मध्यप्रदेश के अंदर आने वाला शहर बुरहानपुर भले ही नाम से आपको अजीब लग रहा हो, लेकिन घूमने के शौकीन लोगों को यह जगह बहुत पसंद आएगी। वैसे तो बुरहानपुर अपने कपड़ा उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन यहां के ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों को ज्यादा आकर्षित करते हैं। अगर आप मध्य प्रदेश में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यहां जाने का प्लान बनाना चाहिए।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बुरहानपुर की कुछ फेमस जगहों के बारे में बताएंगे, जिसे जानने के बाद वाकई आपका मन यहां घूमने का कर जाएगा।
बुरहानपुर से सिखों का संबंध 16वीं शताब्दी से माना जाता है। माना जाता है कि सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देवजी महाराज बुरहानपुर में ताप्ती नदी के किनारे ठहरे थे। यहां स्थित गुरुद्वारे को लगभग 450 साल पुराना बताया जाता है।
कहा जाता है कि यहां पर ही उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहब के स्वरूप पर अपने हस्ताक्षर किए थे। देश-विदेश से भक्त इस गुरुद्वारे में मत्था टेकने आते हैं। इस प्राचीन गुरुद्वारे में हमेशा लंगर चलता रहता है। एक बार आपको यहां दर्शन के लिए जरूर आना चाहिए। यह मध्य प्रदेश में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- मध्यप्रदेश घूमने गए और ये 3 जगहें नहीं देखीं, तो क्या देखा
इस घाट पर आपको एक साथ कई मंदिर देखने को मिलेंगे। यहां एक प्राचीन शिव मंदिर भी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां खुद भगवान राम ने वनवास के समय शिवलिंग स्थापित किया था। ताप्ती नदी के नागझिरी घाट पर भगवान राम से महाराज दशरथ का श्राद्ध कर रेत का शिवलिंग बनाया था इसलिए इस घाट को प्राचीन घाटों में माना जाता है। माना जाता है कि भगवान श्री राम ने वनवास के दौरान मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में भी रात बिताई थी।
इसे भी पढ़ें- Eid Al Adha 2024: मध्यप्रदेश के इन मस्जिदों की होती है पूरे देश में चर्चा, ईद के मौके पर आप भी करें दीदार
View this post on Instagram
बुरहानपुर के आहुखाना को पहले के समय में शिकार के लिए प्रयोग जाता था। लेकिन इस जगह का कनेक्शन मुमताज से भी जुड़ा है। माना जाता है कि यहां पर ही मुमताज के शव को सुरक्षित रखा गया था। इसके बाद उन्हें आगरा ले जाया गया। जहां उनकी याद में ताजमहल बनवाया गया। अगर आप मध्य प्रदेश घूमने गए हैं, तो आपको बुरहानपुर में घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। क्योंकि वाकई ये जगह आपको निराश नहीं करेगी।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।