स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल सिर्फ मीठा बनाने के लिए नहीं किया जाता, बल्कि कई तरह के व्यंजन बनाने के लिए भी किया जा सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, ताकि आप भी आराम से ट्राई कर सकें। स्ट्रॉबेरी का स्वाद खट्टा-मीठा होता है, जिसका कलर लाल होता है। यह दिखने में बहुत ही लाजवाब होती हैं और स्वाद की तो बात ही मत कीजिए।
यह स्वाद के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती हैं। विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर स्ट्रॉबेरी खाने को अपनी मिठास से भर देती है। हालांकि, स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल सिर्फ मिठाई या डेजर्ट तक नहीं है, बल्कि कई प्रकार के व्यंजन बनाने के लिए भी किया जा सकता है। यह न केवल आपके खाने को खास स्वाद देगी, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।
स्ट्रॉबेरी के साथ हेल्दी नाश्ता
स्ट्रॉबेरी को नाश्ते में शामिल करना हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। आप इसे ओट्स या दही के साथ मिलाकर खा सकते हैं। दही में कटे हुए स्ट्रॉबेरी डालने से न केवल स्वाद बढ़ता है, बल्कि यह पेट के लिए भी अच्छा होता है। ओट्स के साथ स्ट्रॉबेरी मिलाने से आपका नाश्ता प्रोटीन और फाइबर से भरपूर हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें-घर पर कैसे उगाएं स्ट्रॉबेरी, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
स्मूदी और डिटॉक्स ड्रिंक्स
आप स्मूदी और ड्रिंक्स भी तैयार कर सकते हैं। स्मूदी पीने से न सिर्फ आपको अच्छा लगेगा, बल्कि बॉडी एनर्जी से भी भरपूर रहेगी। इसे बनाना, पालक या चिया सीड्स के साथ मिलाकर और हेल्दी बनाया जा सकता है।
इसके अलावा, आप स्ट्रॉबेरी को पुदीना और नींबू के साथ मिलाकर डिटॉक्स वाटर भी तैयार कर सकते हैं। यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है।
स्ट्रॉबेरी चटनी या सॉस
क्या आपने कभी स्ट्रॉबेरी की चटनी बनाई है? यह चटनी पराठा, सैंडविच या ग्रिल्ड मीट के साथ खाने में बेहतरीन लगती है। स्ट्रॉबेरी को अदरक, चीनी और सिरका के साथ पकाकर एक टंगी और मीठी चटनी तैयार की जा सकती है। आप इसे बारबेक्यू सॉस की जगह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी पेस्टो
स्ट्रॉबेरी पेस्टो एक दिलचस्प और स्वादिष्ट ट्विस्ट है। पारंपरिक पेस्टो में बेसिल की जगह स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करें। इसमें पाइन नट्स, जैतून का तेल, और पार्मेज़ान चीज़ मिलाएं। यह पेस्टो पास्ता, सैंडविच और सलाद के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। आप घर पर स्ट्रॉबेरी का पेस्टो तैयार करें और डिनर में लोगों के साथ सर्व करें।
स्ट्रॉबेरी इन्फ्यूज्ड डेजर्ट
अगर आप डेजर्ट के शौकीन हैं, तो स्ट्रॉबेरी को हेल्दी ऑप्शन बनाकर इस्तेमाल करें। इसके लिए, इसे डार्क चॉकलेट में डुबोकर फ्रिज में ठंडा करें। यह एक स्वादिष्ट और सेहतमंद ट्रीट होगी। इसके अलावा, चीनी की जगह शहद के साथ स्ट्रॉबेरी जेली भी बनाई जा सकती है।
इसे जरूर पढ़ें-स्ट्रॉबेरी को लम्बे समय तक स्टोर करने के आसान टिप्स एंड हैक्स
स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें
- जब आप घर पर स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करें तो हमारी बताई गई बातों का ध्यान रखें। इससे यकीनन आपको फायदा होगा और आपका टाइम खर्च होने से भी बचेगा।
- हमेशा ताजा, लाल और चमकदार स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करें। अगर स्ट्रॉबेरी पर काले या सफेद धब्बे हों, तो इसे न खरीदें।
- स्ट्रॉबेरी को हमेशा इस्तेमाल से पहले ठंडे पानी से धोएं। धोने के बाद तुरंत इस्तेमाल करें क्योंकि स्ट्रॉबेरी नमी में जल्दी खराब हो जाती है।
- स्ट्रॉबेरी को फ्रिज में रखें, लेकिन लंबे समय तक न रखें क्योंकि यह जल्दी खराब हो जाती है। स्टोर करते वक्त, इसे प्लास्टिक बैग या एयरटाइट कंटेनर में रखें।
- स्ट्रॉबेरी का नेचुरल स्वाद खट्टा-मीठा होता है, इसलिए ज्यादा चीनी डालने से बचें। साथ ही, इसे ज्यादा देर तक न पकाएं, क्योंकि यह अपना पोषण और रंग खो सकती है।
- अगर आपको या आपके परिवार में किसी को फलों से एलर्जी है, तो स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल न करें। साथ ही, अपने बच्चों को पहली बार देते वक्त थोड़ा मात्रा पर ध्यान दें।
- अगर फ्रेश स्ट्रॉबेरी नहीं मिल रही हैं, तो फ्रोजन स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करें। यह स्मूदी, सॉस, और बेकिंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं।
इस तरह आप स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको कोई और हैक पता है, तो हमारे साथ जरूर साझा करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों