मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले जनवरी में भारत आ रहा है। इस शो की टिकट महंगी होने के बाद भी लोग इसे देखने के लिए अभी से पागल हुए जा रहे हैं। शो की टिकट 3-3 लाख रुपये में बिक रही है, इसके बाद भी लोग इसे खरीदने को तैयार है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि इस कॉन्सर्ट की दिवानगी भारत में किस हद तक है।
आपको यह सुनकर हैरानी होगी कि पहले यह शो साल 2025 में मुंबई में केवल 2 दिनों के लिए होना वाला था। जिसकी डेट 19 और 19 जनवरी 2025 तय की गई थी। लेकिन फैंस की जबरदस्त डिमांड को देखते हुए उन्होंने 21 जनवरी को भी बैंड का शो शेड्यूल किया है। मतलब अब भारत में लोग लाइव परफॉर्मेंस 3 दिनों तक सुन पाएंगे। इसके अलावा आपको यह जानकार भी हैरानी होगी कि 3 दिन बढ़ाने के बाद भी शो की सारी टिकटें बिक चुकी हैं। अब लोग ऑनलाइन टिकट नहीं खरीद पा रहे हैं, तो महंगे दामों में टिकट खरीदने को भी तैयार हो गया है। ऐसे में ब्लैक टिकट बांटने वालों की तो मौज हो गई है। लेकिन अब सवाल केवल टिकट का नहीं है।
शो में शामिल होने के लिए जनवरी में मुंबई में दूसरे शहरों और राज्यों से भीड़ आने वाली है। ऐसे में मुंबई के होटल मालिकों ने भी जनवरी में होटल के रेट्स बढ़ा दिए है। वह यह बात जानते हैं कि शो देखने के बाद लोग होटल में तो रुकेंगे ही, इसलिए इस समय मुंबई में होटल के प्राइस आसमान छुने लगे हैं। बैंड नवी मुंबई के डी.वाई.पाटिल स्टेडियम में लाइव परफॉर्मेंस करने वाले हैं।
मुंबई में कहां मिलेंगे सस्ते होटल
ध्यान रखें कि डी.वाई.पाटिल स्टेडियम के आसपास स्थित होटल के प्राइस इस अभी से बहुत ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में आप स्टेडियम से कुछ किमी की दूरी पर स्थित जगहों पर होटल ले सकते हैं।
अंधेरी
अगर आप कम बजट में होटल चाहते हैं, तो अंधेरी में होटल लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह डी.वाई.पाटिल स्टेडियम से दूर स्थित है। आप कैब बुक करके अपने होटल तक पहुंच सकते हैं। मुंबई में रात के समय भी कैब सर्विस अच्छी होती है। इस समय लोग यह सोच रहे हैं कि महंगी टिकट खरीदने के बाद वह महंगे होटल में स्टे नहीं कर सकते। ऐसे लोग अंधेरी में होटल लेने का प्लान बना सकते हैं। होटल की बुकिंग आप पहले ही कर लें। यहां आपको एक रात के लिए होटल के 3000 से 4000 रुपये तक देने होंगे।
इसे भी पढ़ें-IRCTC का नवंबर-दिसंबर टूर पैकेज हो गया है लाइव, घूमने के लिए बुक कर लें टिकट
बांद्रा
आपको कम बजट में होटल बांद्रा में भी मिल जाएंगे। यहां से डी.वाई.पाटिल स्टेडियम की दूरी लगभग 1 घंटे की है। लेकिन इस समय डी.वाई.पाटिल स्टेडियम के पास स्थित होटल के प्राइस 10 हजार से 15 हजार तक हो गए हैं। ऐसे में अगर आप सस्ते में होटल में रात गुजारना चाहते हैं, तो बांद्रा में होटल ले लें। यहां भी आपको 3 हजार से 4 हजार रुपये के बजट में होटल मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से भी कर सकते हैं होटल बुक, जानें आसान तरीका
गोरेगांव
कम बजट में होटल ढूंढ रहे लोगों के लिए गोरेगांव भी बेस्ट जगह है। हालांकि, आपको डी.वाई.पाटिल स्टेडियम से गोरेगांव लंबा पड़ सकता है। क्योंकि यहां पहुंचने में आपको 1.30 घंटे का समय लग सकता है। लेकिन अगर आप मुंबई गए हैं, तो आपका अन्य जगहों पर घूमने का प्लान तो जरूर होगा। इसलिए आप उन जगहों पर होटल बुक करें, जहां आपका अगले दिन रुकने का प्लान है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों