क्लीन हो जाएगी। खाते समय इसे पानी से निकालकर पोछें और फिर इसका अपने हिसाब से सेवन करें।

यह भी देखें- मीठे में बनाएं स्ट्राबेरी का हलवा, जानें इसकी सिंपल रेसिपी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP