जब दिल्ली में घूमने की बात होती है तो हमारे पास लिस्ट की कमी नहीं है। चाहे आप आध्यात्मिक प्रवृत्ति के इंसान हों या फिर ऐतिहासिक में आपकी रुचि हो, दिल्ली आपको कभी भी निराश नहीं करेगी। दिल्ली में ऐसी कई जगहें हैं, जो आपको इतिहास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हीं में से एक है हुमायूं का मकबरा।
हरे-भरे बगीचों के बीच बसा और शांति के माहौल से घिरा यह शानदार ढांचा मुगल साम्राज्य की भव्यता और अतीत की वास्तुकला की अद्भुत झलक पेश करता है।
यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है जो दिल्ली के केन्द्र में स्थित है। यही कारण है कि जब आप यहां पर होते हैं तो आपको अपनी यात्रा सिर्फ हुमायूं के मकबरे तक सीमित करने की जरूरत नहीं है। आप हुमायूं के मकबरे के आसपास भी कई बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जो हुमायूं के मकबरे के करीब हैं और आपको इन्हें भी अपनी ट्रेवल बकिट लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए-
हुमायूं के मकबरे से थोड़ी दूर निज़ामुद्दीन दरगाह है। यह मुगल मकबरा हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया का मकबरा है। वे 14वीं सदी के सूफी संत थे। यह दरगाह अपनी कव्वाली के लिए जाना जाता है, जो समय से परे एक माहौल बनाती है। निज़ामुद्दीन दरगाह का आर्किटेक्चर मुगल और पारंपरिक भारतीय शैलियों का मिश्रण है। यह हुमायूं के मकबरे के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
निज़ामुद्दीन दरगाह की संकरी गलियों में स्थित हज़रत निज़ामुद्दीन बावली एक छिपा हुआ रत्न है और हुमायूं के मकबरे के पास घूमने की जगहों में से एक है। बावली प्राचीन काल के वास्तुशिल्प आकर्षण को दर्शाती है। इसका श्रेय हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया को भी जाता है। यहां आने वाले लोग अक्सर पानी से घिरे इस शांत कोने में सुकून पाते हैं। इतिहास के शौकीन लोगों के लिए भी यह बावली खासा महत्व रखती है।
इसे भी पढ़ें: भारत की इन जगहों पर सेल्फी लेने पर देना पड़ सकता है भारी जुर्माना
मोहम्मद शाह और सिकंदर लोधी, दिल्ली के दो सल्तनत शासक लोधी गार्डन के हरे भरे पार्क में अपने मकबरों में दफन हैं। यह पार्क शहर के बीचों बीच स्थित है और इसकी वास्तुकला और प्राकृतिक सुंदरता बस देखते ही बनती है। दो सल्तनत मकबरों के अलावा आप यहां पर एक झील, एक नेशनल बोनसाई पार्क, बारा और शीश गुंबद और अथपुला को भी देख सकते हैं। आराम करने और इतिहास के बारे में अधिक जानने के लिए यह यकीनन एक बेहतरीन जगह है।
दिल्ली में मौजूद लोटस टेंपल को इसके बेहतरीन डिजाइन के लिए जाना जाता है। इसके आर्किटेक्चर की बात करें तो, कमल के फूल का कई पूर्वी और भारतीय धर्मों में बहुत बड़ा महत्व है। इस मंदिर को खासतौर से ऐसा डिजाइन किया गया है। अन्य मंदिरों के विपरीत, लोटस टेंपल के प्रार्थना कक्ष में भक्ति के लिए कोई मूर्ति नहीं है। इसका निर्माण मानवता, धर्म और ईश्वर की एकता की अवधारणाओं पर आधारित है। यह मंदिर भारत के सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक है।
इसे भी पढ़ें: भारत की इन 5 स्मारकों को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं लोग
इंडिया गेट का ऐतिहासिक महत्व किसी से छिपा नहीं है। लोग दूर-दूर से इंडिया गेट घूमने के लिए आते हैं। यह शहर के बीचों-बीच स्थित है, जिसे एडविन लुटियंस ने डिजाइन किया था। इसकी आधारशिला 1921 में महामहिम ड्यूक ऑफ कॉनॉट ने रखी थी। इंडिया गेट का डिजाइन फ्रांस के आर्क डी ट्रायम्फ की याद दिलाता है। अगर आप हुमायूं के मकबरे को देखने आएं तो आपको इंडिया गेट भी जरूर विजिट करना चाहिए।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wikipedia
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।