Pongal 2025: तमिलनाडु की इन शानदार जगहों पर आप भी पोंगल सेलिब्रेट करने पहुंचें

Pongal 2025 In Tamil Nadu: तमिलनाडु में ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां आप पोंगल त्योहार को सेलिब्रेट करने अपनों के साथ पहुंच सकते हैं। पोंगल दक्षिण भारत का एक प्रमुख त्योहार है।
image

Best Places To Celebrate Pongal In Tamil Nadu: दक्षिण भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों का नाम लिया जाता है, तो कई लोग सबसे पहले पोंगल का भी नाम जरूर लेते हैं।

पोंगल, दक्षिण भारत का एक ऐसा त्योहार है, जिसे लगभग हर दक्षिण भारतीय राज्यों में बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस प्रमुख त्योहार को देखने के लिए सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी दक्षिण भारतीय राज्यों का रुख करते हैं।

पोंगल को तमिल हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार माना जाता है। यह त्योहार तमिलनाडु में खूब धूमधाम के साथ मनाया जाता जाता है। इस त्योहार मौके पर कई लोग तमिलनाडु घूमने का भी प्लान बनाते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको तमिलनाडु की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप पोंगल त्योहार की खूबसूरती को करीब से देख सकते हैं और आप भी शामिल हो सकते हैं।

मदुरै (Madurai)

Madurai Iin pongal

पोंगल के समय तमिलनाडु के किसी शानदार और खूबसूरत जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले मदुरै का ही नाम लेते हैं। इस खूबसूरत शहर को 'लोटस सिटी' के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा मदुरै को तमिलनाडु का सांस्कृतिक केंद्र भी माना जाता है।

मदुरै के बारे में कहा जाता है कि यहां पोंगल त्योहार का नजारा देखने के लिए विश्व के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। यहां पोंगल के मौके पर प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर में विशेष अनुष्ठान होता है और रंग-बिरंगी सजावट के बीच पोंगल सेलिब्रेट किया जाता है। मदुरै में पोंगल के समय जल्लीकट्टू (बैल-वशीकरण) कार्यक्रम देखने सबसे अधिक भीड़ उमड़ती है।

इसे भी पढ़ें:हैदराबाद से 2 लोग कर सकते हैं 20 हजार में ट्रिप पूरा, बस इन लोकेशन को बनाएं अपना डेस्टिनेशन

तंजावूर (Thanjavur)

Thanjavur in pongal

तमिलनाडु के पूर्वी भाग में स्थित तंजावूर, राज्य का एक खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर माना जाता है। इस शहर को कई लोग तंजौर के नाम से भी जानते हैं। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि किसी जमाने में यहां चोल वंशों की राजधानी के रूप में मशहूर हुआ करता था।

तंजावुर के मंदिर, संस्कृति और वास्तुकला दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि तंजावूर में मदुरै से भी अच्छा पोंगल सेलिब्रेट किया जाता है। पोंगल के खास मौके पर शहर के लगभग हर हिस्से को खूबसूरती से सजा दिया जाता है। पोंगल के मौके पर यहां जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

सलेम (Salem)

Salem in pongal

सलेम, तमिलनाडु का एक खूबसूरत और मनमोहक शहर माना जाता है। यह खूबसूरत शहर कोयंबटूर के उत्तर-पूर्व,बेंगलुरु के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यहां हर दिन दर्जन से अधिक देशी और विदेशी पर्यटक घूमने और मौज-मस्ती के लिए पहुंचते हैं।

सलेम शहर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ पोंगल के लिए भी जाना जाता है। पोंगल के समय इस शहर में स्थित कई मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। पोंगल के दिन इस शहर में आयोजित होने वाला जल्लीकट्टू देखने के लिए सबसे अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

कोयंबटूर (Coimbatore)

Coimbatore in pongal

कोयंबटूर, तमिलनाडु के साथ-साथ पूरे दक्षिण भारत का एक खूबसूरत और प्रमुख शहर माना जाता है। इस शहर को चेन्नई के बाद राज्य का सबसे बड़ा शहर भी माना जाता है। कोयंबटूर को दक्षिण भारत का मैनचेस्टर भी कहा जाता है।

कोयंबटूर, अपनी खूबसूरती के साथ-साथ पोंगल जैसे प्रसिद्ध त्योहारों के लिए बेस्ट केंद्र भी माना जाता है। पोंगल के मौके पर इस शहर की जगहों पर पूजा-अर्चना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इस शहर में स्थित भगवान शिव की 112 फीट ऊंची मूर्ति के पास सबसे अधिक भीड़ उमड़ती है।

इसे भी पढ़ें:Lohri Long Weekend पर 1 दिन छुट्टी लेकर 5 दिनों तक घूमने का लुत्फ उठाएं, ऐसे बनाएं ट्रिप

इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें

तमिलनाडु के अन्य और भी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां पोंगल का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। इसके लिए आप तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से लेकर कन्याकुमारी, पोल्लाची और कुंभकोणम या कुंबकोनम को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP