herzindagi
best water parks in agra under 1000 rs

आगरा में 1000 के अंदर बेस्ट वॉटर पार्क खोज रहे हैं? तो एक बार लिस्ट देख लें

आगरा में एक से एक वॉटर पार्क है, जो तरह-तरह की एक्टिविटी करवाते हैं। यहां आपको कम बजट के साथ-साथ महंगे बजट वाले वॉटर पार्क भी देखने को मिल जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2025-06-03, 13:39 IST

गर्मियां शुरू हो चुकी है और जून की चिलचिलाती गर्मी में शहर में रहने वाले लोगों के लिए वॉटर पार्क ही एक ठंडा साधन है। एक एसी जगह, जहां आप पानी में खूब मस्ती कर सकते हैं और अपने वीकेंड को मजेदार बना सकते हैं। हर शहर में लोगों को मस्ती करने के लिए झरना या समुद्र का पानी नहीं मिल सकता। इसलिए उनके पास केवल वॉर पार्क ही पानी में मस्ती करने का इकलौता साधन बन जाता है। अगर आप आगरा घूमने गए हैं और इस तपती गर्मी में बच्चों के साथ थोड़ा सुकून चाहते हैं, तो वॉटर पार्क घूमने का प्लान बना सकते हैं। क्योंकि, वॉटर पार्क ही एक ऐसी जगह है, जहां आपको ठंडक मिलेगी और आप गर्मी से परेशान नहीं होंगे।

आगरा में 1000 से कम बजट वाले वॉटर पार्क्स

best water parks in agra under 1000 rs111

शार्क द वॉटरवर्ल्ड- यह आगरा के सबसे बड़े और सबसे अच्छा वॉटर पार्क की लिस्ट में आता है। इस वॉटर पार्क की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको एक से एक स्लाइड भी देखने को मिलेंगे, जिसमें आप घंटों तक समय बिता सकते हैं। अक्सर लोग ऐसे वॉटर पार्क्स खोजते हैं, जहां स्पेस ज्यादा होता है और स्लाइड भी अलग-अलग तरह के होते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही खोज रहे हैं, तो यहां जाने का प्लान बना लें।

इसे भी पढे़ें-Hemkund Sahib: दिल्ली से हेमकुंड साहिब कैसे पहुंचें? यहां जानें सबसे आसान और सस्ता तरीका

डॉल्फिन वॉटर पार्क

best water parks in agra under 1000 rs22

आगरा का डॉल्फिन वॉटर पार्क भी लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस वॉटर पार्क में भी आपको रेन डांस से लेकर अलग-अलग स्लाइड में मस्ती करने का मौका मिल जाएगा। लेकिन ध्यान रखें कि यह वॉटर पार्क शार्क द वॉटर वर्ल्ड के मुकाबले थोड़ा छोटा है। इसलिए बजट में भी आपको यह थोड़ा सस्ता लगेगा। यहां आपको भीड़ भी कम मिलेगी, इसलिए यात्रा में परेशानी नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें- Summer Holiday Packages: अभी तक खत्म नहीं हुआ है IRCTC का ऑफर, जून में 30 हजार के अंदर पूरे परिवार के साथ समर वेकेशन मना सकते हैं आप

वाम्बो बीच और वाटर पार्क

best water parks in agra under 1000 rsrr

यह वॉटर पार्क भी आगरा के सबसे बड़े वॉटरपार्क की लिस्ट में आता है। इस जगह की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां का डिजाइन और एक से एक स्लाइड लोगों को ज्यादा आकर्षित करते हैं। अगर आप बच्चों के साथ यहां जा रहे हैं, तो उन्हें यहां ज्यादा मजा आने वाला है। क्योंकि, यहां वूडन से बने पहाड़ से गिरता हुआ पानी बहुत ज्यादा आकर्षित करता है। सफाई के मामले में भी यह जगह अच्छी है और चेंजिंग रूम की सुविधा भी मिलती है। परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इन सभी वॉटर पार्क्स में आप अपने बच्चों के साथ 1000 और 1000 से कम बजट में पूरे दिन मस्ती करके आ सकते हैं। इसके साथ ही, कई वॉटर पार्क्स आजकल टिकट के साथ-साथ खाने का भी ऑफर दे रहे हैं, इसलिए टिकट बुक करते समय आप इन ऑफर्स को जरूर जान लें। आप इन वॉटर पार्क्स की एंट्री फीस से लेकर सभी ऑफर, ऑनलाइन इनकी वेबसाइट से जान सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।