बारिश का मौसम हो या शाम का वक्त..हमारा कुछ न कुछ खाने का मन करता है खासतौर पर पकोड़े का। पकोड़े एक ऐसी चीज है जिसे ज्यादातर महिलाएं शाम के वक्त चाय के साथ बनाना पसंद करती हैं। वैसे तो पकोड़े कई तरह से बनाए जाते हैं, लेकिन ज्यादातर महिलाएं आलू-प्याज के पकोड़े बनाना पसंद करती हैं। मगर कई बार बच्चे या घर वाले नॉनवेज पकोड़े की डिमांड करते हैं जैसे फिश पकोड़ा।
हालांकि, फिश पकोड़ा वैसे तो बनाना आसान है, लेकिन अगर सही फिश को चुना जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि हर मछली पकोड़े के लिए सही नहीं होती, खासकर इस मौसम में कुछ मछलियों का इस्तेमाल करने से स्वाद खराब हो सकता है। अगर आप मछली के पकोड़े बनाने की सोच रही हैं और समझ नहीं पा रही हैं कि किस मछली का इस्तेमाल किया जाए, तो यह लेख आपके लिए है।
पकोड़े के लिए कौन-सी मछली बेस्ट है?
- बासा मछली पकोड़े के लिए बेस्ट रहती है, क्योंकि यह बोनलेस होती है। इसका टेक्सचर भी अंदर से सॉफ्ट होता है। अगर आप मसालेदार पकोड़ा बनाना चाहती हैं, तो इसका इस्तेमाल जरूर करें क्योंकि यह मछली मसाला सोख लेती है।

- आप रोहू मछली का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, क्योंकि इसके टुकड़े बहुत ही अच्छे निकलते हैं। इसका स्वाद भी बहुत ही अच्छा होता है, जिसके अंदर से स्मेल भी बहुत कम आती है।
- इस मौसम में कैटफिश का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अंदर का मांस बहुत ही सॉफ्ट और टेस्टी होता है। इसकी खुशबू भी बहुत ही अलग होती है। अगर आपको पकोड़े खाने का मन हो रहा है, तो यह बेस्ट है।
- स्नैपर दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा खाई जाती है, जिसका स्वाद हल्का मीठा और खुशबूदार होता है। अगर इसपर बेसन की लेयर लगाई जाएगी, तो स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा।
इन मछली का न करें इस्तेमाल
- पकोड़े के लिए बोनलेस मछली का इस्तेमाल करना बेस्ट रहता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप हिल्सा मछली का इस्तेमाल न करें। पकोड़े बनाने के लिए यह मछली ठीक नहीं है।
- सॉर्ड फिश में तेल बहुत ज्यादा होता है, इसलिए फ्राई करने के बाद अंदर से इसका स्वाद अच्छा नहीं आएगा। इसके अलावा, फ्राई करने पर फिश टूटने भी लगती है।
- बॉम्बे डक को पकोड़े के लिए बिल्कुल भी न खरीदें, क्योंकि यह मछली बहुत नरम और पानीदार होती है। तलते समय ये तेल में फैल जाती है और पकोड़ा का आकार बिगड़ जाता है।
कैसे खरीदें बेस्ट मछली?
- मार्केट से अच्छी मछली खरीदना एक आर्ट है। अगर आप मछली खरीद रही हैं, तो इसकी आंखों पर ध्यान दें। अगर इसकी आंखें धुंधली दिखे, तो मछली पुरानी हो गई है।
- अगर मछली की बदबू बहुत ज्यादा आ रही है, तो इसे मत खरीदें क्योंकि इसका मतलब है कि यह बहुत दिन से रखी हुई है।
- मछली को हल्के से दबाएं, अगर दबाने के बाद गड्ढा बना रहे तो मछली बासी है। बेहतर होगा कि आप इसे न खरीदें।
- अगर बाजार में मछली खुली रखी हो और धूप या गर्मी में हो, तो उसे ना लें। इसमें धूल- मिट्टी ज्यादा लग सकती है।
- पकोड़े के हिसाब से आप मछली के टुकड़े करवाएं, क्योंकि बाद में आपको करने में परेशानी नहीं होगी।
- पकोड़े बनाने के लिए मछली के टुकड़ों को अदरक-लहसुन का पेस्ट, नींबू, बेसन और मसालों में मेरिनेट करें। इसके बाद इसका इस्तेमाल करें, यकीनन पकोड़े का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों