Ambubachi Mela 2025 Last Day:कामाख्या मंदिर में अंबुबाची मेला 2025 का आयोजन हो रहा है। यह मेला 22 जून से शुरू हुआ है और 26 जून तक चलेगा। मंदिर असम के गुवाहाटी शहर में नीलाचल पहाड़ी पर स्थित है। इस मौके पर हजारों लोग मेला के आखिरी दिन यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं। दर्शन करने जा रही महिलाएं ध्यान रखें कि मेला जितने दिनों तक चलता है, उतने दिन मंदिर के लिए कपाट बंद रहते हैं। इस दौरान आप माता के दर्शन नहीं कर पाएंगी। लेकिन यह मेला मंदिर के पास लगता है, इसलिए आपको इस मेला में घूमने का मौका मिलेगा। मेला के आखिरी दिन यहां खास आयोजन होता है, इस दिन मंदिर के कपाट भी खोल दिए जाएंगे। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको मेला के आखिरी दिन क्या खास आयोजन होने जा रहा है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
अंबुबाची मेला 2025 के आखिरी दिन क्या होता है खास? (Ambubachi Mela Last Day Events)
- इस दिन आपको मेला के बाहर साधु-संतों की भीड़ देखने को मिलेगी। ढोल बजाते साधु अपने पारंपरिक पोषाक में नजर आएंगे, जो लोगों को आकर्षित करते हैं।
- मंदिर में आपको चहल-पहल ज्यादा देखने को मिलेगी। मेला का आखिरी दिन भीड़ भी ज्यादा होती है। क्योंकि, पूरे दिन 3 दिन बाद भक्तों को माता के दर्शन होने वाले हैं।
- मेला के आखिरी दिन भक्तों को रजस्वला वस्त्र दिया जाता है, जिसे लेने के लिए भक्तों की भीड़ लग जाती है। इस कपड़े को भक्तों को प्रसाद के रूप में दिया जाता है। माना जाता है कि यह कपड़ा माता के राजस्वला के दौरान लाल हुआ है। यह मंदिरगुवाहाटी में दर्शन के लिए सबसे फेमस जगहों में से एक है।
- मंदिर के बाहर आपको पूजा से जुड़े तरह-तरह के सामान मिल जाएंगे, जिसे आप माता को चढ़ावे के लिए ले जा सकती हैं।
- मेला के आखिरी दिन माता के दर्शन हो जाते हैं, इसलिए दर्शन के लिए निकलने से पहले समय का ध्यान रखें, क्योंकि भीड़ ज्यादा होने की वजह से भक्तों को दर्शन करके जल्दी बाहर निकलने के लिए कहा जाता है।
- मेला के बाहर बच्चों के लिए भी तरह-तरह की चीजें खरीदने को मिलेंगी। इसलिए यहां अपने पूरे परिवार के साथ दर्शन करने आना आपको अच्छा लगेगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों