Independence Day 2024: 15 अगस्त के मौके पर बच्चों के साथ पटना की इन शानदार जगहों का ट्रिप करें, खुशी से झूम उठेंगे

15 August In Patna: पटना में ऐसी कई शानदार और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जहां आप 15 अगस्त के खास मौके पर बच्चों को घुमाने के लिए लेकर जा सकते हैं।

famous places to visit with children in patna on  august

Best Places To Visit With Children In Patna On Independence Day: इस साल पूरा देश अपना 77वां आजादी दिवस मनाएगा। इस खास मौके पर देश भर में आजादी का माहौल रहता है।

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस आने में बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं। आजादी के इस खास मौके पर बच्चे भी घूमने का जिद्द करते रहते हैं। इसलिए कई लोग स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परिवार के साथ घूमने के लिए निकल जाते हैं।

अगर आप भी पटना में या आसपास में रहते हैं और आपके बच्चे भी 15 अगस्त के दिन घूमने का जिद्द करते हैं, तो हम आपको पटना की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप बच्चों को स्वतंत्रता दिवस पर घुमाने के लिए लेकर जा सकते हैं।

पटना तारामंडल (Patna Planetarium)

Patna Planetarium

पटना में बच्चों के साथ घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले पटना तारामंडल ही पहुंचते हैं। तारामंडल को बच्चों का पसंदीदा पॉइंट भी माना जाता है। यह तारामंडल अंतरिक्ष के बारे में जानने की बेहतर जगह मानी जाती है।

जी हां, पटना तारामंडल में कृत्रिम तरीके से ग्रहों और उपग्रहों के साथ-साथ अंतरिक्ष संबंधी शो चलाए जाते हैं, जिसे देखने के लिए बड़े से लेकर बच्चे तक पहुंचते हैं। यहां कई स्कूल के छात्र विज्ञान के बारीक को समझ सकते हैं। यहां थ्री-डी शो भी चलाया जाता है। ऐसे में आप अपने बच्चों को 15 अगस्त के खास मौके पर यहां घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।

  • टिकट- 50 रुपये। 3 साल के कम उम्र के बच्चों का टिकट नहीं लगता है।
  • समय-10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक।
  • नोट: सोमवार को पटना तारामंडल बंद रहता है।

पटना म्यूजियम (Patna Museum)

Patna Museum

पटना म्यूजियम जिसे कई लोग बिहार म्यूजियम के नाम से भी जानते हैं। इस म्यूजियम का निर्माण 1917 में अंग्रेजी शासन के समय हुआ था। इसका निर्माण पटना और आसपास पाई गई ऐतिहासिक वस्तुओं को संग्रहित करने के लिए किया गया था।(बच्चों के साथ चंडीगढ़ की इन 3 जगहों पर जाएं)

पटना म्यूजियम बच्चों को घुमाने के लिए एक बेस्ट स्थान माना जाता है। खासकर, जो बच्चे इतिहास में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह बेस्ट स्थान माना जाता है। यहां आठवीं शताब्दी से लेकर मुगलकालीन वस्तुओं को संग्रहित करके रखा गया है। यहां स्थित ऐतिहासिक वस्तुओं को देखकर यकीनन बच्चों के अंदर इतिहास पढ़ने की जिज्ञासा जाग जाएगी।

  • टिकट- बच्चों के लिए 50 रुपये का टिकट और बड़ों के लिए 100 रुपये का टिकट।
  • समय- सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक।

पटना चिड़ियाघर (Patna Zoo)

Patna Zoo

पटना चिड़ियाघर जिसे संजय गांधी जैविक उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। पटना में बच्चों के साथ घूमने के लिए इसे बेस्ट पॉइंट माना जाता है। 15 अगस्त के दिन यहां कई लोग अपने परिवार या बच्चों के साथ घूमने या पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।

पटना चिड़ियाघर में दर्जन से अधिक जानवरों को देखकर यकीनन बच्चे खुशी से झूम उठेंगे। इस चिड़ियाघर में शेर, भालू, बाघ और हाथी जैसे जानवर को बच्चे करीब से देख सकते हैं। आपको बता दें कि पटना चिड़ियाघर में टॉय ट्रेन भी चलती है, जिसका लुत्फ बच्चे भी उठा सकते हैं।

  • टिकट-10 रुपये बच्चों के लिए 30 रुपये बड़े लोगों के लिए लगता है।
  • समय- सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक।
  • नोट: सोमवार को पटना चिड़ियाघर बंद रहता है।

इसे भी पढ़ें:15 अगस्त पर बच्चों के साथ रानी की वाव देखने जा रहे हैं, तो जान लें टिकट से लेकर सभी जानकारियां


गांधी संग्रहालय (Gandhi Sangrahalaya)

Gandhi Sangrahalaya

पटना में स्थित गांधी संग्रहालय एक चर्चित स्थान है, जहां हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। खासकर, 15 अगस्त और अन्य खास मौके यहां कई लोग परिवार के साथ घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। इस संग्रहालय का निर्माण वर्ष 1967 में किया गया था।

गांधी संग्रहालय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन उनके सिद्धांतों और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बिहार में उनकी भूमिका को प्रदर्शित करता है। इस संग्रहालय में उनके बचपन की तस्वीरें भी मौजूद हैं। संग्रहालय में एक पुस्तकालय भी है, जहां महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित कुछ पुस्तके मौजूद हैं।(15 अगस्त के दिन बच्चों के साथ पुणे के पास इन 3 जगहों पर जाएं)

  • टिकट-यहां घूमने के लिए कोई टिकट नहीं लगता है।
  • समय- सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

[email protected]

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP