herzindagi
image

क्या माइक्रोवेव में कांच का इस्तेमाल किया जा सकता है? यहां जानें अमेजिंग हैक्स

अगर आप भी माइक्रोवेव में शीशे के बर्तन इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन क्या ऐसा करना सही है? अगर हां, तो कैसे इनका इस्तेमाल करना चाहिए, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-12-23, 08:00 IST

खाना गर्म करने या कुछ नया बनाने के लिए अक्सर हम माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते हैं। हां यह बात अलग है कि एक वक्त था जब सारे काम गैस पर होता था, लेकिन वक्त के साथ चीजें बदल गई हैं। यह जमाना कई जमाने की तकनीकों का है, तरह-तरह के एप्लायंस किचन में इस्तेमाल किए जा रहे हैं जैसे- माइक्रोवेव, मिक्सी आदि। माइक्रोवेव का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है।इसका इस्तेमाल खाना गर्म करने या बेकिंग के लिए काम आता है। 

र्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जब बात कांच के बर्तनों की आती है, तो सवाल उठता है: क्या कांच को माइक्रोवेव में इस्तेमाल किया जा सकता है? इस लेख में हम इस सवाल का जवाब देंगे और कांच को माइक्रोवेव में इस्तेमाल करने के हैक्स-

क्या कांच माइक्रोवेव-फ्रेंडली होता है?

glass utensils in hindi

कांच के बर्तन माइक्रोवेव में इस्तेमाल किए जा सकते हैं, लेकिन यह बर्तन की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। माइक्रोवेव-फ्रेंडली कांच खासतौर पर इस तरह से बनाया जाता है कि हाई टेंपरेचर का भी इस्तेमाल किया जा सके।

हालांकि, नॉर्मल बर्तन जैसे- डेकोरेटिव या पतले ग्लास, माइक्रोवेव में फट सकते हैं या टूट सकते हैं। इसलिए सही बर्तन सेलेक्ट करें, ताकि इसका बहुत आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। 

इसे जरूर पढ़ें- चिपचिपी पानी की बोतल को साफ करेंगे ये हैक्स, बस ऐसे करें इस्तेमाल

माइक्रोवेव-सेफ लेबल चेक करें

जब भी आप कांच का बर्तन माइक्रोवेव में इस्तेमाल करना चाहें, तो सबसे पहले यह देखें कि उसपर माइक्रोवेव-सेफ या माइक्रोवेव-फ्रेंडली का लेबल है या नहीं। अगर लेबल नहीं है, तो बर्तन का माइक्रोवेव में इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है।

आप बर्तन को टेस्ट करने के लिए इसे खाली माइक्रोवेव में 1 मिनट तक रख सकते हैं। अगर बर्तन गर्म हो जाए, तो यह माइक्रोवेव के लिए सेफ नहीं है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो यकीनन आप माइक्रोवेव में आसानी से शीशे के बर्तन इस्तेमाल कर सकते हैं।  

टेंपरेचर का रखें ध्यान

अगर आप शीशे के बर्तन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बर्तन और बाहर के टेंपरेचर पर ध्यान दें। शीशे के बर्तन को अचानक तापमान परिवर्तन से बचाया जाए। जब शीशे बहुत गर्म होता है और उसे तुरंत ठंडी जगह या पानी में रखा जाता है, तो यह टूट सकता है। इसे थर्मल शॉक कहते हैं। 

इसलिए माइक्रोवेव से निकाले गए शीशे के बर्तन को हमेशा किसी लकड़ी या सिलिकॉन पर रखें। वहीं, अगर कांच का बर्तन फ्रिज से निकाला गया है, तो उसे कमरे के टेंपरेचर पर लाने के बाद ही माइक्रोवेव में रखें। अगर आप गर्म पानी में ठंडा पानी डालते हैं, तो कांच फट सकता है। 

सही ढक्कन का इस्तेमाल करें

माइक्रोवेव में शीशे के बर्तन का इस्तेमाल करते वक्त सही ढक्कन का चुनाव करना बहुत जरूरी है। अगर ढक्कन सही तरीके से न हो तो यह खाने के टेंपरेचर को कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। साथ ही, खाना भी सही से पक नहीं पाता। यह भाप को भी रोक सकता है, जिससे बर्तन फटने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप सही ढक्कन का इस्तेमाल करें।

क्कन पर हमेशा माइक्रोवेव सेफ का निशान होना चाहिए, ताकि यह माइक्रोवेव में इस्तेमाल के लिए सुरक्षित हो। प्लास्टिक के ढक्कन का इस्तेमाल करते समय कोशिश करें कि वह माइक्रोवेव में सेफ हो, क्योंकि कुछ प्लास्टिक के ढक्कन माइक्रोवेव में पिघल सकते हैं।  

इसे जरूर पढ़ें- Cleaning Tips: कॉफी-दूध गर्म करने के बाद जल गई है केतली ? इन ट्रिक्स से तुरंत चमकाएं

माइक्रोवेव में शीशे के साथ अमेजिंग हैक्स

  • पुराने कांच के जार में बचा हुआ खाना माइक्रोवेव में आसानी से गर्म कर सकते हैं। बस यह माइक्रोवेव सेफ वाला बर्तन हो, जिससे गर्म करने पर खाने के स्वाद में कोई बदलाव न आए।
  • कांच के कंटेनर की सफाई के लिए उसमें थोड़ा पानी और नींबू का रस डालें। इसे माइक्रोवेव में 1-2 मिनट के लिए गर्म करें। ऐसा करने से भाप से दाग-धब्बे आसानी से निकल जाएंगे।
  • माइक्रोवेव में गिलास बेकिंग डिश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप केक, ब्राउनी या पाई आसानी से बना सकते हैं।
  • कांच के कटोरे में थोड़े से पॉपकॉर्न डालें और हल्का ढक्कन लगाकर माइक्रोवेव करें।

इस तरह आप माइक्रोवेव में शीशे के बर्तन का इस्तेमाल करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock) 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।