साउथ इंडियन खाने का नाम सुनते ही हमारे जहन में सांभर, इडली और डोसा आ जाता है। जी हां यह खाने में इतने स्वादिष्ट और लाजवाब होते हैं कि नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। नाम को तो यह साउथ इंडिया के होते है लेकिन पूरे देश में इसे बहुत ही चाव से खाया जाता है। लगभग हर कोई इसे खाना पसंद करता है। आप किसी भी शादी, पार्टी, या फंक्शन में चली जाए आपको साउथ इंडियन खाने का स्टाल हर जगह देखने को मिल जायेगा। इसका चलन दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।
लोकप्रिय संस्कृति, बॉलीवुड और cooking shows के कारण ज्यादातर महिलाएं नार्थ इंडियन कुकिंग की मूल बातें जानती हैं। लेकिन साउथ इंडियन फूड अभी भी एक रहस्य है। क्योंकि इडली, डोसा, सांभर, रसम आदि डिशेज के अलावा बहुत कम महिलाएं साउथ इंडियन कुकिंग के बारे में ज्यादा जानती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि साउथ इंडियन डिशेज बहुत सारी है। आज हम आपको डोसा और इडली को छोड़कर अन्य कई टेस्टी साउथ इंडिश्न डिशेज के बारे बता रहे हैं।
10 तरह की ऐसी साउथ इंडियन डिशेज जो इडली और डोसा से है बिल्कुल अलग
सिर्फ इडली और डोसा ही साउथ इंडियन फूड नहीं हैं इसलिए आज हम आपको कुछ टेस्टी साउथ इंडिश्न डिशेज के बारे बता रहे हैं। इन टेस्टी डिशेज को आप भी जरूर करें ट्राई।