बाजार से सब्जियां खरीदना का फायदा यह होता है कि आप अपने अनुसार चीजों को चुन सकते हैं। वहीं सुपर मार्केट में कई बार सीमित ऑप्शन के चलते आप ऐसा नहीं कर पाते। ऐसा भी होता है कि सुपर मार्केट से लाई हुई सब्जियां और फल खराब और कच्चे निकलते हैं।
अब जैसे प्याज को ही लीजिए, आप बाजार से छोटे, बड़े और मीडियम जैसे प्याज चाहें वो खरीद सकते हैं। हालांकि, सुपर मार्केट से कई बार गांठ वाले प्याज घर आ जाते हैं। गांठ वाले प्याज कई बार खराब लगते हैं और हो सकता है कि उन्हें आप डस्टबिन में फेंक दें। मगर उससे पहले यह समझना जरूरी है कि प्याज में गांठ कैसे आती है और क्या इसे खाना ठीक है?
आपके प्याज के बल्ब के बीच से निकलने वाला हरा डंठल प्याज के पौधे का अंकुरित बल्ब है, क्योंकि प्याज के बल्ब नए पौधे उगाए जाते हैं। इसके कारण बागवानों के पास प्याज की कमी नहीं होती और न ही उन्हें बार-बार प्याज के बीज खरीदने की जरूरत पड़ती है।
जब हम प्याज को मिट्टी से निकाल देते हैं, तो बल्ब बनने का प्रोसेस रुक जाता है। कुछ समय बाद प्याज के बल्ब अपने स्टोर किए हुए शुगर और न्यूट्रिएंट्स का इस्तेमाल करता है। इस तरह से प्याज में से गांठ निकलने लगती है।
इसे भी पढ़ें: आलू हरे क्यों हो जाते हैं, क्या ग्रीन पोटैटो को खाना सही है?
बिल्कुल, अंकुरित या गांठ वाला प्याज खाने में कोई खराबी नहीं है। बस प्याज को काटते वक्त उसकी स्टेम को निकाल सकते हैं। अंकुरित प्याज विषैला या खतरनाक नहीं है। हां, चूंकि कई बार इसका स्वाद कड़वा हो सकता है, इसलिए इसे हटाने के लिए कहा जा सकता है।
अगर आपकी पैंट्री में रखे प्याज में गांठ निकलने लगी है, फिर चाहे वह पीला प्याज हो, सफेद प्याज हो, लाल प्याज हो या कोई भी प्याज हो। आप कोशिश करें कि उसका उपयोग जल्दी करें। क्योंकि अंकुर जितना ज्यादा होगा प्याज उतना ही नरम होता जाएगा।
आप किसी भी अन्य प्याज की तरह ही अंकुरित प्याज का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन वे उन डिशेज के लिए सही होंगे जिनमें आपको चीजों को तलना होगा। जैसा कि हमने आपको बताया कि गांठ या अंकुरति प्याज नरम हो जाता है, तो अगर आप तलने के लिए इसका इस्तेमाल करेंगे, तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। वे गार्निश के रूप में भी उपयोग किए जा सकते हैं। आप प्याज का अचार बना सकते हैं। अगर आप अंकुरित प्याज का इस्तेमाल कम करना चाहते हैं, तो प्याज के स्टेम वाले भाग को हटा सकते हैं।
गांठ या अंकुरित प्याज का मतलब यह नहीं है कि प्याज खराब हो। लेकिन आप अन्य संकेतों से खराब प्याज को पहचान सकते हैं। यदि आपको प्याज पर सड़न या फफूंदी के लक्षण दिखाई दें, तो इसका सेवन न करें। अंकुरित प्याज नरम हो जाता है और उसके खराब होने की संभावना अधिक रह सकती है। इसके अलावा, यदि आपको बासी गंध महसूस होती है, तो भी इसे तुरंत फेंक दें।
इसे भी पढ़ें: प्याज खरीदते वक्त रखें इन 5 बातों का ध्यान
प्याज को ढंग से स्टोर करना जरूरी है। इसे नमी से बचाना बहुत ज्यादा जरूरी है। नमी के संपर्क में आने से वे सबसे पहले अंकुरित होने लगते हैं। अगर आप फ्रिज में प्याज को स्टोर करते हैं, तो ऐसा न करें। फ्रिज में स्टोर करने से उनमें नमी हो सकती है, जिससे प्याज खराब हो सकते हैं।
इसके अलावा सीधे धूप के संपर्क में भी प्याज को रखने से बचें। यह भी प्याज के अंकुरण का कारण हो सकता है। अंकुरण को रोकने के लिए प्याज को ठंडी, अंधेरी जगह में 45°F और 55°F तापमान के बीच स्टोर करना चाहिए।
एक चीज का ध्यान रखें कि प्याज को ऐसी सब्जियों और फलों के साथ बिल्कुल न रखें जो एथिलीन गैस रिलीज करते हैं। इससे प्याज के साथ अन्य सब्जियां भी खराब हो सकती हैं।
प्याज को हमेशा अलग से स्टोर करें। आप इसे पैंट्री में स्टोर करके रख सकते हैं। प्याज को प्लास्टिक की थैलियों में भंडारण नहीं करना चाहिए। अगर प्याज थैलियों में हैं, तो उन्हें तुरंत निकालकर रख दें।
अब अगर आप गलती से ऐसे प्याज खरीद लाए हैं, तो उन्हें फेंकिए नहीं। बस जल्दी उपयोग कर लीजिए। हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके काम आई होगी। अगर लेख पसंद आया, तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।