मीठा खाने का कोई वक़्त नहीं होता है। खाना खाने के बाद या फिर शाम के समय अक्सर कुछ मीठा खाने का मन करता है। इसके लिए क्या बनाएं और क्या नहीं, ये हमेशा महिलाओं की चिंता का विषय रहता है, इसलिए आज हम एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं जो झटपट बनाई जा सकती है। स्ट्राबेरी मिक्स होने की वजह से यह बच्चों को भी ख़ूब पसंद आएगी। आप चाहें तो टिफ़िन में भी पैक कर स्ट्रॉबेरी का हलवा दे सकती हैं। आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी का हलवा बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की आवश्यकता होती है और इसकी रेसिपी क्या है।
बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई को गैस पर रखकर मीडियम फ्लेम कर दें। कढ़ाई गर्म होने के बाद घी डाल दें, अब 30 सेकंड बाद इसमें सूजी मिक्स करें।
- सूजी को मीडियम फ्लेम पर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। अब इसमें शुगर डाल दें और इसे चलाते हुए अच्छी तरह मिक्स कर दें। दो से तीन मिनट तक भूनने के बाद इसमें स्ट्रॉबेरी का पेस्ट मिक्स कर दें। पेस्ट बनाने के लिए स्ट्राबेरी को धोकर मिक्सर जार में डाल दें। पीसते वक़्त इसमें पानी बिल्कुल भी ना डालें।
- अब इस पेस्ट को सूजी में मिक्स कर दें और इसके साथ दूध को भी डाल दें। चम्मच से लगातार चलाते हुए इसे पकाएं, अगर स्ट्रॉबेरी अधिक खट्टी है तो इसमें स्वाद के अनुसार चीनी मिक्स कर दें।
- चम्मच से चलाते हुए हलवा में मौजूद पानी को सुखाएं। जब यह सूख जाए तो गैस बंद कर दें और ड्राई फ्रूट्स को क्रश कर लें। अब इसे हलवे में ऊपर से गार्निश कर सर्व करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों