ऐसी कई सारी सब्जियां हैं, जिनमें लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन की चटनी से लेकर उसे बटर के साथ मिलाकर बढ़िया स्प्रेड बनाया जाता है। इसके स्वाद और स्वास्थ्य लाभ के कारण ही इसे इतना पसंद किया जाता है।
हालांकि, अगर आपने कभी लहसुन को बहुत लंबे समय तक रखा है, तो आपने देखा होगा कि लहसुन की कलियां हरी और फिर पीली हो जाती हैं।
कई कलियों से अंकुर निकलने लगता है। ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि लहसुन क्यों अंकुरित होता है? क्या इस अंकुरित लहसुन की कली को खाया जा सकता है? चलिए इस लेख में हम आपको गार्लिक के स्प्राउट होने का कारण बताएं।
लहसुन का अंकुरित होना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो इसके स्टोरेज पर निर्भर करता है। ऐसे 3-4 कारण हो सकते हैं, जिनसे लहसुन की कलियों में स्प्राउट निकलने लगते हैं:
लहसुन, अधिकांश बल्बों की तरह, कटाई के बाद डॉर्मेंसी फेज से गुजरता है। इसका मतलब है कि वह डिएक्टिवेट हो जाता है। समय के साथ, स्टोर किए लहसुन को नमी, रौशनी और हीट प्राप्त होती है, तो लहसुन की कलियां इस फेज से जागना शुरू कर देती हैं और फिर से उगने की तैयारी में यह स्प्राउट होती हैं।
इसे भी पढ़ें: प्याज में गांठ क्यों आती है और क्या उसे खाना ठीक है?
लहसुन को आप कितने समय तक स्टोर कर रहे हैं, यह भी मायने रखता है। आपको बता दें कि लहसुन को लंबे समय तक स्टोर करने से उसकी स्प्राउट प्रक्रिया में तेजी आती है, खासकर अगर तापमान गर्म हो। इसे यदि आप किचन में ही रखते हैं, तो वहां होने वाली हीट के कारण यह जल्दी अंकुरित होने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि यह अंकुरित न हो तो से ठंडी, अंधेरी और ड्राई जगह पर स्टोर किया जाना चाहिए।
नमी या पानी के संपर्क में आने से लहसुन जल्दी अंकुरित हो सकता है। लहसुन प्राकृतिक रूप से वातावरण से नमी को अवशोषित करता है, जिससे ग्रीन सप्राउट्स देखे जाते हैं। अगर आपने इसे नमी वाली जगह में रखा है, तो इसे ड्राई जगह पर रखें।
लहसुन को बहुत लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखने से भी यह अंकुरित होने की संभावना को बढ़ाता है। लहसुन को रेफ्रिजरेटर में रखने से अंकुरित होने की गति धीमी हो सकती है, लेकिन यह इसके स्वाद और बनावट को भी प्रभावित कर सकता है। अगर आप लहसुन को फ्रिज में रख भी रहे हैं, तो उसे हमेशा एयरटाइट कंटेनर में रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: आलू हरे क्यों हो जाते हैं, क्या ग्रीन पोटैटो को खाना सही है?
इसके अलावा, अगर इसे मिट्टी में लगाया जाए तो ये नए बल्ब में विकसित हो सकते हैं। अंकुरित लहसुन को रीसाइकिल करने का यह एक शानदार तरीका है।
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आएगा। अगर आपको हमारा लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।