मानसून का सुहावना मौसम शुरू हो चुका है। रिमझिम गिरती बारिश की बूंदे सबका दिल जीत रही है। ऐसे में बादलों की अठखेलियों और बारिश की फुहारों के बीच खाने को कुछ टेस्टी मिल जाए, तो क्या कहने। बारिश की किसी शाम को अगर आपका कोई साथी आपको चाय के साथ ये चटपटी चीजें खाने को दे तो आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बारिश के मौसम में गरमा गरम चीजें खाने का अपना ही अलग मजा होता है। बेशक कुछ लोगों इस मौसम में को चाय के साथ पकौड़े खाना पसंद हो, लेकिन इसके अलावा कई ऐसी टेस्टी चीजें हैं, जिनकी तलब आपको बारिश के मौसम में हो सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: मानसून के दौरान इन 8 खाद्य पदार्थों को खाने से बचें, नहीं तो पड़ सकती हैं बीमार
हम आज आपको बता रहे है ऐसे मजेदार चटपटी चीजों के बारे में जिनका असली मजा आप बरसात में मौसम में ही ले सकती है। मानसून के इन स्नैक्स में पकौड़े से लेकर जलेबी तक शामिल हैं। हम आपको बारिश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ऐसे ही 8 डिशों के बारे में बता रहा है, जो आपका जायका बना देंगे। तो इस मौसम में इन्हें अपनी मेन्यू लिस्ट में जरूर शामिल करना न भूलें।
समोसा
भारत में समोसों से ज्यादा शायद ही कुछ खाया जाता हो। मानसून हो, गरमा गरम समोसे और चाय मिल जाए तो कहना ही क्या। या यूं कहे कि समोसे के बिना बारिश का मजा अधूरा है।
कटिंग चाय
बरसात के मौसम में मसाला चाय पीना मानों सोने पर सुहागा जैसा होता है। खस्ता पकौड़ों के साथ कटिंग चाय का जो स्वाद आता है वह कोई ओर चीज खाने से नहीं मिल सकता हैं। अगर आपको बारिश बेहद पसंद है, तो मसाला चाय बारिश में भी तड़का लगा देती है। टीन शेड वाले छत पर गिरती बारिश की बूंदों की आवाज, हल्का म्यूजिक और साथ में मसाला चाय हो तो दिन बन जाता है।
पकौड़े
बारिश के इस मौसम में पकौड़े खाने का अपना ही मजा होता है। पकौड़े खाने के शौकीन लोगों के लिए बारिश से अच्छा कोई और मौसम नहीं हो सकता। प्याज के पकौड़े, आलू के पकौड़े, पनीर के पकौड़े, दाल के पकौड़े और तरह-तरह के पकौड़े इस मौसम का मजा दोगुना कर देते हैं। वैसे भी बारिश के मौसम में पकौड़ों का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। ऐसे में पकौड़ों के साथ एक कप चाय मिल जाए तो क्या कहने। बारिश में इमली या पुदीने की चटनी के साथ पकौड़े आपका दिन बना देते है।
भुट्टा
बारिश के मौसम में पारंपरिक कोयले पर पकाए हुए भुट्टे का मजा ही कुछ और होता है। इससे आ रही सौंधी खुशबू किसी का भी मन ललचा दें। हल्की सी बारिश में भीगते हूए भुट्टा खाना बरसात के सबसे रोचक क्षणों में से एक होता है।मानसून में ब्रेड आलू बोंडा बनाने के लिए पढ़ें।अगर आप घर बैठै ऑनलाइन कॉर्न रिमूवर कर्नेल स्ट्रिपर पीलर कटर शीड रिमूवर खरीदना चाहती हैं तो इसका मार्केट प्राइस 331 रुपये है, लेकिन इसे आप यहां से 236 रुपये में खरीद सकती हैं।
वड़ा पाव
मुंबई की खास डिश वडा पाव अब सिर्फ मुंबई की नहीं रह गई। वैसे वड़ा पाव चाहे मुंबई में सबसे ज्यादा खाए जाने वाला फूड है लेकिन मानसून के इस मौसम में वड़ा पाव खाना हर किसी को पसंद आता हैं। बारिश में वड़ा पाव खाने का अलग ही मचा है। ऐसे रखें अपने खानापान का ख्याल पढ़ें।
हॉट चॉकलेट मिल्क
हॉट चॉकलेट मिल्क बारिश में काफी पसंद किया जाता है। अगर आप चाय और कॉफी नहीं पीते तो आप बरसात में हॉट चॉकलेट मिल्क पीकर देखें। यमी चॉकलेट मिल्क को मेल्टेड चॉकलेट और दूध को मिलाकर आसानी से बनाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें कोको पाउडर, कॉफी पाउडर या वनीला पाउडर डालकर और भी मजेदार बनाया जा सकता है।अगर आप घर बैठै ऑनलाइन हॉट चॉकलेट खरीदना चाहती हैं तो इसके 200 ग्राम का मार्केट प्राइस 699 रुपये है, लेकिन इसे आप यहां से 599 रुपये में खरीद सकती हैं।
आलू चॉप
बरसात में गरमा गरम आलू चॉप को आप कैसे भूल सकती है। रिमझिम होती बारिश में चाय और आलू चॉप का स्वाद जब आपके जुबान को लगता है तो इस मौसम का असली फील आता है। बरसात में रोज शाम को गरमा गरम आलू चॉप मिल जाए तो क्या कहने। इसे आप मुरमुरे के साथ भी खा सकती है और बरसात का मजा ले सकती हैं।बारिश में चटपटी चाट बनाने के लिए पढ़ें।
इसे जरूर पढ़ें: इस से पहले की बरसात में खराब हो जाए सत्तू उससे पहले बना लें उनके परांठे
जलेबी
बरसात में गरमा गरम खस्ता जलेबी खाना शायद सभी को पसंद होगा। ऐसे में बारिश होते समय जलेबी और समोसे साथ मिल जाए तो इससे बेहतर कुछ और हो नहीं सकता।बरसात में सब्जियों को किस तरह से धोकर खाएं पढ़ें।
Photo courtesy- (Media India Group, YouTube, Pinterest, Craftlog, Ambitious Kitchen)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों