क्रिसमस केवल एक दिन का त्योहार नहीं है। भले ही यह 25 दिसंबर को मनाया जाता है, लेकिन इसकी रौनक आपको हफ्ते भर से पहले ही देखने को मिल जाएगी। इसमें जगह-जगह मॉल, बाजार और शहर के टूरिस्ट प्लेसिस को पहले ही सजा दिया जाता है, ताकि लोगों खरीदारी और घूमने के लिए आकर्षित हों। इस पर्व में सजावट और लाइटिंग लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती है। इसलिए लोग खूबसूरत क्रिसमस ट्री और झिलमिलाती रोशनी के साथ तस्वीरें करवाने के लिए जगह-जगह घूमने का प्लान बनाते हैं। क्रिसमस पर तस्वीरें खींचकर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना एक ट्रेंड बन चुका है। अगर आप नोएडा में क्रिसमस की सुंदर सजावट देखना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां क्रिसमस की सजावट देखकर आप खुद को तस्वीरें करवाने से रोक नहीं पाएंगे।
गुलशन वन29 मॉल
गुलशन वन29 मॉल हर साल क्रिसमस के लिए विशेष थीम पर सजावट करता है। क्रिसमस पर लोगों को मॉल घूमना अच्छा लगता है। इसलिए वह जगह-जगह सजावट देखने के लिए जाते हैं। यहां वह क्रिसमस ट्री, झिलमिलाती लाइट्स, और सांता क्लॉज की झांकियां के साथ तस्वीरें करवाते हैं। मॉल के हर मंजिल और कोने में क्रिसमस की सजावट की जाती है। ऐसे में आप कहीं भी चले जाएं, आप तस्वीरें करवा सकते हैं। क्रिसमस के दौरान मॉल में कई डिस्काउंट और ऑफर्स भी चलते हैं।
गौर सिटी मॉल
क्रिसमस की सजावट के लिए इससे अच्छी जगह और क्या हो सकती है। इस बड़े मॉल में एक बड़ा क्रिसमस ट्री लगाया जाता है, जिसकी सजावट देखकर आपकी नजर नहीं हटेगी। मॉल में खासतौर पर फोटो बूथ भी बनाए जाते हैं, जहां आप सुंदर तस्वीरें करवा सकते हैं। यह जगह सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने वालों के लिए एक परफेक्ट लोकेशन में से एक माना जाता है। क्रिसमस के दौरान यहां आपको हर दिन भीड़ देखने को मिलेगी।नोएडा में पार्टनर के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहमें से एक है।
लॉजिक्स मॉल नोएडा
इस मॉल में भले ही लोग अन्य दिनों में जाना पसंद न करें। लेकिन क्रिसमस से लेकर नए साल तक यहां आपको लोगों की भीड़ देखने को मिलेगी। सुंदर क्रिसमस ट्री और असली सेंटा के साथ तस्वीरें करवाने का भी मौका यहां आपको मिल जाएगा। आप बच्चों या परिवार के साथ यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-नोएडा में बच्चों के साथ इन 3 जगहों पर जाएं, सेव करके रख लें यह आर्टिकल
एडवांट नेविस बिजनेस पार्क, नोएडा
अब अगर नोएडा में सुंदर क्रिसमस सजावट वाली जगह की बात हो रही है, तो इसमें एडवांट नेविस बिजनेस पार्क का नाम जरूर आएगा। यह पार्क हर त्योहार पर अलग-अलग तरह से सजावट करता है। शाम के समय यहां का माहौल और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। यहनोएडा में वीकेंड पर घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों