केरल को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता। यहां जाकर आपको जन्नत का एहसास होता है। केरल की मसाज से लेकर यहां के खाने तक के बारे में बात की जाए तो आप निराश नहीं होंगी। ये तो आप जानती हैं कि केरल साउथ इंडिया में है और साउथ इंडियन खाने की बात की जाए तो लोग सिर्फ इडली, डोसा, वड़ा, सांबर, उत्तपम यही या इसी तरह की एक-दो और गिनी चुनी south indian dishes के बारे में जानते हैं। लेकिन क्या आप केरल के खाने के बारे में जानती हैं।
केरल में बेस्ट साउथ इंडियन खाना मिलता है और यहां खाने के वेरायटी सिर्फ वेजिटेरियन ही नहीं है बल्कि नॉन वेजिटेरियन लोगों के लिए भी केरल के खाने में खाने के लिए काफी कुछ है। आपको केरल की थाली में क्या परोसा जाता है ये जानने के लिए केरल का खाना एक बार जरूर खाना चाहिए। अगर आप साउथ इंडियन खाने की शौकीन हैं और दिल्ली में रहती हैं तो हम अब आपको दिल्ली के उन रेस्टोरेंट के बारे में बता रहे हैं जहां पर आपको बेस्ट केरल का खाना सर्व किया जाता है।
Photo: HerZindagi
अगर आप मटन, काले चने, शप्पू मीन करी, इडलीयप्पम जैसा केरल का बेहद ही स्वादिष्ट खाना खाने की शौकीन हैं और आपको साउथ इंडियन खाना पसंद है और आप तरह-तरह के south indian food चखना चाहती हैं तो आप दिल्ली में ही इसका लुत्फ उठा सकती हैं। केरल के खाने को दिल्ली में और वो भी साउथ दिल्ली में खाने के लिए आप साकेत में महाबली रेस्टोरेंट जा सकती हैं। Mahabelly नाम के इस रेस्टोरेंट में आपको बेहद स्वादिष्ट केरल स्टाइल का साउथ इंडियन खाना खाने के लिए मिलेगा।
Read more: 10 तरह की ऐसी साउथ इंडियन डिशेज जो इडली और डोसा से है बिल्कुल अलग
Photo: HerZindagi
केरल के खाने के लिए मशहूर द टॉडी शॉप नाम का ये रेस्टोरेंट भी साउथ दिल्ली में ही है। दिल्ली के हॉज खास गांव में जिसे आज कल लोग HKV यानि Hauz Khas Village कहते हैं में है। आपको वैसे ये भी बता दें कि HKV पार्टी करने के लिए दिल्ली में सबसे बेस्ट जगह हैं। यहां पर The Toddy Shop नाम से रेस्टोरेंट है जो केरल फूड के लिए काफी मशहूर है। यहां का erachi varathadu, moru kootan और malabar kozhi korma बहुत ही स्वादिष्ट है। अगर आप मीठा खाना पसंद करती हैं तो आपको यहां पर गुड़ और नारियल से बने pancakes भी जरूर पसंद आएंगे।
Photo: HerZindagi
दिल्ली में हर राज्य का एक खास है जिसकी खासियत ये है कि वहां पर उसी राज्या का authentic food सर्व किया जाता है। अगर आप दिल्ली में बेस्ट केरल फूड खाना चाहती हैं तो आप केरल हाउस के समृद्धि भवन में भी जा सकती हैं। यहां केरल के ज़ायकेदार खाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि यहां पर सारा फूड पॉकेट फ्रेंडली है। यहां पर आपको फिश, चिकन, मटन भी मिलेगा वो भी खास तरह के साउथ इंडियन मसालों में पका हुआ।
Read more: जैकलीन फर्नांडिस हैं रेस्टोरेंट की मालिक, खाने के स्वाद में क्या है खास
वैसे साउथ दिल्ली को खाने का खजाना भरा पड़ा है क्योंकि यहीं पर ही एक और ऐसा रेस्टोरेंट है जहां पर केरल का सबसे स्वादिष्ट खाना मिलता है। यहां पर आपको continental और coastal केरल फूड की कई वेरायटी मिलेंगी। अगर आप अब तक केरल घूमने नहीं गई हैं तो आप Coast Cafe रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद ऐसा महसूस करेंगी कि आप अभी केरल में ही हैं और वहीं से घूम कर आ रही हैं। ये रेस्टोरेंट में हौज खास में ही है।
केरल को God's Own Country भी कहा जाता है। यहां जाने के बाद आपको जो सुकून महसूस होता है वैसा ही एहसास आपको दिल्ली में केरल के इन मशहूर रेस्टोरेंट में खाना खाने से महसूस होगा।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।