चना और मूंग दाल एक साथ मिलाने पर होगा जादुई एक्सपेरिमेंट...बैटर बनेगा बिल्कुल स्मूथ

मूंग और चने की दाल से कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। कोई तड़के वाली दाल बनाता है, तो कोई खिचड़ी बनाने के लिए दाल का इस्तेमाल करता है। अगर आप डोसा बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।  
image

चने और मूंग की दाल का इस्तेमाल अक्सर किया जाता है। यह स्वाद के साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमे प्रोटीन, फाइबर और कई ऐसे पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो हमारे पेट के लिए फायदेमंद भी होते हैं। इसलिए लोग इन चीजों के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट भी करते हैं और तरह-तरह के व्यंजन भी बनाते हैं।

कोई दाल बनाता है, तो कोई खिचड़ी बनाने के लिए इस्तेमाल करना है। कई लोग दाल को पीसकर पराठे भी बनाना पसंद करते हैं। यकीनन आप भी बनाते होंगे, लेकिन क्या कभी दोनों को साथ बनाकर खाया है? अगर नहीं, तो अब वक्त आ गया है इन्हें एक साथ मिलाकर नए एक्सपेरीमेंट करने का।

कहा जाता है कि इन दोनों से बना बैटर बहुत ही सॉफ्ट और अच्छा बनता है। तो आइए इस लेख में हम चना और मूंग के साथ मिलाकर जादुई एक्सपेरिमेंट पर बात करते हैं और बैटर बनाने के हैक्स सीखते हैं।

चना और मूंग की दाल एक साथ बनाकर बनाएं बैटर

chana or moong ek sath khane se kya hota hai

आप चने और मूंग की दाल मिलाकर बैटर तैयार कर सकते हैं। इससे बैटर बहुत ही अच्छा बनता है और डोसा भी सॉफ्ट बनेगा। इसके अलावा, इनसे आप डिफरेंट तरह के व्यंजन ट्राई कर सकते हैं।

हालांकि,इन व्यंजनों को बनाना आसान नहीं होता, लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तोस्वादिष्ट व्यंजनबनाए जा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-मूंग दाल से घर पर बनाएं ये 3 लजीज रेसिपीज, सभी करेंगे पसंद

चना और मूंग दाल का परफेक्ट बैटर बनाने के हैक्स

चना और मूंग दाल का बैटर बनाना आसान नहीं है इसे बनाने के लिए बहुत सारी बातों पर ध्यान देना जरूरी है, अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो मेहनत बेकार हो सकता है। तो देर किस बात की नीचे आसान स्टेप्स में जानते हैं मूंग और चने की दाल बैटर बनाने के हैक्स-

  • बैटर सभी अच्छा बनेगा जब दोनों की मात्रा को परफेक्ट लिया जाएगा। मात्रा का ध्यान आपको रखा है, अगर आप 1 कप चना दाल ले रहे हैं तो 1 कप मूंग की दाल लें। इससे बैटर बहुत ही अच्छा बनेगा।
  • चना और मूंग को अच्छी तरह से भिगो देने के बाद ही इस्तेाल करें। इससे वो आसानी से पीस सकते हैं और बैटर की बनावट अच्छी होती है। बस पानी को अच्छी तरह से बाहर निकाल लें।
  • बैटर में सही मात्रा में पानी डालना भी बहुत जरूरी है। अगर पानी ज्यादा होगा, तो बैटर पतला हो जाएगा और अगर पानी कम होगा, तो बैटर गाढ़ा हो जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
  • बैटर में मसाले और सब्जियां मिलाने से इसका स्वाद बढ़ जाता है। आप बैटर में प्याज, टमाटर, धनिया पत्ती, जीरा, और अन्य मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बैटर को सही तापमान पर पकाना भी बहुत जरूरी है। अगर तापमान अधिक होगा, तो बैटर जल्दी पक जाएगा और अगर तापमान कम होगा, तो बैटर धीरे-धीरे पकेगा।

स्वाद बढ़ाने के लिए डालें स्पेशल सामग्री

can we eat chickpeas and moong dal together

अगर आप स्वाद बढ़ाना चाहते हैं, तो बैटर बनाते वक्त चीनी और पानी का घोल भी मिक्स कर दें। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करता है, बस एक बाउल में 1 चम्मच बेसन और 2 चम्मच चीनी का घोल तैयार करें और मूंग और चने की दाल में मिक्स कर दें।

मूंग और चने को मिलाने पर होगा ये जादुई एक्सपेरिमेंट

chana dal and moong dal difference

आप दोनों को मिलाकर न सिर्फ बैटर बल्कि कई तरह के व्यंजन भी बना सकते है। अगर आप चाहते हैं तो नीचे बताए गए व्यंजन ट्राई कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-नहीं बनता है रेस्तरां जैसा डोसा, तो बैटर बनाते वक्त इन टिप्स को करें फॉलो

  • आप दोनों का पाउडर बनाकर आटा गूंथ सकते हैं। ऐसा करने से रोटी बहुत ही सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनेगी।
  • चने और मूंग की दाल के कोफ्ते भी तैयार किए जा सकते हैं, जिसमें बेसन भी डाला जा सकता है।
  • मूंग और चने की दाल के पराठे भी बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। आप ब्रेकफास्ट में इसे तैयार कर सकते हैं।
  • मूंग और चने की दाल का हलवा भी तैयार किया जा सकता है, बस आपको देसी घी का इस्तेमाल करना होगा।

इस तरह आप मूंग और चने की दाल का बैटर तैयार कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP