भारत का अपना एक समृद्ध इतिहास रहा है। कई सभ्यताओं को स्वयं में समेटे हुए हर राज्य में पहनावा और बोलचाल की भाषा में ही अंतर देखने को नहीं मिलता। बल्कि हर राज्य का अपना एक अलग स्वाद है, जो इसे दूसरों से अलग बनाता है। भारत की विविधता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक ही डिश अलग-अलग राज्य में अपना स्वाद बदल लेती है। ऐसे में अगर आप एक फूडी हैं और अपने टेस्ट बड को शांत करना चाहती हैं तो ऐसे में भारत के अलग-अलग राज्यों का आपको दौरा जरूर करना चाहिए। वैसे जहां तक बात उत्तरप्रदेश की है तो यह भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है।
उत्तर प्रदेश प्राचीन और मध्यकालीन भारत के शक्तिशाली साम्राज्यों का घर था। जिसके कारण इस राज्य में कबाब से लेकर बिरयानी तक को बड़े ही चाव से खाया जाता है। हालांकि उत्तर प्रदेश में आपको कुछ बेहतरीन वेजिटेरियन रेसिपीज का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। तो चलिए आज हम आपको उत्तर प्रदेश की कुछ लजीजदार बेहतरीन वेजिटेरियन डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी काफी टेस्टी लगेंगी-
ठंड के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों को बड़े ही चाव से खाया जाता है। जहां पंजाब में लोग सरसों का साग खाना पसंद करते हैं, वहीं उत्तरप्रदेश में चौलाई के साग का स्वाद लिया जाता है। चौलाई के पत्तों से बनने वाले इस साग का स्वाद लाजवाब होता है। चौलाई के पत्तों में विटामिन ए और सी जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स के साथ-साथ आयरन व फोलेट पाया जाता है। आप चौलाई के साग के साथ मक्का की रोटी, परांठे या चावल को सर्व कर सकती हैं।
घुगनी एक विशेष छोले की सब्जी है जो उत्तर प्रदेश, बंगाल और बिहार में काफी प्रसिद्ध है। इनमें से प्रत्येक राज्य में घुगनी को बनाते समय एक ट्विस्ट देते हैं। यह डिश बताती है कि बनारस किस तरह हाई प्रोटीन और स्वादिष्ट व्यंजन सर्व करता है।
दम आलू उत्तर प्रदेश से सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। टोमेटो की ग्रेवी के साथ बेबी पोटेटो की मदद से बनने वाली यह सब्जी आपके खाने की थाली में एक गजब का स्वाद जोड़ देती है। उत्तर प्रदेश की इस फेमस डिश को दूसरे राज्यों में भी लोग किसी खास अवसर या फंक्शन में बनाना पसंद करते हैं।
सर्दियों के मौसम में अगर आप कुछ अलग बनाने की इच्छा रखती हैं तो ऐसे में आपको उत्तर प्रदेश की इस डिश को एक बार जरूर चखना चाहिए। मटर और मंगोड़ी की मदद से बनने वाली यह डिश आपको एक डिफरेंट टेस्ट देगी। आप इसे चावल या रोटी के साथ खा सकती हैं।
बुकनु बनाने के लिए कई मसालों जैसे हींग, जीरा, काला जीरा, बड़ी इलायची, अमचूर, नमक और हल्दी आदि का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक प्राचीन रेसिपी है, जो उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लोकप्रिय है। इसे कई व्यंजनों को एक विशिष्ट स्वाद प्रदान करने के लिए लोकल्स द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।
खाने की थाली तब तक पूरी नहीं होती, जब तक कुछ मीठा सर्व ना किया जाए। ऐसे में पेड़े बनाए और खाए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश की इस लोकप्रिय भारतीय मिठाई में खोया, घी और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक बेहद ही आसान स्वीट रेसिपी है।
अब आप इनमें से किस रेसिपी को ट्राई करने वाली हैं, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।