भारत के पूर्वी क्षेत्र में स्थित जंगल और बीच से सजा हुआ पश्चिम बंगाल, उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। पश्चिम बंगाल अपने साहित्य, कला और संस्कृति के लिए जाना जाता है। बंगाल गांवों, कस्बों से लेकर शहरों तक खूबसूरती से रचा बसा है। यहां का हर शहर इस राज्य के शाही अतीत की याद दिलाता है। वहीं, दार्जिलिंग, सुंदरवन जैसे पर्यटक स्थल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यह राज्य कला और संस्कृति को आज भी अपने अंदर समेटे हुए है, अगर भारत को समझना है तो बंगाल को समझना बहुत जरूरी है। तो चलिए जानते हैं पश्चिम बंगाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में, जहां दुनियाभर के पर्यटक एक बार जरूर आते हैं।
पर्यटकों का पंसदीदा कोलकाता
अगर भारत की संंस्कृति और परंपरा को समझना है तो कोलकाता से बेहतर कोई और जगह नहीं है। पहले इस शहर को कलकत्ता के नाम से जाना जाता था, जो ब्रिटिश राज से भारत का सांस्कृतिक केंद्र रहा है। कोलकाता को 'सिटी ऑफ जॉय' भी कहा जाता है। 'सिटी ऑफ जॉय' (लंदन से कोलकाता के लिए चलती थी बसें) के नाम से मशहूर कोलकाता सांस्कृतिक, कलात्मक और बौद्धिक हर दृष्टि से देश की राजधानी है। कोलकाता शाही अतीत की एक अलग छटा बिखेरता है। इस शहर में बहुत सारे घाट हैं, जहां आप समय बिता सकती हैं। कोलकाता में स्थित मंदिर भी इस शहर का मुख्य आकर्षण केंद्र है।
देखने लायक है सुंदरबन
सुंदरबन नेशनल पार्क दुनिया के सबसे बड़े मैंग्रोव जंगलों में से एक है। यह एक टाइगर रिजर्व और एक बायोस्फीयर रिजर्व भी है। आपको बता दें कि सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान सुंदरवन डेल्टा का एक हिस्सा है, जो मैंग्रोव वन और बंगाल टाइगर्स की सबसे बड़ी आबादी से जुड़ा हुआ है। यह बड़ी संख्या में पक्षियों और सरीसृपों के लिए यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल है। यह वन भारत और बांग्लादेश के बीच साझा होता है।
दीघा का समुद्र तट
बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित दीघा बंगाल का बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो समुद्र तटों और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों से सजा है। परिवारों के साथ समय बिताने के लिए यह जगह वन-स्टॉप डेस्टीनेशन है। यह पर्यटन स्थल अपने शानदार समुद्र तटों, मंदिरों, अनुसंधान केंद्रों और संग्रहालयों के लिए फेमस है।
सिलीगुड़ी की वादियां
सिलीगुड़ी महानंदा नदी के तट पर स्थित एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जो हिमालय की तलहटी और पश्चिम बंगाल के दोर क्षेत्र के बीच बसा है। यह शहर गेटवे ऑफ नॉर्थ ईस्ट इंडिया के रूप में जाना जाता है। अगर आप प्रकृति के बीच सुखद मौसम का अनुभव करना चाहती हैं तो सिलीगुड़ी से बेहतर और कोई जगह नहीं है। टोरसा नदी के तट पर स्थित जलदापारा राष्ट्रीय उद्यान सिलीगुड़ी का प्रमुख आकर्षण है। यह उद्यान लगभग दो सौ पद्रंह किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां रॉयल बंगाल टाइगर्स, हाथी, एक सींग वाले गैंडें और हिरण की प्रजातियां पाई जाती है।
इसे जरूर पढ़ें:एक ऐसा देश जहां 40 मिनट की होती है रात, जानें इस शहर की खास बात
गंगा सागर
गंगा सागर सागरद्वीप एक छोटा सा द्वीप है जो बंगाल तट से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यह वह जगह है जहां गंगा नदी बंगाल की खाड़ी से मिलती है। यह सुंदरबन समूह का एक हिस्सा है। सागरदीप देश के सबसे लोकप्रिय धार्मिक स्थलों (दक्षिणेश्वर काली मंदिर के बारे में जानें) में से एक है। हर साल जनवरी के महीने में यहां लाखों लोग पवित्र जल में डुबकी लगाने आते हैं।
घुमने की जगह कालिंपोंग
पश्चिम बंगाल का एक वर्जिन हिल स्टेशन है कालिंपोंग, जो अपने बौद्ध मठों, मनोरम घाटियों, चर्चों और तिब्बती हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है। कालिंपोंग 1250 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। यह शिवालिक पर्वतमाला की तलहटी में बसा एक हिल स्टेशन है। एक समय में यह क्षेत्र भूटानी राजाओं द्वारा शासित था। थोंगसा गोम्पा यहां का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
बंगाल घूमने का सबसे अच्छा समय
पश्चिम बंगाल घुमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और मार्च के बीच है। गर्मियों में यहां की यात्रा करना गलत फैसला होगा।
ट्रेन से कैसे पहुंचें
यह राज्य देश के सभी हिस्सों से अच्छी रेल कनेक्टिविटी के साथ जुड़ा हुआ है। यहां के मुख्य रेलवे स्टेशनों में हावड़ा और सियालदह हैं। दोनों रेल जंक्शन कोलकाता में स्थित हैं।
प्लेन से कैसे पहुंचें
बंगाल में दो हवाई अड्डे हैं पहला- नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा जो कोलकाता में स्थित है और दूसरा बागडोगरा हवाई अड्डा जो बागडोगरा शहर में स्थित है। यहां से देश और दुनिया के प्रमुख शहरों के लिए नियमित उड़ानें संचालित होती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: इन रेलवे स्टेशनों के मजेदार नाम सुनकर आप हो जाएंगी हैरान, जानें किन राज्यों में हैं स्थित
बस से बंगाल कैसे पहुंचें
बंगाल के लिए एक व्यापक सड़क नेटवर्क है। राज्य राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़ा हुआ है। पश्चिम बंगाल उड़ीसा, बिहार और झारखंड जैसे पड़ोसी राज्यों से आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो जुड़ी रहिए हमारे साथ। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए हरजिंदगी।
Photo courtesy- (static2.tripoto.com, imgstaticcontent.lbb.in, 4.bp.blogspot.com, static.toiimg.com, lh3.googleusercontent.com, s3-ap-south-1.amazonaws.com, holidify.com, outlookindia.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों