क्या फ्रिज में रखने से खराब हो जाता है आम? जानें स्टोर करने के हैक्स

आम आते ही उन्हें स्टोर कर दिया जाता है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि उन्हें फ्रिज में स्टोर किया जाना चाहिए या नहीं? इस लेख में चलिए आपको बताएं कि क्या आम फ्रिज में रखने से खराब हो सकता है या नहीं।
image

गर्मी आ गई हैं और साथ में आम भी हर घर में अपनी जगह बना चुके हैं। आम को फलों का राजा यूं ही नहीं कह जाता। इसकी भारत में तमाम वैरायटी उपल्बध हैं और हर राज्य में अलग-अलग किस्म के आम खाए जाते हैं।

गर्मी शुरू होते ही बाजार में आमों की बिक्री शुरू हो जाती है। आम कुछ लोगों को इतना पसंद होते हैं कि वे उन्हें बड़ी मात्रा में खरीदकर पहले से स्टोर कर लेते हैं। फ्रिज में आम का ढेर लग जाता है, लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि आम को स्टोर कैसे किया जाए ताकि वह लंबे समय तक ताजा रहे।

क्या फ्रिज में आम रखना सही है? क्या इससे आम खराब हो जाता है? आज हम इसी सवाल का जवाब विस्तार से जानेंगे और साथ ही आम को स्टोर करने के कुछ ऐसे हैक्स भी जानेंगे जो शायद आपको पहले नहीं पता होंगे।

क्या फ्रिज में रखने से खराब हो जाता है आम?

can we keep mango in fridge

Image Credit: MetaAI

आमतौर पर, पके हुए आमों को फ्रिज में रखना सबसे अच्छा तरीका नहीं है। फ्रिज का ठंडा तापमान पके हुए आम के स्वाद और बनावट को बदल सकता है। ठंडक के कारण आम का मीठा स्वाद फीका पड़ सकता है। आम का गूदा भी थोड़ा नरम और पानी से भर सकता है, जिससे उसका असली मजा किरकिरा हो जाता है।

दरअसल, आम एक उष्णकटिबंधीय फल है और यह ठंडे तापमान के प्रति संवेदनशील होता है। जब पके हुए आम को फ्रिज में रखा जाता है, तो इसकी नेचुरल खुशबू और स्वाद पैदा करने वाले एंजाइम इनएक्टिव होने लग जाते हैं।

यही कारण है कि फ्रिज से निकाले गए आम का स्वाद उतना अच्छा नहीं लगता जितना कि कमरे के तापमान पर रखे आम का होता है। हालांकि, कुछ स्थितियां ऐसी हो सकती हैं जब आप आम को फ्रिज में रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आम को रखना है फ्रेश तो इन ट्रिक्स को करें फॉलो

किस तरह के आम को फ्रिज में रखा जा सकता है?

which mangoes can be kept in the fridge

अधिक पके हुए आम

अगर आपने बहुत ज्यादा पके हुए आम खरीद लिए हैं, तो रूम टेंपरेचर पर वे जल्दी खराब हो सकते हैं। आप उन्हें कुछ दिनों के लिए फ्रिज में रख सकते हैं, ताकि वे और ज्यादा न पकें। लेकिन ध्यान रखें कि इससे उनके स्वाद और बनावट में थोड़ा बदलाव जरूर आएगा।

कटे हुए आम

एक बार जब आम कट जाता है, तो उसे खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में एयरटाइट कंटेनर में रखना जरूरी है। बस ध्यान रखें कि आम में नमी या हवा न लगे। इससे वह खराब हो सकता है।

आम को बगैर फ्रिज के कैसे स्टोर किया जाए?

पके हुए आमों को फ्रिज की जगह रूम टेंपरेचर पर ही स्टोर किया जाना चाहिए। यदि आपके आम अभी पके नहीं हैं, तो उन्हें एक पेपर बैग में लपेटकर रूम टेंपरेचर पर छोड़ दें। ऐसा करने से वे अच्छे से पक जाएंगे। पके हुए आमों को आप एक टोकरी में या किसी खुली जगह पर रख सकते हैं, जहां एयर अच्छे सर्कुलेट हो।

इसे भी पढ़ें: काटने के बाद काला होने लगता है आम तो अपनाएं ये टिप्स

आम को स्टोर करने के अन्य हैक्स:

mango storing tips

  • यदि आपके पास कच्चे आम हैं और आप उन्हें लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो एक बड़े बर्तन में कच्चा चावल भरें और उसमें आमों को इस तरह से रखें कि वे एक-दूसरे को छुएं नहीं। चावल नमी को सोख लेता है, जिससे आम जल्दी खराब नहीं होते और पक भी जाते हैं।
  • आम को स्टोर करने के लिए एक टोकरी या कंटेनर लें। उसमें अखबार बिछाएं, फिर आम को रखें और ऊपर से फिर अखबार की एक परत बिछा दें। अखबार नमी को सोखने में मदद करता है और आम को बाहरी दबाव से भी बचाता है।
  • यदि आपके आम अभी थोड़े कच्चे हैं और आप उन्हें जल्दी पकाना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ पके हुए केलों के साथ एक पेपर बैग में बंद करके रख दें। केले एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जो फलों को तेजी से पकाने में मदद करती है।
  • आम को हमेशा ऐसी जगह पर स्टोर करें, जहां अच्छी हवा आती हो। बंद और नमी वाली जगहों पर आम जल्दी खराब हो सकते हैं।
  • कोशिश करें कि आम को एक-दूसरे से थोड़ा अलग करके रखें। जब वे आपस में सटे रहते हैं, तो नमी के कारण एक के खराब होने पर दूसरे के भी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • यह सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन कुछ लोग आम को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए उन पर हल्का-सा कुकिंग ऑयल लगा देते हैं। यह तेल क ऊपर एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देता है। इससे नमी और हवा का डायरेक्ट संपर्क कम होता है और आम जल्दी खराब नहीं होते।
  • आम को कभी भी सीधी धूप में न रखें। तेज धूप के कारण वे अंदर से पक सकते हैं और बाहर से खराब दिख सकते हैं। हमेशा ठंडी और छायादार जगह पर ही उन्हें स्टोर करें।

अब आप भी ध्यान दें। अगर आप भी आम को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो उन्हें फ्रिज में न रखें। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP