कई लोग हैं, जो गर्मियों की छुट्टियों में अभी तक बच्चों के साथ कहीं घूमने नहीं गए होंगे। इस तपती गर्मी में बाहर घूमना वैसे भी इतना आसान नहीं है। इसलिए लोगों को घरों में ही रहना अच्छा लग रहा है। लेकिन बच्चे अभी भी जिद पर अड़े हैं कि उन्हें कहीं बाहर घूमने जाना है।
ऐसे में माता-पिता परेशान होते हैं कि उन्हें इस गर्मी में कहां घुमाने ले जाएं। ऐसे लोग बच्चों के साथ वॉटर पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कानपुर के कुछ फेमस वॉटर पार्क के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क (Blue World Theme Park)
यह पार्क कानपुर के सबसे अच्छे वॉटर पार्क में से एक है। इसे भारत के सबसे बड़े वॉटर पार्क में से एक माना जाता है। बच्चों के लिए तो यह जगह स्वर्ग के सामान है, लेकिन यहां माता-पिता को भी बहुत मजा आएगा। अगर रोज ऑफिस और घर के काम से बोर हो गए हैं, तो बच्चों के साथ आप भी मस्ती करने के लिए यहां पहुंच जाएं।
- समय- वॉटर पार्क सुबह 9:30 से 5:30 तक खुला रहता है।
- अगर आप अम्यूजमेंट पार्क में जाना चाहते हैं, तो इसका समय दोपहर 12 बजे से शाम 7:45 बजे तक है।
- टिकट- सोमवार और शनिवार- वयस्कों के लिए 1000 रुपये
- बच्चों के लिए 500 रुपये
- बुधवार और गुरुवार- वयस्कों के लिए 800 रुपये
- बच्चों के लिए 400 रुपये
- मंगलवार और शुक्रवार- वयस्कों के लिए 900 रुपये
- बच्चों के लिए 450 रुपये
- रविवार- वयस्कों के लिए 1100 रुपये
- बच्चों के लिए 550 रुपये
स्पोर्ट्स विलेज वॉटर पार्क
यह भी कानपुर में सबसे पसंदीदा वॉटर पार्कों में से एक है। इसे वॉटर स्लाइड और बॉडी स्लाइड के लिए जाना जाता है। यह कानपुर के सबसे सस्ते वॉटर पार्क में से एक है।ऐसा इसलिए, क्योंकि टिकट प्राइस 500 रुपये से भी कम है। यह कानुपर में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
- समय- यह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।
- लोकेशन- मैनावती मार्ग, बिठूर रोड, बिठूर, कानपुर
शालीमार वॉटर वर्ल्ड
यहां आपको टिकट प्राइस 400 रुपये से भी सस्ता मिलेगा। हालांकि विकेंड पर यहां बहुत भीड़ होती है। इसलिए आपको वेट करना पड़ सकता है। यह वॉटर पार्क ज्यादा बड़ा नहीं है। अगर बजट कम वाली जगह ढूंढ रहे हैं, तो यह जगह आपको पसंद आएगी।
- लोकेशन- सनिगवां रोड, सनिगवां बंबा के पास, गल्ला गोदाम के पास, कानपुर
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों