बेंगलुरु न केवल भारतीय पर्यटकों के लिए, बल्कि विदेशियों के लिए भी पसंदीदा शहरों में से एक है। यहां का मौसम, गार्डन, बड़ी-बड़ी बिल्डिंग और टूरिस्ट प्लेसेस हर किसी को आकर्षित करता है। लेकिन, कई लोग ऐसे हैं, जो अपने काम में बिजी होने की वजह से पूरे साल कहीं घूमने नहीं जाते।
ऐसे में पैसे होने के बावजूद भी आप मस्ती नहीं कर पाएंगे, जो आप इस उम्र में कर सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि आप ज्यादा चढ़ाई और ऊंची जगहों पर ट्रैवल नहीं कर पाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको उम्र के 35 साल पूरे होने से पहले घूमने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।
यह ट्रेक समुद्र तल से लगभग 1,478 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां ट्रेक पर जाने वाले लोगों के लिए पूरी तरह से स्वस्थ रहना जरूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि आपको ऊंचे-ऊंचे पत्थरों और उबड़-खाबड़ सड़कों से होकर गुजरना होगा। ऐसे में अगर आप शारीरिक रूप से फीट नहीं होंगे, तो आप यहां ट्रेकिंग पर नहीं जा पाएंगे। यह बेंगलुरू के पास स्थित सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
काम के स्ट्रेस से दूर प्रकृति की गोद में कुछ समय बिताने के लिए आपको यहां एक बार जरूर जाना चाहिए। यह एक जाना-माना और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। बहुत से लोग अपना वीकेंड इसी जगह पर मनाते हैं। यहां आप ऐतिहासिक टीपू सुल्तान किला, टीपू ड्रॉप, मंदिर और कई अन्य आकर्षण देख सकते हैं। यह बेंगलुरु में बेस्ट हिल स्टेशन प्लेस माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु में यहां मिलेगा स्काईडाइविंग और जिप लाइन जैसी एक्टिविटी का मजा, पार्टनर के साथ जाएं मस्ती करने
शारीरिक रूप से कमजोर लोगों को पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बलून राइड राइड लेने से मना किया जाता है। ऐसे में अगर आपको अपनी जिंदगी में कुछ एडवेंचर करना है, तो आपको जिंदगी में एक बार तो पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बलून राइड जरूर लेनी चाहिए। आसमान में चिड़िया की तरह उड़ना और बेंगलुरू का खूबसूरत नजारा देखना, वाकई आपकी जिंदगी भर के लिए यादगार पल होगा।
इसे भी पढ़ें- बेंगलुरु से मात्र 3 घंटे की दूरी में स्थित हैं ये खूबसूरत जगहें, पार्टनर के साथ बनाएं घूमने का प्लान
View this post on Instagram
बेंगलुरु से मात्र 62 किमी की दूरी पर स्थित यह जगह हर किसी को आकर्षित करती है। इस जगह की सबसे खास बात यहां के पहाड़ और सड़कें हैं। अगर आपको अपनी लाइफ में कुछ अलग करना है, तो बेंगलुरु से दोस्तों के साथ बाइक पर यहां घूमने के लिए निकल जाएं।
यही उम्र है जब आप अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती कर सकते हैं और लाइफ को एडवेंचर से भरपूर बना सकते हैं। अगर आप ऐसी जगहों पर घूमते जाते रहेंगे, तो आपको अपनी लाइफ बोरिंग नहीं लगेगी।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।